कोबाडेक्स फोर्ट कैप्सूल विटामिन बी कॉम्प्लेक्स का एक संयोजन मल्टीविटामिन है। इस दवा का उपयोग मल्टीविटामिन की कमी के मामले में एक पोषण पूरक के रूप में किया जाता है। कोबाडेक्स फोर्ट कैप्सूल एक ओवर द काउंटर मेडिसिन है। हालांकि, किसी भी तरह के इंटरैक्शन या साइड इफेक्ट से बचने के लिए डॉक्टर से सलाह लेने के बाद दवा का उपयोग करना चाहिए। इसका उपयोग निम्न कारणों से किया जाता है।

कोबाडेक्स फोर्ट कैप्सूल का डोज निर्धारित करने से पहले डॉक्टर रोगी की स्थिति और संपूर्ण स्वास्थ्य की जांच करता है। इसके पश्चात वह आपकी उम्र और स्थिति के अनुसार कोबाडेक्स फोर्ट कैप्सूल का डोज लेने की सलाह देता है।दवा का कोर्स विटामिन की स्थिति या कमी की गंभीरता पर निर्भर करता है।
वयस्कों के लिए
दिन में एक बार एक कैप्सूल की सिफारिश की जाती है।
बच्चों के लिए
दवा की सिफारिश नहीं की जाती है।
यदि आपको लगता है कि आपने कोबाडेक्स फोर्ट कैप्सूल की निर्धारित मात्रा ओवरडोज ले लिया है, तो आप तुरंत किसी चिकित्सक से संपर्क करें। चिकित्सक द्वारा निर्धारित मात्रा से अधिक सेवन करने से इसके कई प्रकार के दुष्प्रभाव हो सकते हैं।कोबाडेक्स फोर्ट कैप्सूल के ओवरडोज के कारण अनुभव किए गए कुछ लक्षण डायरिया, उल्टी, भूख में कमी, नींद में समस्या, मानसिक परिवर्तन, फोटोसेंसटीविटी, पेट में ऐंठन आदि हैं। ऐसे में, डॉक्टर से तुरंत सलाह लेनी चाहिए।
यदि आप कोबाडेक्स फोर्ट कैप्सूल का सेवन करना भूल जाते हैं तो याद आते ही उसे लें। हालांकि, अगर आपकी अगली डोज का समय होने वाला है तो भूले हुए डोज की बजाए, अगली खुराक का सेवन पहले से तय किए गए समय पर करें। एक साथ दो खुराकों का सेवन न करें। इससे दवा का ओवरडोज हो सकता है,जिससे आपकी स्थिति बिगड़ सकती है।
उपर दी गई जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। इसलिए किसी भी दवा या सप्लिमेंट का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर करें। हैलो हेल्थ ग्रुप किसी भी प्रकार की चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार प्रदान नहीं करता है।
और पढ़ें: Clobetasol : क्लोबेटासोल क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
[mc4wp_form id=’183492″]
और पढ़ें: Ibugesic Plus : इबूगेसिक प्लस क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
और पढ़ें: Sinarest Syrup: सिनारेस्ट सिरप क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
कोबाडेक्स फोर्ट कैप्सूल के इस्तेमाल से जुड़े कुछ दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं।जो अस्थाई होते हैं और अपने आप ही ठीक हो जाते हैं। इसके कुछ साइड-इफेक्ट्स बहुत रेयर और गंभीर हो सकते हैं।
इसके कुछ लक्षण सामान्य हो सकते हैं, कुछ दुर्लभ लक्षण हैं। यदि आपको कोई लक्षण महसूस होता है, तो कृपया तुरंत डॉक्टर से बात करें। इसके अलावा, यदि आपको दृष्टि दोष या चकत्ते हैं तो डॉक्टर से परामर्श करें। इसके साइड इफेक्ट्स कई प्रकार के हो सकते हैं, जो इस सूची में दर्शाए नहीं गए हैं। यदि आप किसी लक्षण को लेकर चिंतित है तो फौरन डॉक्टर से संपर्क करें।
कोबाडेक्स फोर्ट को आमतौर पर गर्भावस्था के दौरान उपयोग करना सुरक्षित है या नहीं यह पूरी तरह ज्ञात नहीं है। इस दवा को लेकर पशु अध्ययन में बच्चे पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं दिखाया है, लेकिन यह अध्ययन मानव में सीमित है। इसलिए इस दवा का उपयोग करने से पहले डॉक्टर की उचित सलाह लें। यह दवा स्तनपान कराने वाली महिलाओं में उपयोग करने के लिए अनुशंसित नहीं है। जब तक कि आवश्यक न हो। इस दवा को लेने से पहले डॉक्टर के साथ सभी जोखिमों और लाभों पर चर्चा की जानी चाहिए। आपका डॉक्टर आपको स्तनपान कराने के कारण दवा बंद करने की सलाह दे सकता है।
कोबाडेक्स फोर्ट जब अन्य दवाओं के साथ लिया जाता है तो रिएक्शन हो सकता है और परिणामस्वरूप दवाओं में से किसी के प्रभाव को बेअसर हो सकत है। यह वर्तमान चिकित्सा स्थितियों को भी खराब कर सकता है। इसके साथ ही कुछ साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। यहां उन दवाओं की सूची दी गई है, जिनका सेवन कोबाडेक्स फोर्ट के साथ नहीं किया जाना चाहिए।
दवाओं के रिएक्शन से बचने के लिए अपने वर्तमान चिकित्सा स्थितियों और दवाओं के बारे में बारे में अपने डॉक्टर से बात की जानी चाहिए।
और पढ़ें : Allopurinol : अल्लोपुरिनॉल क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
कोबाडेक्स फोर्ट लेते समय शराब का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि यह इस दवा के साथ शराब का सेवन अत्यधिक उनींदापन का कारण बन सकता है। विशेष डायट या भोजन के प्रभाव की जानकारी के लिए डॉक्टर से परामर्श करना सही होगा।
और पढ़ें : ओमेप्राजोल क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
कोबाडेक्स फोर्ट को स्टोर करने के लिए अधिक कूल और ड्राई प्लेस का चुनाव न करें। कोबाडेक्स फोर्ट को स्टोर करने के लिए कमरे का तापमान 15 से 30 डिग्री सेल्सियस हो सकता है। इसे सनलाइट से बचाकर रखना चाहिए। दवा को बच्चों और पालतू जानवरों की पहुंच से रखना चाहिए। दवा को डिस्पोज करने के लिए इसे नाली या टॉयलेट में न फेंके। इस बारे में डॉक्टर या कैमिस्ट से सलाह लें।
और पढ़ें : Aldigesic P: एलडिजेसिक पी क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
कोबाडेक्स फोर्ट निम्न रूप में उपलब्ध है
उपर दी गई जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। इसलिए किसी भी दवा या सप्लिमेंट का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
COBADEX FORTE CAPSULES
https://india-pharma.gsk.com/media/791936/cobadex-forte-capsules.pdf
Accessed on 29-06-2020
THE ORDINARY Niacinamide
https://www.cultbeauty.co.uk/the-ordinary-niacinamide-10-zinc-1.html
Accessed on 29-06-2020
Nicotinic acid/niacinamide and the Skin
https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/17147561/
Accessed on 29-06-2020
Nicotinic
https://dermnetnz.org/topics/nicotinamide/
Accessed on 29-06-2020
Nicotinic
https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/20343853/
Accessed on 29-06-2020
Pantothenic acid and biotin
https://medlineplus.gov/ency/article/002410.htm
Accessed on 29-06-2020
Current Version
01/07/2020
shalu द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Manjari Khare