के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr Sharayu Maknikar
लिवर एक्सट्रैक्ट एक घोल है, जिसे जानवरों के लिवर से बनाया जाता है। आमतौर पर मवेशियों के लिवर के अर्क से इसे तैयार किया जाता है। इसका इस्तेमाल विभिन्न तरह की स्वास्थ्य समस्याओं के उपचार के लिए किया जाता है। इसका उपयोग लिवर के कार्य करने के तरीके को बेहतर बनाने, पुरानी लिवर की बीमारियों का इलाज करने, लीवर के नुकसान को रोकने और लीवर टिशू को दोबारा बनाने के लिए किया जाता है। यह विभिन्न तरह के एलर्जी को रोकने, क्रोनिक फेटीग सिंड्रोम (सीएफएस), सहनशक्ति बढ़ाने और शारीरिक धीरज में सुधार करने के लिए किया जाता है।
इसमें विटामिन बी-12 की उच्च मात्रा होती है जो नसों और खून की कोशिकाओं को स्वस्थ रखने और डीएनए बनाने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें आयरन और फोलिक एसिड का भी समृद्ध स्रोत पाया जाता है। यह एनीमिया के इलाज के लिए भी कारगर होता है। किए गए अध्ययनों में पाया गया है कि यह शरीर में लाल रक्त कोशिका की गिनती और विटामिन बी -12 को बढ़ाने में मदद करता है। लेकिन, साल 1989 के एक अध्ययन में यह भी पाया गया कि इसका अर्क प्लेसबो की तुलना में कम प्रभावी होता है। अगर आप इसका इस्तेमाल एक सप्लीमेंट के तौर पर करना चाहते हैं, तो हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह लें। क्योंकि इसका इस्तेमाल कुछ तरह के दवाओं और स्वास्थ्य स्थितियों के साथ इंट्ररैक्शन कर सकता है।
और पढ़ें : क्या डिलिवरी के बाद मां को अपना प्लासेंटा खाना चाहिए?
लिवर एक्सट्रैक्ट का इस्तेमाल दवा के रूप में किया जाता है। निम्नलिखित परिस्थितियों में इसका इस्तेमाल किया जाता है:
इसके अलावा लिवर एक्सट्रैक्ट का इस्तेमाल निम्नलिखित समस्याओं में भी होता है:
इस संबंध में पर्याप्त जानकारी उपलब्ध नही है। इसकी अधिक जानकारी के लिए अपने हर्बलिस्ट या डॉक्टर से सलाह लें। हालांकि, ऐसा माना जाता है कि लिवर एक्सट्रैक्ट में विटामिन B12, फोलिक एसिड और आयरन होता है।
और पढ़ें : Liver cirrhosis : लिवर सिरॉसिस क्या है?
निम्नलिखित परिस्थितियों में इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर या हर्बालिस्ट से सलाह लें:
अन्य दवाइयों के मुकाबले औषधियों के संबंध में रेग्युलेटरी नियम अधिक सख्त नही हैं। इनकी सुरक्षा का आंकलन करने के लिए अतिरिक्त अध्ययनों की आवश्यकता है। लिवर एक्सट्रैक्ट का इस्तेमाल करने से पहले इसके खतरों की तुलना इसके फायदों से जरूर की जानी चाहिए। इसकी अधिक जानकारी के लिए अपने हर्बालिस्ट या डॉक्टर से सलाह लें।
और पढ़ें : 4 प्रभावी प्री-वर्कआउट फूड, मसल्स बनाने में कर सकते हैं मदद
इस संबंध में पर्याप्त जानकारी उपलब्ध नही है।
लिवर एक्सट्रैक्ट के साइड इफेक्ट्स के संबंध में पर्याप्त जानकारी उपलब्ध नही है। हालांकि, हर व्यक्ति को इसके साइड इफेक्ट्स नही होते हैं। उपरोक्त साइड इफेक्ट्स का अलावा भी लिवर एक्सट्रैक्ट के कुछ दुष्प्रभाव हो सकते हैं, जिन्हें ऊपर बताया नहीं गया है। यदि आप इसके साइड इफेक्ट्स को लेकर चिंतित हैं तो अपने हर्बालिस्ट या डॉक्टर से सलाह लें।
और पढ़ें : क्या नॉर्मल डिलिवरी के समय अच्छे बैक्टीरिया पहुंचते हैं बच्चे में?
लिवर एक्सट्रैक्ट आपकी मौजूदा दवाइयों के साथ रिएक्शन कर सकता है या दवा का कार्य करने का तरीका परिवर्तित हो सकता है। इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर या हर्बलिस्ट से संपर्क करें।
लिवर एक्सट्रैक्ट को हमेशा कमरे के तापमान पर ही स्टोर करना चाहिए। इसे कभी भी सूर्य की रोशनी या नमी वाली जगह में स्टोर नहीं करना चाहिए। न ही, इसे बाथरूम या फ्रीज में स्टोर न करें। ध्यान रखें कि, इस औषधि का इस्तेमाल तभी तक करना चाहिए, जब तक यह डॉक्टर द्वारा निर्देश किया गया हो। औषधि का इस्तेमाल न होने पर इसका इस्तेमाल न करें। अगर यह एक्सपायर हो गया हो, तो इसका सेवन करना तुंरत बंद कर दें। इस्तेमाल न होने पर इस औधषि को कभी भी सीधे कूड़ेदान में न फेंके और न ही इसे किसी खुली नाली या टॉयलेट में फ्लश करें। इससे पर्यावरण को नुकसान हो सकता है। इसके सुरक्षित और उचित निपटारे के लिए इसके पैक पर दिए गए दिशा निर्देशों को पढ़ें और अपने डॉक्टर से इस बारे में उचित सलाह लें।
और पढ़ें : सोने से पहले ब्लडप्रेशर की दवा लेने से कम होगा हार्ट अटैक का खतरा
उपरोक्त जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं हो सकती। इसका इस्तेमाल करने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से सलाह लें।
हर मरीज के मामले में लिवर एक्सट्रैक्ट का डोज अलग हो सकता है। जो डोज आप ले रहे हैं वो आपकी उम्र, हेल्थ और दूसरे अन्य कारकों पर निर्भर करता है। औषधियां हमेशा ही सुरक्षित नहीं होती हैं। लिवर एक्सट्रैक्ट के किसी मानक डोज के संबंध में जानकारी उपलब्ध नहीं है। इसके उपयुक्त डोज के लिए अपने हर्बलिस्ट या डॉक्टर से सलाह लें।
लिवर एक्सट्रैक्ट निम्नलिखित रूपों में उपलब्ध हो सकता है :
हैलो हेल्थ किसी भी प्रकार की चिकित्सा सलाह, निदान या इलाज मुहैया नहीं कराता।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड
Dr Sharayu Maknikar