वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) के साल 2018 के रिपोर्ट के अनुसार भारत में डिप्रेशन की समस्या छठे नंबर पर है। अगर इसे सामान्य भाषा में समझा जाये तो भारत डिप्रेस्ड देशों में छठे स्थान पर है। डिप्रेशन या मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्या से पीड़ित होने के पीछे कई कारण माने जाते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार बदलती लाइफस्टाइल भी एक कारण है। ऐसे में हमसभी को अपने हेल्थ का विशेष ख्याल रखना चाहिए। हेल्दी रहने के लिए आहार का ध्यान रखा जाता है। कुछ लोग वॉकिंग, स्विमिंग, एक्सरसाइज और योगा का भी विकल्प अपनाते हैं। लेकिन क्या आप जनते हैं है खुश रहने के लिए हमसभी को अपने आहार में क्या-क्या अवश्य शामिल करना चाहिए? आज आपको क्विज के माध्यम से ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में जानकारी साझा करेंगे जिनके सेवन से हेल्दी रहने के साथ-साथ आप खुश भी रह सकते हैं। कहते हैं खुश रहने या हंसना हमसभी के लिए आवश्यक है। क्योंकि यह हमारे सेहत को फिट रखने की चाबी है।