backup og meta

क्या डायबिटीज पेशेंट्स खा सकते हैं रामदाना लड्डू?

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Sayali Chaudhari · फार्मेकोलॉजी · Hello Swasthya


Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 23/12/2021

    क्या डायबिटीज पेशेंट्स खा सकते हैं रामदाना लड्डू?

    डायबिटीज की बीमारी में मीठे के बारे में सोचना मानों गुनाह ही हो। वैसे तो मधुमेह के पेशेंट्स को पूरी तरह से मीठा खाने के लिए मना नहीं किया जाता है क्योंकि नैचुरल स्वीटनर्स की कुछ मात्रा पेशेंट्स को नुकसान नहीं पहुंचाती है। फ्रूट्स के साथ ही वेजीटेबल्स भी पेशेंट्स के लिए लाभदायक मानी जाती है। अगर हम कहें कि डायबिटीज के पेशेंट्स लड्डू भी खा सकते हैं, तो शायद आपको जानकर हैरानी होगी। जी हां! हम बिल्कुल सही कह रहे हैं। अगर आपको डायबिटीज की समस्या है, तो डायबिटीज में रामदाना लड्डू (Ramdana ladoo for diabetes) आपको कई तरह से फायदा पहुंचा सकता है। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको डायबिटीज में रामदाना लड्डू (Ramdana ladoo for diabetes) के फायदे के बारे में जानकारी देंगे। जानिए इससे जुड़ी खास बातें।

    डायबिटीज में रामदाना लड्डू (Ramdana ladoo for diabetes)

    आपने शायद डायट में बहुत से बदलाव तब किए होंगे, जब आपका वजन बढ़ गया होगा या फिर आपको किसी बीमारी का सामना करना पड़ रहा होगा। आमतौर पर डायट पर बहुत ज्यादा ध्यान लोग तब ही देते हैं, जब उन्हें किसी प्रकार की समस्या हो जाए। हम हेल्थ कॉन्शियस लोगों की बात बिल्कुल नहीं कर रहे हैं क्योंकि हेल्थ कॉन्शियस लोग काफी हद तक इस बात का ध्यान रखते हैं कि उन्हें क्या खाना चाहिए। डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जिसमें गलत खानपान का सीधा असर शरीर पर नजर आता है। डायबिटीज की बीमारी में आमतौर पर ब्रेड्स, पास्ता, पिज्जा, स्टार्च युक्त खानपान से दूरी बनाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि ये फूड्स आपके ब्लड में शुगर के लेवल को अचानक से बढ़ाने का काम करते हैं।

    ऐसे फूड्स वेट को भी तेजी से बढ़ाने का काम करते हैं। जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या होती है, उन्हें डायटीशियन या फिर डॉक्टर हेल्दी आटा खाने की सलाह देते हैं। गेंहू के आटे से अधिक हेल्दी आटा भी होता है, जो आपको डायबिटीज की समस्या (Problem of diabetes) में राहत दिलाने का काम कर सकता है। हम बात कर रहे हैं राजगिरी या फिर रामदाना की। राजगिरी में कई ऐसे एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं, जो डायबिटीज कंट्रोल करने के साथ शरीर को कई गंभीर रोग से बचाता है। इस आटे का सेवन करने से हायपरग्लाइसीमिया (Hyperglycemia) या हाय ब्लड शुगर (High blood sugar) को ठीक करने और मधुमेह के जोखिम को रोकने में फायदेमंद है।

    और पढ़ें: टाइप 2 डायबिटीज के लॉन्ग टर्म कॉम्प्लीकेशन में शामिल हो सकती हैं ये समस्याएं!

    डायबिटीज में रामदाना लड्डू का सेवन करने से पहले इसके पोषक तथ्य

    अगर आप रामदाना खाना चाहते हैं, तो आपको उसके पोषक तथ्यों के बारे में जानकारी होना भी बहुत जरूरी है। डायबिटीज में रामदाना लड्डू का सेवन आपको निश्चित मात्रा में करना चाहिए। करीब 246 ग्राम रामदाना में निम्नलिखित न्यूट्रिएंट्स होते हैं।

    • स्टार्च (100 ग्राम) 61.4
    • प्रोटीन (100 ग्राम) 16.5
    • आहार फाइबर (100 ग्राम) 20.6
    • वसा (100 ग्राम) 5.7
    • एश (100 ग्राम) 2.8

    अगर आपको रामदाना के बारे में अधिक जानकारी चाहिए, तो डॉक्टर से जरूर पूछें। हैलो हेल्थ किसी भी प्रकार की चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार उपलब्ध नहीं कराता हैं।

    और पढ़ें: टाइप 2 डायबिटीज और जंक फूड : यह स्वादिष्ट आहार कहीं बन ना जाए जी का जंजाल!

    डायबिटीज में रामदाना लड्डू खाने के फायदे क्या हैं?

    रामदाना या राजगिरी के एक नहीं बल्कि कई फायदे होते हैं। अगर आप डॉक्टर या फिर एक्सपर्ट की सलाह से इसका सेवन करते हैं, तो आपको इसका सेवन करने के कुछ समय बाद फायदे नजर आएंगे। जानिए मुख्य फायदों के बारे में।

    फाइबर से भरपूर है रामदाना

    डायबिटीज में रामदाना लड्डू (Ramdana ladoo for diabetes) का सेवन करने से शरीर को कई फायदे पहुंचते हैं, जो डायबिटीज के रिस्क को कम करने का काम करता है। रामदाना में पर्याप्त मात्रा में फाइबर भी पाए जाते हैं, जो डायबिटीज पेशेंट के लिए फायदेमंद है। डायबिटीज के पेशेंट्स के लिए खाने में फाइबर बहुत जरूरी होता है। फाइबर युक्त भोजन (Fiber rich food) ब्लड में शुगर के लेवल को बढ़ाने से रोकने में मदद करता है और साथ ही डायजेस्टिव हेल्थ को भी बेहतर बनाने में मदद करता है। रामदाना में मिनिरल्स के साथ ही जरूरी विटामिंस भी पाए जाते हैं। जानिए रामदाना के अन्य फायदों के बारे में।

    वेट लॉस में मदद करता है रामदाना (Ramdana helps in weight loss)

    एनसीबीआई में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार हाय प्रोटीन युक्त फूड्स खाने में वेट लॉस में मदद मिलती है। रामदाना में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन होता है, जो वजन कम करने में मदद कर सकता है। डायबिटीज में रामदाना लड्डू (Ramdana ladoo for diabetes) का सेवन वजन घटाने में मदद कर सकता है। डायबिटीज का रिस्क मोटापा बढ़ने के साथ ही बढ़ता है। अगर आप रामदाना का सेवन करते हैं, तो कोलेस्ट्रॉल लेवल (Cholesterol level) कम होता है और साथ ही अधिक प्रोटीन के कारण वजन भी कम होता है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ने पर कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ये हार्ट के लिए वाकई खतरनाक साबित हो सकता है।

    और पढ़ें: क्या टाइप 2 डायबिटीज होता है जेनेटिक? जानना है जवाब तो पढ़ें यहां

    रामदाना का सेवन करने के साथ ही इन बातों का भी रखें ध्यान

    जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया है कि डायबिटीज की समस्या होने पर आपको अपनी डायट का पूरी तरह से ख्याल रखने की जरूरत पड़ती है। आपको खाने में ऐसे फूड्स एड करने चाहिए, तो आपके वजन को न बढ़ाए और साथ ही ब्लड में शुगर लेवल को भी अचानक से न बढ़ने दें। आप अपनी डायट में फ्रेश फ्रूट्स से साथ ही फ्रेश वेजीटेबल्स, कुछ मात्रा चावल, नैचुरल स्वीटर्नस आदि शामिल कर सकते हैं। डॉक्टर की देखरेख में ही डायट चार्ट तैयार करें और नियमित ब्लड शुगर लेवल भी चेक कराएं। कुछ बातों का ध्यान रख आप डायबिटीज के लक्षणों को कंट्रोल कर सकते हैं।

    और पढ़ें: टाइप 2 डायबिटीज में विटामिन डी सप्लिमेंट्स के उपयोग से बच सकते हैं इन तकलीफों से

    अगर आपको किसी प्रकार के फूड्स से समस्या हो रही है या फिर अचानक से ब्लड शुगर लेवल बढ़ रहा है, तो इस बारे में अपने डॉक्टर को जानकारी जरूर दें। डायबिटीज के लक्षणों को इग्नोर करने की कोशिश न करें वरना आपके शरीर के अन्य अंग भी प्रभावित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट या डॉक्टर की ही मदद लें।

    हैलो हेल्थ किसी भी प्रकार की चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार उपलब्ध नहीं कराता हैं। इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको डायबिटीज में रामदाना लड्डू (Ramdana ladoo for diabetes) खाने के बारे में जानकारी शेयर की है। उम्मीद है आपको हैलो हेल्थ की दी हुई जानकारियां पसंद आई होंगी। अगर आपको इस संबंध में अधिक जानकारी चाहिए, तो हमसे जरूर पूछें। हम आपके सवालों के जवाब मेडिकल एक्सर्ट्स द्वारा दिलाने की कोशिश करेंगे।

    क्या आप जानते हैं कि डायबिटीज को रिवर्स कैसे कर सकते हैं? तो खेलिए यह क्विज!

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    Sayali Chaudhari

    फार्मेकोलॉजी · Hello Swasthya


    Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 23/12/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement