शिटाके मशरूम (Shiitake Mushroom) ज्यादातर पूर्व एशिया में पाए जाने वाला एक खाद्य फंगस है। इसका साइंटिफिक नाम Lentinula edodes है। यह मशरूम की ऐसी प्रजाति है,जो कैंसर और एड्स जैसे भयानक रोगों से लड़ता है। यह स्टमक और कोलोरेक्टल कैंसर में उपयोगी होती है। यह मशरूम कैंसर की दवाई लेटाइनन का मुख्य स्त्रोत है।

इस मशरूम का एक्सट्रैक्ट दवाई बनाने के लिए उपयोग में आता है। इस औषधीय मशरूम में एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी ऐजिंग के गुणों के साथ-साथ विटामिन डी का भी काफी अच्छा स्रोत होता है। साथ ही, इसमें सेलेनियम और जिंक की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है। जिसकी वजह से इस मशरूम का इस्तेमाल कई दवाइयां बनाने के लिए किया जाता है। इसके नियमित सेवन से इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाया जा सकता है।
शिटाके मशरूम का स्वास्थ्य के लिए निम्नलिखित स्थितियों में उपयोग होता है:
कैंसर का खतरा करे कमः इस औषधीय मशरूम में बीटा ग्लाइसीन और लिनॉलिक एसिड होता है, जो आपको प्रोस्टेट कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को कम कर सकता है।
वजन कम करने में मदद करेः मशरूम के नियमित सेवन से आप बहुत ही कम समय में और सुक्षरित तरीके से अपना वजन कम कर सकते हैं। इसके लिए आप इसे अपने ब्रेकफास्ट में उबाल कर खा सकते हैं।
शुगर लेवल कम करेः मशरूम की अन्य प्रजातियों की तरह ही इस मशरूम में भी कार्बोहाइड्रेट्स की उच्च मात्रा होती है, जो बढ़े हुए ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मददगार होते है और यह डायबिटीज मरीजों के लिए यह सबसे अच्छा फूड हो सकता है।
इम्युनिटी पावर बढ़ाएः सेलिनियम से भरपूर मशरूम इम्यून पॉवर को बढ़ाने के साथ-साथ सर्दी-खांसी और जुकाम जैसी समस्याओं को से शरीर को बचाव करने में मदद करता है।
दिल के रोग को रखे दूरः इसमें पाएं जाने वाले न्यूट्रिएंट्स और एंजाइम दिल के रोगों का खतरा कम करते है। इसलिए हफ्ते में कम से कम 3 बार इसका सेवन जरूर करना चाहिए।
पेट की समस्याओं से दिलाए राहतः कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा से भरपूर मशरूम का सेवन अपच, पेट दर्द, कब्ज, गैस और एसिडिटी की समस्या को भी दूर करता है।
यह एक हर्बल सप्लिमेंट है और कैसे काम करता है, इसके संबंध में अभी कोई ज्यादा शोध उपलब्ध नहीं है। इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए आप किसी हर्बल विशेषज्ञ या फिर किसी डॉक्टर से संपर्क करें। हालांकि, कुछ शोध यह बताते हैं कि शिटाके मशरूम कैंसर की दवा लेटाइनन का मुख्य स्रोत है। शिटाके रिच एंटी-ऑक्सिडेंट का स्रोत होने के कारण शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है, जिससे एड्स व कैंसर जैसी बीमारियों को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है। यह फाइबर, विटामिन-बी और कई मिनरल्स से भरपूर है। इस कारण यह वजन कम करने के काम आता है।
निम्नलिखित परिस्थितियों में इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर या हर्बलिस्ट से सलाह लें:
अन्य दवाइयों के मुकाबले औषधियों के संबंध में रेग्युलेटरी नियम अधिक सख्त नही हैं। इनकी सुरक्षा का आंकलन करने के लिए अतिरिक्त अध्ययनों की आवश्यकता है। शिटाके का इस्तेमाल करने से पहले इसके खतरों की तुलना इसके फायदों से जरूर की जानी चाहिए। इसकी अधिक जानकारी के लिए अपने हर्बलिस्ट या डॉक्टर से सलाह लें।
आमतौर पर भोजन में शिटाके मशरूम लेना ज्यादातर लोगों के लिए सुरक्षित है। कुछ ऐसे शोध हैं जिनमें पाया गया है कि शिटाके मशरूम को दवाई के रूप में लेना कभी असुरक्षित माना जाता है। ऐसा करने से पेट का दर्द, खून के विकार, त्वचा पर सूजन, सूरज की रोशनी से होने वाली जलन, सांस संबंधी तकलीफें और एलर्जिक रिएक्शंस जैसे असर दिख सकते हैं।
गर्भावस्था और ब्रेस्टफीडिंग: यदि आप प्रेग्नेंट हैं या ब्रेस्ट फीडिंग कराती हैं, तो यह शिटाके मशरूम आपके लिए सही है या नहीं, इस बारे में कोई ठोस सुबूत नहीं है। सुरक्षित रहें और इसका उपयोग न करें।
और पढ़ें – छोटी दुद्धी (दूधी) के फायदे एवं नुकसान: Health Benefits of Dudhi
शिटाके का उपयोग ज्यादातर सभी के लिए सुरक्षित है। हालांकि, कुछ लोगों को इसके इस्तेमाल से यह साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं:
इसके अलावा, शिटाके के साइड इफेक्ट्स के कोई अध्ययन प्राप्त नहीं हैं। हालांकि, हर किसी को ये साइड इफेक्ट हों ऐसा जरूरी नहीं है। कुछ ऐसे भी साइड इफेक्ट हो सकते हैं, जो ऊपर बताए नहीं गए हैं। अगर आपको इनमें से कोई भी साइड इफेक्ट महसूस हों या आप इनके बारे में और जानना चाहते हैं तो नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करें।
और पढ़ें – गिलोय के फायदे एवं नुकसान: Health Benefits of Giloy
शिटाके मशरूम के किसी दवाई के साथ प्रभाव की कोई सूचि अभी तक प्राप्त नहीं है।
और पढ़ें – Cinnamon : दालचीनी क्या है?
हर मरीज के मामले में शिटाके मशरूम का डोज अलग हो सकता है। जो डोज आप ले रहे हैं वो आपकी उम्र, हेल्थ और दूसरे अन्य कारकों पर निर्भर करता है। औषधियां हमेशा ही सुरक्षित नहीं होती हैं। शिटाके मशरूम के उपयुक्त डोज के लिए अपने हर्बलिस्ट या डॉक्टर से सलाह लें।
उपरोक्त जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं हो सकती। इसका इस्तेमाल करने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से सलाह लें।
शिटाके मशरूम निम्नलिखित रूपों में उपलब्ध हो सकता है:
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
The Unexplored Anticaries Potential of Shiitake Mushroom. https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC5214552/. Assessed on 13 January, 2020.
Shiitake mushroom. https://www.sciencedaily.com/terms/shiitake.htm. Assessed on 13 January, 2020.
Mushrooms may protect against prostate cancer/https://www.health.harvard.edu/mens-health/mushrooms-may-protect-against-prostate-cancer. Accessed on 10 July, 2020.
Mushrooms/https://www.hsph.harvard.edu/nutritionsource/food-features/mushrooms. Accessed on 10 July, 2020.
Current Version
10/07/2020
lipi trivedi द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr Sharayu Maknikar
Updated by: Manjari Khare
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड
Dr Sharayu Maknikar