backup og meta

कंप्यूटर पर काम करने से पड़ता है आंख पर प्रेशर, आजमाएं ये टिप्स

Written by डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


अपडेटेड 18/02/2022

    कंप्यूटर पर काम करने से पड़ता है आंख पर प्रेशर, आजमाएं ये टिप्स

    आजकल हर कोई काम के स्ट्रेस से जूझता रहता है। काम का प्रेशर इतना है कि लोगों को घंटों बैठ कर लैपटॉप पर काम करना पड़ता है। जिससे आंख पर प्रेशर (Pressure on eye) बड़ने लगता है और दूसरी कई परेशानियां होने लगती हैं। इस परेशानी का हल क्या है और इससे कैसे बचा जा सकता है। आइए जानते हैं इस लेख में। 

    और पढ़ें- आईबॉल में कराया टैटू, चली गई ‘ड्रैगन वुमेन’ की आंखों की रोशनी

    सवाल

    ऑफिस में पूरा समय लैपटॉप पर मुझे काम करना पड़ता है, जिससे मेंरे आंख पर प्रेशर पड़ता है। क्या आप मुझे बता सकते हैं कि मुझे मेरी आंखों का ख्याल कैसे रखना चाहिए

    जवाब

    आजकल लगभग हर जॉब में लैपटॉप की जरूरत होती है, लेकिन इसके फायदों के साथ-साथ इसके नुकसान भी हैं। ऑफिस में हम लगातार 9 घंटे काम करते हैं और ज्यादा वर्कलोड होने पर इससे ज्यादा भी काम करते हैं। देर तक लैपटॉप पर काम करने की वजह से आंख पर प्रेशर पड़ता है, जिससे आंखों में परेशानियां होने लगती हैं, जैसे आंखों में जलन, आंख लाल होना, आंखों में ड्राईनेस। कुछ आसान तरीकों से हम अपनी आंखों की देखभाल कर सकते हैं लेकिन अगर आंखों की तकलीफ बढ़ जाए, तो आंखों के डॉक्टर को जरूर दिखाएं।

    जानिए आंख पर प्रेशर कम करने के तरीके (Learn ways to reduce pressure on the eye)

    • आंख पर प्रेशर कम करना है, तो कंप्यूटर या लैपटॉप पर काम करते समय लाइट एडजेस्टमेंट करना जरूरी है।
    • ज्यादा तेज रोशनी से भी आंख पर प्रेशर पड़ता है। कभी-कभी सूरज की रोशनी लैपटॉप की स्क्रीन पर पड़ने से भी आंख पर प्रेशर पड़ सकता है इसलिए खिड़की पर पर्दे लगाकर काम करें।
    • लगातार लैपटॉप पर काम करना भी अवॉयड करना चाहिए, बीच-बीच में लैपटॉप की स्क्रीन से नजर हटाकर कुछ और काम करें। इससे आंख पर प्रेशर कम होगा (Pressure on eye)।
    • मॉनिटर पर काम करते हुए हम पलके नहीं झपकाते इसलिए आंखों में ड्राइनेस होती है इसलिए काम करने के दौरान पलकों को झपकाना जरूरी है।
    • स्क्रीन पर फॉन्ट साइज बड़ा करें, जिससे देखने में परेशानी न हो।
    • कंप्यूटर के सामने काम करने के लिए आंखों का चेकअप कराकर चश्मा बनवा लें।
    • ड्राई आई (dry eye) के लिए आर्टिफिशियल टियर का इस्तेमाल करें जो आपके आंख पर प्रेशर के लक्षणों  को ध्यान में रखकर डॉक्टर द्वारा दिया जाएगा।

    और पढ़ेंः घर पर अपनी आंखों की देखभाल करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

    आंखों की रोशनी बढ़ाने वाले फूड्स

    आंख पर प्रेशर

    आंख पर प्रेशर कम करने के लिए खाएं संतुलित भोजन (Eat a balanced diet to reduce pressure on the eye)

    शरीर के साथ ही आंखों के लिए भी संतुलित भोजन का सेवन बहुत जरूरी है। गाजर (carrot) को आंखों के लिए अच्छा माना जाता है। गाजर में विटामिन ए की भरपूर मात्रा होती है। हालांकि, आंख पर प्रेशर कम करने के लिए केवल विटामिन ए ही नहीं, बल्कि अन्य पोषक तत्व भी आंखों के लिए बेहद जरूरी है। इसलिए अपने आहार में विटामिन सी, विटामिन ई, कॉपर और जिंक युक्त चीजों के साथ-साथ अंडे, कद्दू, हरी सब्जियां, चुकंदर, पालक, स्ट्रॉबेरीज, मछली और अलसी के बीज भी शामिल करें। अलसी के बीज और मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड की अच्छी मात्रा पाई जाती है।

    धूम्रपान से बनाएं दूरी (Create distance from smoking)

    धूम्रपान (smoking) न करना केवल शरीर के लिए ही नहीं, बल्कि आंखों के स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर होता है। अधिक धूम्रपान करने से आंखों की रोशनी कम होती है। धूम्रपान करने से मोतियाबिंद (cataracts) के विकास की संभावना बढ़ जाती है और इससे ऐज-रिलेटेड मैकुलर डिजनरेशन (AMD) का जोखिम भी बढ़ सकता है। यही नहीं, धूम्रपान करने से वो एंटी-ऑक्सिडेंट भी कम हो जाते हैं, जो आंखों के लिए फायदेमंद हैं। इसलिए आंख पर प्रेशर के प्रभाव को कम करना है स्मोकिंग छोड़नी होगी।

    और पढ़ेंः स्मोकिंग (Smoking) छोड़ने के बाद शरीर में होते हैं 9 चमत्कारी बदलाव

    सनग्लासेस का करें इस्तेमाल (Use sunglasses)

    धूप के चश्में केवल फैशन के लिए नहीं पहने जाते, बल्कि इनसे सूर्य की अल्ट्रावॉयलेट (UV) रोशनी से भी  आंखों का बचाव होता है। सूर्य की UV किरणें हमारी आंखों को हानि पहुंचा सकती हैं। इन किरणों से आंखों की अन्य समस्याओं के साथ-साथ आई कैंसर होने की भी खतरा बना रहता है।

    आंखों की करें सुरक्षा (Protect your eyes)

    आंखें हमारे शरीर के सबसे नाजुक हिस्सों में से एक होती हैं। इसलिए आंखों की सुरक्षा का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। चाहे आप घर के काम कर रहे हों, खेल खेल रहे हों या ऑफिस में लैपटॉप पर ही काम कर रहे हों, हर समय अपनी आंखों को बचाएं रखें। खेल खेलते समय भी आंखों पर चश्मा, सेफ्टी ग्लासेज, गॉगल्स, फेस मास्क, वाइसर्स, हेल्मेट्स आदि पहन कर रखें।

    आंखों को भी दें आराम (Give the eyes a rest)

    आंख पर प्रेशर कम करने और उनकी रोशनी सुरक्षित रखने के लिए अपनी आंखों को उचित आराम दें। हर एक घंटे बाद थोड़ी देर के लिए अपने कंप्यूटर से दूर हट जाएं। काम के दौरान थोड़ी-थोड़ी देर पर आंखों को ठंडे पानी से धोएं। इसके अलावा आप अपनी सीट पर बैठे हुए भी कुछ मिनट के लिए आंखों को बंद करके रखें। साथ ही, आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए आपको अपनी नींद का भी ध्यान रखना चाहिए।

    और पढ़ेंः डब्लूएचओ : एक बिलियन लोग हैं आंखों की समस्या से पीड़ित

    एक्सरसाइज जो आंख पर प्रेशर पड़ने के प्रभाव को कम करे (Eye exercises )

    यहां पर कुछ आसान आंखों के लिए एक्सरसाइज बताए गए हैं, जिनकी मदद से आंख पर प्रेशर का प्रभाव कम किया जा सकता है।

    1.फोकस करना

    आंख पर प्रेशर

    अपनी सीट पर बैठै हुए ही आप इसे कर सकते हैं।

    कैसे करें

    • सबसे पहले अपना हाथ अपने मुंह के आने सामने रखें और अपने अंगूठे को सीधा करें।
    • अब अंगूठे पर फोकस करें।
    • फोकस करते हुए अंगूठे को अपनी आंखों के पास लाएं और फिर दूर ले जाएं।
    • ऐसा चार से पांच बार करें और आंख पर प्रेशर का प्रभाव कम करें।

    2. आंखों को ढक कर रखें

    आंख पर प्रेशर कम करने के लिए आंखों को कुछ देर ढक कर रखें। इससे आंखों की मांसपेशियों को आराम मिलता है।

    कैसे करें

    • दोनों हाथों से आंखों को ढक लें।
    • आंखों को कम से कम पांच मिनट के लिए ढक कर रखें।
    • इससे आंखों का स्ट्रेस और आंख पर प्रेशर भी दूर होता है।

    3.पलकें झपकाएं

    पलकें झपकाना भी आंखों की एक्सरसाइज होती है जो आंख पर प्रेशर कम करता है।

    कैसे करें

    • आंखों की एक्सरसाइज करने के लिए आपको केवल अपनी पलकों को झपकना है।
    • हर थोड़ी देर के बाद पलकों को लगातार 15 से 20 बार झपकाएं। इससे आंख पर प्रेशर कम होगा।

    4. 8 की आकृति बनाएं

    आंख पर प्रेशर कम करने और आंखों की मांसपेशियों के लिए यह एक्सरसाइज भी उपयोगी है।

    कैसे करें

    • किसी दिवार के सामने या किसी खली स्थान के आगे खड़े हो जाएं।
    • अब अपनी आंखों की पुतलियों को घुमाते हुए 8 की आकृति बनाएं।
    • ऐसा करने से आपकी आंखों की आगे-पीछे, ऊपर-नीचे सभी जगह अच्छे से एक्सरसाइज होगी और आंख पर प्रेशर कम होगा।

    ये सब फॉलो करके आपकी आंखों की परेशानी और आंख का प्रेशर कम हो सकता है, लेकिन इसके साथ-साथ अपनी आंख के डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

    ऊपर दी गई सलाह किसी भी चिकित्सा को प्रदान नहीं करती है। इसका इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से जरूर सलाह लें।

    उम्मीद करते हैं कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा और आंख से जुड़ी परेशानियों को कैसे कम किया जा सकता है इससे संबंधित जरूरी जानकारियां मिल गई होंगी। अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। अगर आपके मन में अन्य कोई सवाल हैं तो आप हमारे फेसबुक पेज पर पूछ सकते हैं। हम आपके सभी सवालों के जवाब आपको कमेंट बॉक्स में देने की पूरी कोशिश करेंगे। अपने करीबियों को इस जानकारी से अवगत कराने के लिए आप ये आर्टिकल जरूर शेयर करें।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    Written by

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    अपडेटेड 18/02/2022

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement