अपराइज डी3 सीरप में कॉलेकैल्सिफेरॉल होता है जिसे आमतौर पर बच्चों की कमजोर हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। अपराइज डी3 सिरप विटामिन डी 3 का एक बेहतरीन सप्लीमेंट है जो बालावस्था में बच्चों की हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

अपराइज डी3 सिरप की खुराक डॉक्टर द्वारा निर्धारित की जाती है और उसी के अनुसार बच्चे को इसका सेवन करवाना चाहिए। दवा की खुराक बच्चे की उम्र, स्वास्थ्य स्थिति, पोषक तत्व की कमी और वजन पर निर्भर करती है।
दवा का सेवन करने से पहले डॉक्टर से परामर्श करें। इसके साथ ही अगर आप चाहें तो इसकी खुराक की जानकारी लेबल से पढ़ सकते हैं।
बच्चे को डॉक्टर द्वारा बताई गई डोज से अधिक का सेवन कभी न करवाएं। ओवरडोज की स्थिति में अगर निम्न लक्षण दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर या निकटतम आपातकालीन कक्ष से संपर्क करें –
ओवरडोज के कारण होने वाले सभी दुष्प्रभावों व लक्षणों के बारे में इस सूची में नहीं बताया जा सकता है। इसलिए बच्चे को किसी भी प्रकार की असुविधा महसूस होने पर उसे तुरंत डॉक्टर के पास लेकर जाएं।
अपराइज डी3 सिरप को डॉक्टर द्वारा बताए गए समय पर ही लेना चाहिए। हालांकि, डोज मिस होने पर याद आते ही उसका सेवन करें। हालांकि, अगर बच्चे की अगली खुराक लेने का समय हो चुका है तो भूली हुई खुराक को छोड़कर, डॉक्टर द्वारा निर्धारित किए गए समय पर अगली खुराक का सेवन करें। कभी भी एक साथ दो खुराक न लें।
और पढ़ें – Caripill: कैरिपिल क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
[mc4wp_form id=’183492″]
सिरप को डॉक्टर या लेबल पर दिए गए निर्देश अनुसार इस्तेमाल करें। इसके अधिक सेवन से बच्चे के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए डॉक्टर से परामर्श करें बिना इसका उपयोग शुरू न करें।
अगर आपका बच्चा किसी गंभीर बीमारी जैसे लिवर रोग या गुर्दे के रोग से ग्रस्त हैं तो इसका उपयोग करते समय अधिक सावधानी बरतें। इसके अलावा यह सुनिश्चित कर लें की बच्चे को दवा में मौजूद पदार्थ से एलर्जी या अतिसंवेदनशीलता तो नहीं है। इस दवा को खाना खाने के बाद या पहले दिया जा सकता है। हालांकि, अगर आपके डॉक्टर ने दवा का कोई फिक्स टाइम तय किया है तो उनके द्वारा निर्धारित समय पर ही नियमित रूप से बच्चे को इसका सेवन करवाएं।
अगर आपको अपराइज डी3 की सही खुराक और इस्तेमाल करने की विधि के बारे में नहीं पता है तो डॉक्टर या केमिस्ट (फॉर्मिस्ट) से जानकारी लें। डॉक्टर या एक्सपर्ट की राय के बिना खुद से बच्चे की खुराक में बदलाव न करें।
और पढ़ें – Saridon: सेरिडॉन क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
अपराइज डी3 एक सुरक्षित दवा है। हालांकि, निम्न परिस्थितियों में इसका सेवन अधिक सावधानी के साथ करना चाहिए।
अगर आप अपने बच्चे को अन्य विटामिन या सप्लीमेंट्स का सेवन करवा रहे हैं तो इसके बारे में डॉक्टर को जरूर बताएं।
और पढ़ें – Dexorange Syrup: डेक्सोरेंज सिरप क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
अपराइज डी 3 के सक्रिय घटक कॉलेकैल्सिफेरॉल के अधिक या गलत इस्तेमाल से बच्चे के शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इस दवा के दुष्प्रभाव बच्चे की उम्र, पोषक तत्व की कमी और हड्डियों में कमजोरी पर निर्भर करता है।
कुछ सामान्य साइड इफेक्ट्स जैसे दस्त या कब्ज, एलर्जी, घबराहट, लिवर को क्षति पहुंचना, मतली या उल्टी, त्वचा पर चकत्ते, सीने में दर्द, चक्कर आना, अपच, अनिद्रा और स्किन रैशेज या त्वचा पर खुजली होना। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सक परामर्श की जरूरत पड़ सकती है।
अपराइज डी3 द्वारा होने वाले सभी दुष्प्रभावों की गणना इस सूची में नहीं की जा सकती है। इसलिए बच्चे में किसी भी प्रकार की मानसिक व शारीरिक असुविधा नजर आने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श करें।
और पढ़ें – Dexorange: डेक्सोरेंज क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
अगर आपके शिशु को इसमें मौजूद सक्रिय घटक या अन्य पदार्थों से एलर्जी है तो इसकी जानकारी अपने डॉक्टर को जरूर दें और किसी अन्य विकल्प को चुनने का सुझाव मांगे। किसी गंभीर रोग जैसे लिवर या किडनी की समस्या और पेट संबंधी विकार के बारे में अपने डॉक्टर को बताएं और उसके अनुसार ही दवा का इस्तेमाल करें।
और पढ़ें – Dolokind Plus: डोलोकाइंड प्लस क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
अपराइज बच्चों के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दवा है जिसके कारण इसके गर्भावस्था और स्तनपान को लेकर अधिक अध्ययन नहीं किए गए हैं।
गर्भावस्था में किसी भी दवा का प्रयोग तभी करना चाहिए जब बहुत अधिक आवश्यकता हो। क्योंकि ऐसी कई दवाओं हैं जिनके प्रभाव के बारे में कई लोग नहीं जानते हैं और उन्हें इससे नुकसान पहुंच सकता है।
अपने डॉक्टर से इस दवाई के फायदों और जोखिमों के बारे में सलाह ललिए बिना इसका सेवन न करें।अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के मुताबिक, अपराइज डी 3 दवा को प्रेग्नेंसी रिस्क कैटेगरी की श्रेणी ‘N’ में रखा गया है।
FDA प्रेग्नेंसी रिस्क कैटेगरी की लिस्ट नीचे दी गई है:
एक साथ दो दवाओं का सेवन करने से कई प्रकार के रिएक्शन होने की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में अपराइज सिरप का सेवन शुरू करने से पहले डॉक्टर को बच्चे की पहले से चली आ रही दवाओं के बारे में बताएं।
अगर आप अपने बच्चे को निम्न दवाओं का सेवन करवाते हैं तो हो सकता है आपको इन्हें छोड़ना पड़े क्योंकि इनके कारण अपराइज डी3 सिरप के विपरीत प्रभाव का जोखिम बढ़ जाता है –
और पढ़ें – Acemiz Plus: एसमीज प्लस क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
आप बच्चे को इस दवा के साथ किसी भी प्रकार के भोजन का सेवन करवा सकते हैं। हालांकि, अगर आप किसी विशेष प्रकार के आहार की जानकारी चाहते हैं तो उस बारे में डॉक्टर से उस आहार और दवा के दुष्प्रभाव की जानकारी ले लें।एल्कोहॉल का अपराइज D3 सिरप पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव की जानकारी अज्ञात है।
और पढ़ें – Soliwax Ear Drop: सॉलिवैक्स इयर ड्रॉप क्या है? जानिए इसका उपयोग और साइड इफेक्ट्स
अपराइज D3 सिरप आपके बच्चे के स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित है और इसके सही इस्तेमाल से ज्यादातर मामलों में कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ते हैं।
अगर बच्चा ओवरडोज कर लेता है तो इसके संभावित रिएक्शन से बचने के लिए बेहतर होगा कि आप डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें। अगर इस दवा का सेवन 4 महीने से अधिक समय के लिए किया जाए तो इसके दुष्प्रभावों की आशंका बढ़ जाती है।
ऐसे में सही समय पर धीरे-धीरे इसका सेवन छोड़ देना बेहतर होता है। निम्न परिस्थितियों में रिएक्शन से बचने के लिए बच्चे का खास ध्यान रखें और सावधानी से दवा का इस्तेमाल करें –
और पढ़ें – Drotin Plus Tablet : ड्रोटिन प्लस टैबलेट क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
अपराइज डी3 सिरप को स्टोर करने का निर्देश आमतौर पर दवाई की बोतल के लेबल पर दिया गया होता है। हालांकि, इसको ठंडे तापमान और नमी-मुक्त कमरे में स्टोर करना चाहिए। इसके अलावा इसे सूर्य की किरणों से दूर रखें।
दवा को खराब होने से बचाने के लिए आपको अपराइज सिरप को लाइट और गर्मी में नहीं रखना चाहिए। इसे स्टोर करने के लिए आप चाहें तो कैमिस्ट या डॉक्टर से भी पूछ सकते हैं।
इसके साथ ही दवा को बच्चों और पालतू जानवरों के संपर्क से दूर रखें। एक्सपायर होने पर संपूर्ण सावधानी बरतने के लिए दवा को बाथरूम या नाली में न फेंके। दवा को फेंकने के लिए बोतल पर लिखे गए निर्देशों का पालन करें।
और पढ़ें – Dicyclomine : डाईसाइक्लोमीन क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
अपराइज डी3 दवा बच्चों के लिए निम्न रूप में उपलब्ध है।
उपर दी गई जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। इसलिए किसी भी दवा या सप्लिमेंट का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
FDA Issues Recommendations for Parents, Industry on Infant Vitamin D Supplements/https://www.aafp.org/news/health-of-the-public/20100622vitamin-d.html/accessed on 09/06/2020
Vitamin D: Daily vs. Monthly Use in Children and Elderly—What Is Going On?/https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC5537772//accessed on 09/06/2020
Use of Vitamin D in Children and Adults: Frequently Asked Questions/https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC6280324//accessed on 09/06/2020
Current Version
11/09/2020
Shivam Rohatgi द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Shivam Rohatgi