backup og meta

रेजर बर्न से जुड़ी यहां है हर जानकारी, जो आपको जानना है जरूरी

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Satish singh द्वारा लिखित · अपडेटेड 31/12/2021

    रेजर बर्न से जुड़ी यहां है हर जानकारी, जो आपको जानना है जरूरी

    रेजर बर्न उन व्यक्तियों को महसूस होता है जो शेविंग करते हैं। यदि आपको शेविंग के बाद रेशैज की समस्या हुई होगी तो आपने भी रेजर बर्न को महसूस किया है। रेजर बर्न के कारण कोमलता महसूस होने के साथ, जलन व हॉट सेनसेशन महसूस होने के साथ खुजली व लाल उभार दिख सकते हैं।

    शरीर के किसी भी हिस्से में शेव करने पर इस प्रकार के लक्षण दिख सकते हैं। चेहरे से लेकर पांव, अंडर आर्म और प्राइवेट पार्ट के पास शेव करने से इस प्रकार के लक्षण दिख सकते हैं। सामान्य तौर पर रेजर बर्न कम समय के लिए ही होता है, वहीं समय के साथ खुद ब खुद ही ठीक भी हो जाता है। यदि लक्षणों के कारण आप असहज महसूस कर रहे हैं तो आप कुछ तरीके अपनाकर आराम पा सकते हैं। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं कि कैसे हम रेजर बर्न की समस्या को कम कर सकते हैं। वहीं इससे जुड़े कई अहम तथ्य जो हमको जानना जरूरी है।

    रेजर बर्न के कारण दिखने वाले सामान्य लक्षण

    • रैशेज
    • लालीपन
    • सूजन
    • बर्निंग सेनसेशन
    • स्मॉल रेड बंप
    • स्किन का कोमल होना

    रेजर बर्न का ऐसे करें इलाज

    रेजर बर्न की समस्या का इलाज करने के लिए कई सामान्य मेथड अपनाकर आराम पाया जा सकता है। सबसे पहले जहां आपको रेजर बर्न की समस्या महसूस हो रही है उस जगह पर शेविंग न ही करे तो बेहतर होगा। वहीं तबतक शेविंग नहीं करनी चाहिए जब तक जख्म ठीक नहीं हो जाता।

    समस्या से निजात दिला सकते हैं यह उपाय

    रेजर बर्न की स्थिति में ऐलोवेरा आपको आराम दिला सकते हैं। इसे अप्लाई कर आप नेचुरली स्किन संबंधी परेशानियों से निजात पा सकते हैं। वहीं बॉडी लोशन लगाकर आराम पा सकते हैं। इसके अलावा यदि स्किन में जलन हो तो उस स्थिति में छह चम्मच शहद में आधा चम्मच दही मिलाकर अफेक्टेड एरिया में मिलाने से आराम मिलता है। या फिर अफेक्टेड एरिया में आधे घंटे तक लेप लगाकर छोड़ देने से आराम मिलता है। इसके अलावा ओटमील और एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल भी राहत दिला सकता है।

    जलन व खुजली से आराम पाने के लिए करें यह उपाय

    यदि शेविंग के बाद जलन व खुजली से आप परेशान हैं तो उस स्थिति में जरूरी है कि आप ठंडे गीले कपड़े से जहां आपको परेशानी हो रही है उस जगह पर रखें। ऐसा करने से आपको आराम मिलेगा। इन मामलों में आप एलोवेरा ऑयल, एवोकाडो ऑयल को सीधे स्किन पर लगा सकते हैं जहां आपको जलन महसूस हो रही हो। स्किन पर सीधे इसे अप्लाई करने पर किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होती है।

    और पढें :  बालों के लिए घरेलू नुस्खे अपनाने से पहले जान लें उससे जुड़ी जरूरी बातें

    ड्रायनेस व इरीटेशन को ऐसे करें दूर

    रेजर बर्न होने के कारण आपको स्किन में ड्रायनेस और इरीटेशन की समस्या हो सकती है। ऐसे में स्किन को पानी से बार बार छींटें मारें, इससे राहत मिल सकती है। लक्षण दिखने पर प्रभावित जगह को न रगड़ें, यदि ऐसा करते हैं तो स्किन में इरीटेशन की समस्या होती है।

    स्किन यदि ड्राय हो तो उसमें ड्रायनेस को कम करने वाले लोशन लगाने चाहिए। इससे राहत दिलाने के लिए कई लोशन के साथ आफटर शेव और माश्च्यूराइजर का इस्तेमाल किया जा सकता है। कोशिश करें कि ऐसे प्रोडक्ट का इस्तेमाल न करें जिसमें एल्कोहल (शराब) की मात्रा हो, क्योंकि इसके कारण भी इरीटेशन की समस्या हो सकती है। यदि संभव हो तो इस समस्या से निजात पाने के लिए प्राकृतिक तरीकों को अपनाना चाहिए। स्किन को नमी प्रदान करने के लिए नारियल का तेल फायदेमंद हो सकता है।

    और पढें :  बच्चों का बाल झड़ना: जानिए इसके 5 कारण

    यह उपाय कर जलन को करें कम

    स्किन में जलन हो तो उसे कम करने के लिए आप कई घरेलू उपाय आजमा सकते हैं, ऐसा कर लक्षणों को कम किया जा सकता है।

    समस्या कम करने के लिए कुछ घरेलू उपाय   

    • एप्पल साइडर विनेगर
    • पानी व चाय के पौधों का तेल
    • 20 मिनटों तक ओटमील बाथ है फायदेमंद

    इसके अलावा इस समस्या से आराम पाने के लिए आप टॉपिकल क्रीम जिसमें हाइड्रोकर्टिसोन की मात्रा होती है, उसे लगाना चाहिए। इसका इस्तेमाल कर आप सूजन के साथ स्किन के रेडनेस को भी कम कर सकते हैं।

    और पढें :  गर्भावस्था का बालों पर असर को कैसे रोकें? जाने घरेलू उपाय

    स्मॉल बंप- स्किन पर आए उभार को ऐसे करें कम

    यदि आपको अपने स्किन में रेजर बर्न के कारण बंप का एहसास होता है तो उस स्थिति आपको तबतक शेविंग नहीं करनी चाहिए, जबतक प्रभावित स्किन पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाती है। कई केस में इसे ठीक होने में तीन से चार सप्ताह का समय लग सकता है। इस बीच आप जलन को कम करने के लिए टॉपिकल क्रीम जैसे कर्टिसन आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं यदि इन बंप के कारण इंफेक्शन हो रहा है या होने का खतरा है तो डॉक्टरी परामर्श लेना चाहिए। यदि दाना, फुंसी में पस दिखे तो इससे इंफेक्शन का खतरा होता है।

    यदि स्किन का खास एरिया यदि इंफेक्टेड हो जाए तो उस स्थिति में डॉक्टर ओरल एंटीबायटिक का सेवन करने की सलाह दे सकते हैं। वहीं आगे रेजर बंप न हो इसके लिए जिस प्रोडक्ट का आप इस्तेमाल कर रहे हैं उसका इस्तेमाल न करने की सलाह भी दे सकता है।

    और पढें :  प्रेग्नेंसी में बाल कलर कराना कितना सुरक्षित?

    रेजर बर्न से बचने के लिए खास टिप्स

    • स्किन से डेड स्किन को समय समय पर निकालें
    • शेविंग करने के पहले साबुन या फिर शेविंग क्रीम लगाएं
    • शेविंग करने के दौरान स्किन पर जोर जोर से रेजन न चलाएं
    • जिस दिशा में बाल उगते हैं उसी दिशा में रेजर चलाएं, उल्टा रेजन न चलाएं
    • आराम से शेविंग करने के साथ छोटे छोटे हिस्से को शेव करते हुए बढ़ें
    • शेविंग करने क बाद ठंडे पानी से छींटें मारे और ठंडा गीला कपड़ा से आराम से स्किन को पोछें
    • शेव करने के बाद रेजर या फिर ब्लेड को बदल दें
    • रेजर का इस्तेमाल करने की बजाय इलेक्ट्रिक रेजर, ट्रीमर या फिर कोई अन्य हेयर रिमूवल मेथड का इस्तेमाल किया जा सकता है।
    • आपकी स्किन सेंसिटिव है तो रोजाना शेविंग की बजाय एक दिन छोड़कर या सप्ताह में कुछ दिन ही शेविंग करें

    क्यों होती है रेजर बर्न की समस्या

    किसी को भी कई कारणों से रेजर बर्न की समस्या हो सकती है। कोई एक खास कारण नहीं है जैसे किसी खास रेजर के इस्तेमाल से या फिर खास लूब्रिकेंट के इस्तेमाल से यंग लोगों को समस्या होती है। आइए जानते हैं कुछ खास तत्व जिनके कारण रेजर बर्न की समस्या हो सकती है

    • बिना किसी लूब्रिकेंट जैसे साबुन, पानी या फिर शेविंग क्रीम का इस्तेमाल नहीं करने के कारण
    • जिस दिशा में बाल उगते हैं उसके विपरीत दिशा में शेविंग करने से
    • पुराना रेजर का इस्तेमाल करने से
    • गंदा या मैला साबुन, शेविंग क्रीम का इस्तेमाल करने के कारण
    • एक ही जगह में बार बार शेविंग करने से
    • जल्दी जल्दी शेविंग करने के कारण
    • वैसे शेविंग प्रोडक्ट जिसके कारण आपके स्किन को इरीटेशन की समस्या हो

    शेविंग करने वालों को इस का विशेष ध्यान देना चाहिए कि आपका रेजर एक खास प्रकार  टूल है जिसे समय समय पर बदलना चाहिए। यदि आप अच्छे से शेविंग करते हैं या फिर गंदा ब्लेड का इस्तेमाल करते हैं तो उस कारण भी रेजर बर्न की समस्या हो सकती है।

    और पढें :  मर्दों के लिए लॉकडाउन में हेयर केयर टिप्स, जिनसे मिलेंगे सैलून जैसे बाल

    क्या रेजर बर्न और रेजर बंप दोनों ही सामान्य है

    बता दें कि रेजर बर्न और रेजर बंप दोनों ही अलग अलग कंडीशन हैं। शेविंग करने के बाद रेजर बर्न की समस्या होती है। वहीं रेजर बंप के कारण शेव किए हुए बाल अच्छे से नहीं उग पाते हैं। कई बार अच्छे से न उगे बाल के कारण बंप हो सकता है या फिर एक्ने की समस्या हो सकती है। ऐसा शेविंग, वेक्सिंग या अन्य तरीके से हेयर रिमूव करने के कारण हो सकता है। इस स्थिति में जब बाल फिर से निकलता है तो स्किन से बाहर आने की बजाय व स्किन में रह जाता है और स्किन बंप की तरह दिखता है।

    वहीं रेजर बंप से लेकर रेजर बर्न दोनों के कारण ही जलन, रेड रैशेज और स्किन कोमल हो सकती है। घुंघराले बाल वालों में रेजर बंप की समस्या हो सकती है, क्योंकि उनके स्किन के अंदर ही बाल के मुड़ने की संभावना ज्यादा रहती है। रेजर बर्न को सिडोफोलिक्लूटिस बारबे (pseudofolliculitis barbae) कहा जाता है। बता दे कि यह अफ्रीकी, अमेरिकन लोगों में करीब 60 फीसदी लोगों में जिनमें कर्ली हेयर होता है उनमें इस प्रकार की दिक्कत देखने को मिलती है। ऐसे लक्षण दिखने पर डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

    आपके रेजर के कारण हो सकती है समस्या

    एक अच्छे रेजर की तलाश करना इतना आसान नहीं है, बल्कि यह काफी जरूरी भी है। मार्केट में कई प्रकार के रेजर उपलब्ध है। वहीं लोगों के स्किन और बाल पर अलग अलग रेजर असरदार होते हैं। यदि आप ठीक से शेव न कर पाए या फिर स्किन में खुजली महसूस हो तो ऐसे आपके रेजर के साथ समस्या हो सकती है।

    इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए डाक्टरी सलाह लें। हैलो हेल्थ ग्रुप चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार प्रदान नहीं करता है।

    और पढें : शेविंग के तुरंत बाद आ जाते हैं पिंपल? तो रखना होगा इन बातों का ध्यान

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Satish singh द्वारा लिखित · अपडेटेड 31/12/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement