कैलडिकाइंड दवा में कैल्शियम कार्बोनेट, बोरान, इकोपासैटेनएनिक एसिड, मिथाइल कोबालामाइन, फोलिक एसिड और डोकोसेहेक्सएनीक एसिड नामक सक्रिय पदार्थ होते हैं। इस दवा का इस्तेमाल मुख्य रूप से कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए किया जाता है।

और पढ़ें – Trajenta: ट्राजेंटा क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
कैलडिकाइंड प्लस की खुराक डॉक्टर द्वारा निर्धारित की जाए तो परिणाम बेहतर और जल्दी दिखाई देते हैं। कैलडिकाइंड कैप्सूल की खुराक मरीज के इलाज की स्थिति, उम्र और रोग पर आधारित होती है। आप खुराक की जानकारी दवा के पत्ते पर लिखे लेबल पर भी पढ़ सकते हैं। इसके साथ ही आप चाहें तो केमिस्ट से भी डोज की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
ज्यादातर मामलों में कैलडिकाइंड को दिन में दो बार लेने की सलाह दी जाती है। हालांकि, रोग संबंधी अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श करें।
कैलडिकाइंड दवा का सेवन केवल डॉक्टर द्वारा दिए गए निर्देश व खुराक की सीमा के अनुसार ही करें, लेकिन अगर आपको लगता है कि आपने दवा का ओवरडोज कर लिया है तो सबसे पहले नीचे बताए गए असुविधाजनक लक्षणों को की पहचान करें।
कैलडिकाइंड कैप्सूल का अधिक सेवन करने से किसी भी प्रकार की असुविधा महसूस होने पर तुरंत किसी पास के अस्पताल या आपातकालीन कक्ष से संपर्क करें। ध्यान रहे इस सूची में सभी लक्षणों को शामिल नहीं किया जा सकता है इसलिए अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करना ही बेहतर माना जाता है।
कैलडिकाइंड की खुराक मिस होने पर भूली हुई डोज को जल्द से जल्द लेने की कोशिश करें। हालांकि, अगर अगली खुराक का समय हो चुका है तो भूले हुए डोज को छोड़कर, पहले से तय किए गए नियमित समय पर अगली खुराक का सेवन करें। एक साथ दो खुराक न लें।
[mc4wp_form id=’183492″]
और पढ़ें – Diclowin Plus Tablet : डाइक्लोविन प्लस टैबलेट प्लस टैबलेट क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
कैप्सूल को डॉक्टर या लेबल पर दिए गए निर्देश अनुसार इस्तेमाल करें। इसके अधिक सेवन से स्वास्थ्य को नुकसान भी पहुंच सकता है। इसलिए डॉक्टर से परामर्श करें बिना इसका उपयोग करना खतरनाक हो सकता है।
अगर आप किसी गंभीर बीमारी जैसे लिवर रोग या गुर्दे के रोग से ग्रस्त हैं तो कैलडिकाइंड का उपयोग करते समय अधिक सावधानी बरतें। इसके अलावा यह सुनिश्चित कर लें कि आपको दवा में मौजूद पदार्थ से एलर्जी या अतिसंवेदनशीलता तो नहीं है।
इस दवा को खाना खाने के बाद या पहले दिया जा सकता है। हालांकि, अगर आपके डॉक्टर ने दवा का कोई फिक्स टाइम या अन्य विधि तय की है तो उनके द्वारा निर्धारित किए गए समय और विधि अनुसार नियमित रूप से इसका सेवन करें।
अगर आपको कैलडिकाइंड की सही खुराक और इस्तेमाल करने की विधि के बारे में नहीं पता है तो डॉक्टर या केमिस्ट (फॉर्मिस्ट) से जानकारी लें। डॉक्टर की राय के बिना खुद से खुराक में बदलाव न करें।
और पढ़ें – Saridon: सेरिडॉन क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
ध्यान रहे कि कैलडिकाइंड की गोली को चबाने व तोड़ने की बजाए निगलना चाहिए। इससे दवा जल्दी असर दिखा पाती है।
कैलडिकाइंड एक सुरक्षित दवा है, लेकिन निम्न परिस्थितियों में डॉक्टर इसका सेवन करने की सलाह नहीं देते हैं।
अगर आप अन्य विटामिन या सप्लिमेंट्स का सेवन करते आ रहे हैं तो इसके बारे में डॉक्टर को जरूर बताएं।
और पढ़ें – Dexorange Syrup: डेक्सोरेंज सिरप क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
कैलडिकाइंड प्लस के ज्यादातर मामलों में कोई दुष्प्रभाव नहीं होते हैं। हालांकि, ओवरडोज के कारण साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। यह दुष्प्रभाव गंभीर और मामूली भी होते हैं। निम्न प्रकार की असुविधा महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
कैलडिकाइंड दवा के सभी दुष्प्रभावों के बारे में यहां नहीं बताया जा सकता है। क्योंकि यह दवा हर व्यक्ति को अलग तरह से प्रभावित कर सकती है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए होने डॉक्टर से परामर्श करें।
इस दवा का सेवन करने से पहले चिकित्सक को पहले से चली आ रही दवाओं, बीमारियों और इलाज या सर्जरी के बारे में जरूर बताएं। अगर आपको इसका सेवन करने से कोई असुविधा जैसे सिर दर्द, थकान, प्यास, सुस्ती, दस्त या सीने में दर्द महसूस होता है तो घबराएं नहीं क्योंकि ऐसे साइड इफेक्ट्स आमतौर पर अपने आप चले जाते हैं। हालांकि, स्थिति या लक्षण में सुधार न आने पर तुंरंत डॉक्टर से परामर्श करें।
निम्नलिखित परिस्थितियों में अधिक सावधानी बरतें –
और पढ़ें – Dexorange Syrup: डेक्सोरेंज सिरप क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
गर्भावस्था और स्तनपान के दौरान महिलाओं को डॉक्टर से परामर्श करे बिना किसी भी प्रकार की दवा का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप गर्भवती हैं या गर्भधारण करने की सोच रही हैं तो डॉक्टर से परामर्श किए बिना इसका सेवन न करें।
अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के मुताबिक, कैलडिकाइंड दवा प्रेग्नेंसी रिस्क कैटेगरी में ‘N’ में है।
FDA प्रेग्नेंसी रिस्क कैटेगरी की लिस्ट नीचे दी गई है:
इसके अलावा अगर आप गर्भधारण करने का सोच रही हैं तो भी अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें।
और पढ़ें – CTD-T 12.5 Tablet : सीटीडी-टी 12.5 टैबलेट क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
कैलडिकाइंड कैप्सूल का सेवन करते समय डॉक्टर की सलाह के बिना किसी भी अन्य दवा या सप्लिमेंट का सेवन न करें। ऐसी कई दवाएं हैं जो इसके साथ रिएक्ट कर दुष्प्रभाव व विपरीत प्रभावों की आशंका को बड़ा सकती हैं।
सभी दवाओं के नाम इस सूची में शामिल नहीं किए जा सकते हैं। हालांकि, कैलडिकाइंड के साथ सबसे सामान्य और गंभीर रिएक्शन करने वाली दवाओं को इस लिस्ट में शामिल किया गया है।
इस सूची में कैलडिकाइंड कैप्सूल के साथ सबसे सामान्य और गंभीर रिएक्शन करने वाली दवाओं को शामिल किया गया है –
और पढ़ें – Polybion : पोलीबियोन क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
भोजन का कैलडिकाइंड पर प्रभाव – इस दवा को किसी भी प्रकार के भोजन के साथ लिया जा सकता है, लेकिन अगर आप किसी विशेष खाद्य पदार्थ के बारे में विस्तृत जानकारी पाना चाहते हैं तो डॉक्टर से परामर्श करें।
एल्कोहॉल का कैलडिकाइंड पर प्रभाव – इस दवा के साथ एल्कोहॉल पर पर्याप्त अध्ययन नहीं किए गए हैं। ऐसे में कैलडिकाइंड के साथ शराब पीने के हानिकारक साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से परामर्श करें।
और पढ़ें – Onabet: ओनाबेट क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
कैलडिकाइंड का व्यक्ति दर व्यक्ति अलग प्रभाव होता है। इसके अलावा अगर आपको इसमें मौजूद घटक से एलर्जी है तो इसका सेवन करने से आपकी हेल्थ पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में डॉक्टर से विचार-विमर्श कर लें।
और पढ़ें – Ganaton Total: गेनटॉन टोटल क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
दवाई को ठंडे और नमी-मुक्त जगह पर स्टोर करें। इसके साथ ही ध्यान रहे कि इस पर सूर्य की सीधे किरणें व अन्य प्रकार की हीट न पड़े। बच्चों और पालतू जानवरों को इससे दूर रखें। दवा के एक्सपायर या खराब हो जाने पर इसे बाथरूम या नाली में न फेंके। डॉक्टर या लेबल पर दिए गए निर्देश अनुसार इसका असंग्रहण करें।
कैलडिकाइंड दवा केवल कैप्सूल के रूप में ही उपलब्ध है।
ऊपर दी गई जानकारी किसी भी तरह की डॉक्टरी सलाह का विकल्प नहीं है। इस दवा से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अपने डाॅक्टर से संपर्क करें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
CALDIKIND PLUS USES/https://www.ndrugs.com/?s=caldikind%20plus/accessed on 16/06/2020
The effect of calcium and vitamin D supplementation on menstrual cycle, body mass index and hyperandrogenism state of women with poly cystic ovarian syndrome/https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC4268197/accessed on 16/06/2020
CALDIKIND PLUS/https://mims.com/india/drug/info/caldikind%20plus/caldikind%20plus%20cap/accessed on 16/06/2020
Current Version
29/09/2020
Shivam Rohatgi द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. हेमाक्षी जत्तानी
Updated by: Shivam Rohatgi