किस करना आपके सलाइवरी ग्लैंड को उत्तेजित करता है, जिससे लार की मात्रा बढ़ती है। लार आपके मुंह को चिकनाई देती है, खाना आसानी से निगलने में मदद करता है और खाने के छोटे पार्टिकल्स को आपके दांतों से चिपकने से रोकता है, जो दांतों की सड़न और कैविटी को रोकने में मदद कर सकती है।
किस करने के फायदे में शामिल है ब्लड सर्क्युलेशन
किस करने से शरीर में ऑक्सिटोसिन हॉर्मोन लेवल बढ़ने की वजह से आप रिलैक्स महसूस करते हैं। वहीं किसिंग की वजह से एड्रेनालिन हॉर्मोन भी इंक्रीज होने लगते हैं, जो बॉडी में ब्लड फ्लो एवं ब्लड सर्क्युलेशन को बेहतर बनाने में आपकी मदद करता है।
सूर्य नमस्कार नियमित करने से होने वाले की कंप्लीट जानकारी इस वीडियो लिंक में है:
और पढ़ें : पैरों को मजबूती देने के लिए करें प्लियोमेट्रिक एक्सरसाइज, कुछ इस तरह
और भी हैं किस करने के फायदे
किस करने के फायदे केवल यही नहीं हैं, बल्कि कई अन्य स्वास्थ्य संबंधी फायदे भी हैं जैसे:
- किस करने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है। यही नहीं, इससे उच्च रक्तचाप भी कम होता है।
- इससे चेहरे का पूरा व्यायाम होता है, जिससे चेहरे की झुर्रियां भी कम होती हैं और आपकी उम्र कम दिखती है।
- किस करने से शरीर से ऑक्सिटोसिन नामक केमिकल निकलता हैं, जिससे मन शांत रहता हैं, एंडोर्फिंस नामक तत्व निकलता हैं, जिससे अच्छा महसूस होता है और डोपामिन निकलता है, जिससे आपके और आपके साथी के बीच की बॉन्डिंग बढ़ती हैं।
- किस करने से हमारे शरीर में कई हैप्पी हॉर्मोन्स पैदा होते हैं, जिससे मूड अच्छा और खुश रहता हैं। दिमाग में सकारात्मक ख्याल आते हैं। यानी दिन और समय अच्छे से गुजरता हैं।
- तनाव और चिंता दूर करने में भी किसिंग लाभदायक सिद्ध हो सकती है।
- किस करने से सलाइवा का विकास होता है, जो दांत में कैविटी को रोकता है। किस करने के फायदे में यह एक महत्तवपूर्ण फायदा है।
तो अब आप किस करने के फायदे जान ही गए होंगे। अगर आप कैलोरी बर्न करना चाहते हैं, तो इस तरीके को अपनाएं और फर्क देखें। यह एक प्रमाणित तरीका है। इसलिए इसके परिणाम पा कर आप भी हैरान रह जाएंगे। किस करने के फायदे अनगिनत है। किस करने के फायदे बहुत से हैं बस आपको इसके बारे में जानकारी होनी चाहिए।
अगर आप किस करने के फायदे या किसी शारीरिक या मानसिक परेशानी से जुड़े किसी तरह के कोई सवाल का जवाब जानना चाहते हैं. तो विशेषज्ञों से समझना बेहतर होगा।