पुरुष कंडोम नापसंद होने का यह कारण महिला और पुरुष दोनों में एक समान होता है। सन् 2002 में एक अध्ययन के अनुसार महिलाओं को भी कंडोम नापसंद आते हैं क्योंकि इनसे सेक्स में पूरी संतुष्टि नहीं मिलती है। इस शोध में 293 महिलाओं ने बताया कि पुरुष कंडोम के इस्तेमाल से सेक्स का आनंद कम हो जाता है। इस बात से यह अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं कि कंडोम को पुरुष इतना नापसंद क्यों करते हैं?
इरेक्शन (Erection) की समस्या हो सकती है
इरेक्शन होना जरूरी है, लेकिन पुरुष कंडोम का इस्तेमाल इसमें बाधा बन जाता है। कई पुरुषों का मानना है कि इरेक्शन हो भी जाए तो कंडोम का यूज करने तक इरेक्शन कम हो जाता है और दोबारा पूरे इरेक्शन में समस्या होती है।
टाइट लगता है कंडोम (Condom)
कई लोगों को कंडोम टाइट लगता है। इसका कारण गलत साइज और मानसिकता हो सकती है। कई लोग गलत साइज का कंडोम इस्तेमाल करते हैं, जिसके कारण उन्हें कंडोम टाइट लगता है। खासकर रोल किए गए छोर के कारण वह पेनिस में दबाव महसूस करते हैं। वहीं कई लोगों के दिमाग में सेक्स के बजाए कंडोम की बाधा पैदा हो जाती है, ऐसे में भी कंडोम टाइट लगने लगता है। चूंकि पुरुष कंडोम पहनने के बाद वह सहज नहीं रह पाते। इस कारण सेक्स के दौरान उन्हें दिक्कत महसूस होती है।
और पढ़ें: महिलाओं में सेक्स एंजायटी, जानें इसके कारण और उपचार
सहज नहीं रह पाते पुरुष कंडोम के साथ