बोट्रोक्लोट सॉल्यूशन का यूज ब्लीडिंग को रोकने के लिए किया जाता है। सर्जिकल प्रॉसेस, डेंटल या फिर गायनेकोलॉजिकल केस के दौरान अधिक मात्रा में खून बहने का खतरा रहता है। ऐसे में डॉक्टर बोट्रोक्लोट सॉल्यूशन या फिर इंजेक्शन दे सकता है। बोट्रोक्लोट (Botroclot) सॉल्यूशन सांप के जहर में पाए जाने वाले कुछ एंजाइम से मिलकर बना है, जो रक्त के थक्के जमने की प्रक्रिया को तेज करता है।

बोट्रोक्लोट (Botroclot) फाइब्रिन मोनोमर्स के फाॅर्मेशन और फाइब्रिन क्लॉट फाॅर्मेशन को तेज करने का काम करता है। बोट्रोक्लोट फैक्टर XA को एक्टिव करता है और ब्लीडिंग के स्थान पर थ्रोम्बिन के निर्माण में मदद करता है। साथ ही ये फैक्टर XIIIa में एक्शन की मदद से फाइब्रिन को स्टेबिलाइज करने का काम भी करता है।
बोट्रोक्लोट (Botroclot) में मुख्य रूप से हीमोकोआगुलेज ( Hemocoagulase ) पाया जाता है। कोलेजन फॉर्मेशन में डिसऑर्डर के कारण घाव भरने में देरी हो सकती है। घाव को जल्दी भरने के लिए कुछ ड्रग्स का उपयोग किया जाता है। उन्हीं में से एक है सांप के जहर से निकला एंजाइम, जिसका उपयोग दवा बनाने में किया जाता है।
सांप के जहर से निकला हीमोकोआगुलेज ( Hemocoagulase ) ब्लीडिंग को रोकने के साथ ही प्रोकॉगुलेंट प्रॉपर्टी (procoagulant properties) के लिए भी पहचाना जाता है। ब्राजीलियन स्नेक यानी सांप बोथ्रोप्स-जाराराका (Bothrops-jararaca ) या एट्रोक्स (atrox) से नॉनटॉक्सिक सिस्टमेटिक हीमोकोआगुलेज फिक्शन प्राप्त होता है। बोट्रोक्लोट (Botroclot) सॉल्यूशन के प्रत्येक एम एल में उपस्थित होता है:
1. हीमोकोआगुलेज का एक्वीयस सॉल्यूशन (Acqueous solution of hemocoagulase) – 0.2 Cu/ml
2. क्लोरहेक्सिडिन (Chlorhexidine)- 0.1% v / v और पानी
और पढ़ें : Bevon: बेवन क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
बोट्रोक्लोट (Botroclot) का सॉल्यूशन, इंजेक्शन और लोशन मार्केट में उपलब्ध है। डॉक्टर पेशेंट की स्थिति के अनुसार ही उसे डोज देता है। अगर आपको डॉक्टर ने बोट्रोक्लोट सॉल्यूशन या लोशन लेने की सलाह दी है तो डॉक्टर से जरूर पूछ लें कि दिन में कितनी बार इनका प्रयोग करना है। अगर डॉक्टर ने इंजेक्शन के लिए कहा है तो समय पर डॉक्टर से इंजेक्शन के डोज जरूर लें। बिना सलाह के बोट्रोक्लोट का डोज नहीं लेना चाहिए, वरना शरीर में दुष्प्रभाव दिख सकते हैं।
बोट्रोक्लोट (Botroclot) का ओवरडोज होने पर शरीर में साइड इफेक्ट्स दिख सकते हैं। डॉक्टर ने आपको जितना डोज लेने की सलाह दी है, उतने ही डोज का उपयोग करें। ब्लीडिंग वाले स्थान में कैसे सॉल्यूशन यूज करना है, इस बारे में भी डॉक्टर से पूछें।
बोट्रोक्लोट (Botroclot) सॉल्यूशन अगर आप एप्लाई करना भूल गए हैं तो याद आते ही उसे लगाएं। हालांकि, अगर आपकी अगली डोज का समय होने वाला है तो भूले हुए डोज की बजाए, अगली डोज को तय किए गए समय पर लगाएं। एक साथ अधिक मात्रा में सॉल्यूशन का यूज न करें। अगर फिर भी आपको किसी बात को लेकर दुविधा हो तो अपने डॉक्टर से इस बारे में जरूर पूछ लें।
[mc4wp_form id=’183492″]
बोट्रोक्लोट (Botroclot) सॉल्यूशन टॉपिकल मेडिकेशन (topical medication ) के तौर पर उपयोग किया जाता है। टॉपिकल मेडिकेशन से मतलब शरीर के उस हिस्से में सॉल्यूशन को लगाया जाता है, जहां आपको चोट लगी हो। कुछ स्थान जैसे कि स्किन, म्यूकस मेम्ब्रेन आदि पर सॉल्यूशन का उपयोग किया जाता है। इसका क्रीम, जैल, लोशन आदि टॉपिकल मेडिकेशन के रूप में उपयोग किया जाता है। शरीर में चोट लगने और अधिक मात्रा में खून बहने पर सॉल्यूशन का यूज करना चाहिए। आप डॉक्टर को चोट दिखाएं और फिर बोट्रोक्लोट सॉल्यूशन का यूज करें।
उपरोक्त दी गई जानकारी के अलावा भी डॉक्टर आपको अन्य सलाह दे सकता है। अधिक जानकारी के लिए आप इस बारे में डॉक्टर से पूछ लें। यहां दी गई जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है।
बोट्रोक्लोट (Botroclot) सॉल्यूशन का यूज करने के दौरान आपको शरीर में कुछ साइड इफेक्ट्स भी दिख सकते हैं। बेहतर होगा कि शरीर में दिख रहे दुष्प्रभावों को नजरअंदाज न करें और डॉक्टर को बताएं। जानिए बोट्रोक्लोट (Botroclot) सॉल्यूशन का यूज करने से क्या साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं।
साइड इफेक्ट्स पढ़ कर आपको डरने की जरूरत नहीं है। अगर आपको उपरोक्त दुष्प्रभाव में से कोई भी नजर आते हैं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। कुछ साइड इफेक्ट्स समय के साथ ठीक हो जाते हैं। बेहतर होगा कि इस बारे में आप डॉक्टर से जानकारी जरूर लें। अगर आपको बोट्रोक्लोट सॉल्यूशन यूज करने के बाद बहुत समस्या हो रही हो तो तुरंत सॉल्यूशन का यूज करना बंद कर दें और डॉक्टर से सलाह करने के बाद ही मेडिकेशन लें।
और पढ़ें : Veltam Plus: वेलटम प्लस क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
बोट्रोक्लोट (Botroclot) सॉल्यूशन यूज प्रेग्नेंसी में सही रहेगा या फिर नहीं, इस बारे में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। गर्भावस्था के दौरान कुछ कैमिकल शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। बिना डॉक्टर की सलाह के प्रेग्नेंट महिलाओं को बोट्रोक्लोट (Botroclot) सॉल्यूशन का उपयोग नहीं करना चाहिए। डॉक्टर आपको इस मेडिकेशन को लेने की सलाह दे सकते हैं। अगर आप मां बनने वाली हैं तो इस बारे में डॉक्टर को जरूर बताएं। वहीं ब्रेस्टफीडिंग के दौरान भी इस सॉल्यूशन का इस्तेमाल करना सेफ है या फिर नहीं, इस बारे में डॉक्टर से पूछ लें। हो सकता है कि डॉक्टर आपको ये सॉल्यूशन लेने की सलाह दे और साथ ही कुछ सावधानियां अपनाने को भी कहे।
और पढ़ें : Flomist Nasal Spray: फ्लोमिस्ट नेजल स्प्रे क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
जिन लोगों के शरीर में रक्त का थक्का अधिक बनने की समस्या (blood clot within a blood vessel) होती है, उन्हें बोट्रोक्लोट (Botroclot) सॉल्यूशन का यूज करने से शरीर में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपको आर्टेरियल और थ्रॉम्बोसिस प्रॉब्लम है तो इस बारे में डॉक्टर को जरूर जानकारी दें। बोट्रोक्लोट (Botroclot) सॉल्यूशन की अन्य दवाओं के साथ रिएक्शन की अधिक जानकारी मौजूद नहीं है।
बोट्रोक्लोट (Botroclot) सॉल्यूशन एप्लाई करने के दौरान शराब का सेवन नहीं करना चाहिए। एल्कोहॉल के साथ बोट्रोक्लोट रिएक्शन के संबंध में जानकारी उपलब्ध नहीं है। बेहतर होगा कि आप शराब का सेवन न करें। वहीं फूड के साथ बोट्रोक्लोट रिएक्शन की जानकारी भी उपलब्ध नहीं है।
बोट्रोक्लोट को एप्लाई करने की सलाह अगर आपको डॉक्टर ने दी है तो उन्हें आप अपनी कुछ हेल्थ कंडिशन जैसे कि डायबिटीज, लिवर की बीमारी या फिर किडनी की बीमारी के बारे में जानकारी दे सकती हैं। बोट्रोक्लोट अधिकर मामलों में हेल्थ कंडीशन को प्रभावित नहीं करती है। अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से जानकारी लें।
बोट्रोक्लोट (Botroclot) सॉल्यूशन या फिर लोशन को सुरक्षित स्थान में रखने के लिए आप सामान्य कमरे तापमान वाले कमरे का चयन कर सकते हैं। बेहतर होगा कि बोट्रोक्लोट (Botroclot) सॉल्यूशन को बच्चों और जानवरों की पहुंच से दूर रखें। अगर कोई भी अनजान व्यक्ति इस सॉल्यूशन का सेवन कर लेता है तो उसके शरीर में साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। आप सॉल्यूशन को टाइट कंटेनर में बंद कर रख सकते हैं। बोट्रोक्लोट सॉल्यूशन को सूर्य के सीधे प्रकाश में न रखें वरना दवा का प्रभाव कम होने का खतरा रहेगा। साथ ही नमी या फिर बहुत ठंडे स्थान जैसे कि फ्रिज का प्रयोग न करें।
आपको सॉल्यूशन को कैसे सुरक्षित रखना है, आप इस बारे में एक फार्मासिस्ट से भी जानकारी लें। आप चाहे तो सॉल्यूशन बोतल के ऊपर दिए गए निर्देशों को पढ़कर भी बोट्रोक्लोट को स्टोर करने की जानकारी ले सकते हैं। सॉल्यूशन को खरीदते समय ये चेक कर लें कहीं से भी बोतल लीक तो नहीं हो रही है। साथ ही दवा की एक्सपायरी को चेक करना न भूलें। अगर आपने इंजेक्शन के साथ दवा खरीदी है तो फार्मासिस्ट से जानकारी लें कि इन्हें घर में कैसे सुरक्षित रखा जा सकता है। आप चाहे तो इस बारे में डॉक्टर से भी जानकारी लें सकते हैं।
ऊपर दी गई जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। इसलिए किसी भी दवा, सॉल्यूशन या सप्लिमेंट का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
botroclot.: https://www.drugs.com/international/botroclot.html Accessed on 29/6/2020
botroclot.: https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC4073454/ Accessed on 29/6/2020
botroclot.:https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC3980547/Accessed on 29/6/2020
hemocoagulase: https://www.drugs.com/international/hemocoagulase.html Accessed on 29/6/2020
Current Version
30/06/2020
Bhawana Awasthi द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Manjari Khare