के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya
पॉज 500 (Pause 500) टैबलेट का यूज ब्लीडिंग की समस्या को दूर करने के लिए किया जाता है। कुछ कंडिशन जैसे कि नाक से खून निकलने पर, दांत की सर्जरी के वक्त ब्लीडिंग, पीरियड्स के दौरान हैवी ब्लीडिंग, सर्जरी के दौरान अधिक ब्लीडिंग रोकने के लिए पॉज 500 का यूज किया जाता है। पॉज 500 (Pause 500) एंटी-फाइब्रिनोलटिक टैबलेट है। ये ब्लड क्लॉट के ब्रेकडाउन को रोकने का काम करता है। इस कारण से ब्लीडिंग रुक जाती है। इस टैबलेट का सेवन तभी करना चाहिए, जब डॉक्टर आपको सलाह दें।
पॉज 500 (Pause 500) के कैमिकल कंपोजीशन में मुख्य रूप से ट्रेनेक्सामिक एसिड (Tranexamic Acid) पाया जाता है।
और पढ़ें : Nicotex: निकोटेक्स क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
पॉज 500 (Pause 500) टैबलेट का डोज डॉक्टर पेशेंट की कंडिशन के अनुसार ही तय करता है। अगर मरीज को ज्यादा ब्लीडिंग को हो रही है तो इंजेक्शन की हेल्प ली जा सकती है। वहीं कुछ केस में डॉक्टर पॉज 500 टैबलेट की दिन में तीन खुराक लेने की सलाह दे सकते हैं। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से जरूर संपर्क करें। 24 घंटे में पॉज 500 की छह से ज्यादा टैबलेट नहीं लेनी चाहिए वरना शरीर में दुष्प्रभाव दिख सकते हैं।
ड्रग का ओवरडोज करने से वॉमिटिंग और फीवर के साथ ही अन्य साइड इफेक्ट दिख सकते हैं। बेहतर होगा कि आप समय पर ही दवा का सेवन करें। दवा के ओवरडोज से बचने के लिए दिन में तीन बार (सुबह, दोपहर, रात) तय समय पर अलार्म लगाएं और उसी समय पर दवा का सेवन करें। ऐसा करने से आपको समस्या से जल्द छुटकारा मिल जाएगा और आप ओवरडोज से भी बच जाएंगे।
अगर आपने पॉज 500 का डोज मिस कर दिया है तो याद आने पर दवा का सेवन करें। अगर दूसरी डोज का समय हो गया है तो छूटी खुराक को छोड़कर पहले से निर्धारित दवा की डोज लें। एक साथ दो डोज लेने की भूल न करें। अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।
और पढ़ें : Cipcal: सिपकल क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।