backup og meta

ब्रेस्ट साइज कैसे बढ़ाएं? जानें स्तनों का आकार बढ़ाने के टिप्स

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr. Pooja Bhardwaj


Ankita mishra द्वारा लिखित · अपडेटेड 16/11/2023

    ब्रेस्ट साइज कैसे बढ़ाएं? जानें स्तनों का आकार बढ़ाने के टिप्स

    ब्रेस्ट साइज कैसे बढ़ाएं (How to increase breast size)? इसका जवाब वो महिलाएं ढूंढती हैं, जिनका ब्रेस्ट साइज उनके मुताबिक कम होता है। स्तनों का आकार हर महिला के लिए बहुत महत्व रखता है। आमतौर पर देखा जाए तो ब्रेस्ट, महिला के शारीरिक बनावट का सबसे आकर्षक अंग होता है। हालांकि, 90 फीसदी महिलाएं अपने स्तनों के आकार से संतुष्ट नहीं होती हैं। इसकी वजह उनके स्तनों का आकार छोटा या बड़ा होना होता है। बहुत-सी महिलाओं की परेशानी उनके स्तनों का छोटा आकार होता है। इसके लिए कुछ महिलाएं तो ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए कई तरह के तरीके भी अपनाती हैं, जिनमें से कुछ कारगर हो जाते हैं, तो कुछ नहीं हो पाते। आइए विस्तार से जानते हैं किब्रेस्ट साइज कैसे बढ़ाएं?

    ब्रेस्ट साइज कैसे बढ़ाएं, तो पहले ये जान लें

    ऐसे में ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए कई महिलाएं कई तरह की दवाओं का भी सहारा लेती हैं। हालांकि, इसका सफल असर अमूनन एक फीसदी ही पाया जाता है। अगर आप भी अपने छोटे आकार के स्तनों से परेशान हैं, तो हम अपने इस आर्टिकल में आपकी समस्या का समाधान बताने वाले हैं। बता दें कि आप प्राकृतिक तरीके से ही अपने स्तनों के आकार को मनचाहे तौर पर बढ़ा सकती हैं। हालांकि, यह कैसे संभव है, इससे पहले यह जानना जरूरी है कि आपके स्तनों के छोटे आकार का कारण क्या है?

    ब्रेस्ट साइज कैसे बढ़ाएं और ब्रेस्ट साइज कम होने के कारण क्या हैं?

    ब्रेस्ट साइज कैसे बढ़ाएं ये जानने से पहले आपको स्तनों के बारे में सभी बातें जाननी होंगी। आपको बता दें कि स्तनों की वृद्धि में जेनेटिक बॉडी फैट का अहम रोल होता है। इसका असर भी ब्रेस्ट ग्रोथ पर पड़ता है। लेकिन, कई अन्य कारण हैं जिनके कारण ब्रेस्ट साइज कम रह जाता है, जैसे :

  • उचित पौष्टिक आहार की कमी
  • युवावस्था के दौरान, यानी उम्र के जिस पड़ाव में स्तनों का विकसित होना शुरू होता है उस दौरान शरीर में हार्मोन की कमी या असंतुलित हार्मोन
  • उम्र और कद के अनुसार वजन कम होना
  • जेनेटिक कारण, जैसे अगर परिवार में नानी या मां के स्तन छोटे रहें हों, तो यह समस्या अगली पीढ़ी में बनी रह सकती है
  • बहुत ज्यादा तनाव की वजह से हार्मोन असंतुलित होने के कारण
  • अत्यधिक वेट लॉस होना
  • ब्रेस्ट साइज कैसे बढ़ाएं?

    इन प्राकृतिक तरीकों से :

    ब्रेस्ट साइज कैसे बढ़ाएं: आहार से स्तन आकार बढ़ाएं

    स्तन आकार बढ़ाएं

    ऐसे कई खाद्य पदार्थ हैं, जिनकी मदद से आप अपना ब्रेस्ट साइज बढ़ा सकती हैं। इनका आप कैसे इस्तेमाल कर सकती हैं, इसके बारे में हम नीचे हम बता रहे हैं। साथ ही, इसके इस्तेमाल से किसी भी तरह के जोखिम की भी संभावना नहीं रहती है।

    ब्रेस्ट साइज कैसे बढ़ाएं: सौंफ खाएं और स्तन आकार बढ़ाएं

    सौंफ के बीज में फ्लेवोनोइड्स की भरपूर मात्रा होती है, जिनके सेवन से एस्ट्रोजन को संतुलित करने में मदद मिल सकती है। यह स्तनों के आकार को विकसित करने में आपकी मदद करेंगे। आपको बता दें कि सौंफ ब्रेस्ट पर एस्ट्रोजेनिक इफेक्ट डालती है। इसके अलावा, सौंफ ब्रेस्ट टिश्यू में फ्लूइड बढ़ाने में भी मदद करती है।

    आवश्यक सामग्री

    • एक चम्मच सौंफ

      एक कप पानी

      शहद (इच्छानुसार)

    कैसे करें इस्तेमाल?

  • किसी बर्तन में एक कप पानी और एक चम्मच सौंफ डालकर पांच से 10 मिनट के लिए उबालें।
  • फिर गैस बंद कर दें और पानी को ठंडा होने दें।
  • हल्का गर्म रहने पर इस पानी को पी जाएं।
  • पीने से पहले इसमें अपनी इच्छानुसार शहद जरूर मिलाएं।
  • दिन में दो बार आपको इसका सेवन करना होगा।
  • और पढ़ें : स्किन टाइप के हिसाब से चुनें अपने लिए बॉडी लोशन

    ब्रेस्ट साइज कैसे बढ़ाएं: लाल तिपतिया घास (Red Clover) इस्तेमाल से स्तन आकार बढ़ाएं

    लाल तिपतिया घास (Red Clover) में आइसोफ्लेवोंस की मात्रा होती है, जो शरीर के अंदर एस्ट्रोजन की कमी को पूरा कर सकता है। आपको बता दें कि आइसोफ्लेवोंस वॉटर सॉल्यूबल केमिकल है, जो एस्ट्रोजन की तरह काम करता है। साथ ही, दूब में फाइटोन्यूट्रिएंट भी पाया जाता है, जो स्तनों के विकास में अहम हो सकते हैं। यह एक तरह का औषधीय पौधा होता है।

    आवश्यक सामग्री

    • दो चम्मच सूखा लाल तिपतिया घास
    • एक कप पानी
    • शहद (इच्छानुसार)

    कैसे करें इस्तेमाल?

    • किसी बर्तन में एक कप पानी और सूखा लाल तिपतिया घास डालें और उसे पांच से 10 मिनट के लिए उबालें।
    • गैस बंद कर दें और हल्का ठंडा होने पर पानी पी लें।
    • अगर संभव हो तो गर्म पानी ही पिएं।
    • इसमें अपनी इच्छानुसार शहद भी मिला सकते हैं।
    • दिन में तीन से चार बार इसका सेवन करें।

    और पढ़ें : टीनएजर्स टिप्सः कैसे हटाएं प्यूबिक और अंडरआर्म हेयर?

    ब्रेस्ट साइज कैसे बढ़ाएं: सोया प्रोडक्ट और सोया मिल्क से स्तन का आकार बढ़ाएं

    सोयाबीन और उसके प्रोडक्ट में आइसोफ्लावोन नाम का फाइटोएस्ट्रोजन का उच्च स्तर पाया जाता है, जो स्तन आकार बढ़ाने में मददगार होता है। हालांकि, इसका असर थोड़ी देर में प्रभावी होता है। इसका सबसे अच्छा प्रभाव पीरियड्स के दौरान ही देखा जा सकता है क्योंकि, आइसोफ्लावोन रजोनिवृत्ति (मेनोपॉज) यानी पीरियड्स बंद होने के बाद प्रभावी नहीं रह जाता है।

    आवश्यक सामग्री

  • सोयाबीन का दूध

    चीनी

  • कैसे करें इस्तेमाल? 

    • प्रतिदिन नियमित तौर पर एक से दो ग्लिास सोयाबीन का दूध पिएं।

    ब्रेस्ट साइज कैसे बढ़ाएं, तो आप एक्सरसाइज भी कर सकती हैं ब्रेस्ट के साइज को बढ़ाने के लिए

    2. एक्सरसाइज से ‌स्तन आकार बढ़ाएं

    स्तन आकार बढ़ाएं

    स्तन आकार बढ़ाने के कुछ ऐसी एक्सरसाइज हैं, जिन्हें महिलाएं घर पर ही कर सकती हैं। इसके लिए उन्हें किसी ट्रेनर की मदद की आवश्यकता भी नहीं होगी।

    वॉल पुश-अप की मदद से स्तन आकार बढ़ाएं

    कैसे करें?

    • घर की किसी भी दीवार के सामने खड़े हो जाएं।
    • दोनों हाथ दीवार पर रखें।
    • इसके बाद, हाथों पर जोर देते हुए दीवार को सामने की तरफ धक्का देने की कोशिश करें। ध्यान रखें कि इसे करते समय शरीर की स्थिति एक जैसी ही रहनी चाहिए। फिर चेहरे को दीवार के पास लें जाएं, फिर दीवार से दूर हो जाएं।
    • यही प्रक्रिया आपको 15 से 30 बार करनी होगी। ब्रेस्ट साइज कैसे बढ़ाएं? इसका जवाब इस एक्सरसाइज में भी हैं।

    और पढ़ें : क्या प्यूबिक हेयर हटाना सही है? जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर

    आर्म्स सर्कल्स की मदद से स्तन आकार बढ़ाएं

    कैसे करें?

    • अपनी बाहों को कंधे की ऊंचाई तक फैलाएं।
    • धीरे-धीरे हाथों को पीछे की तरफ से आगे लाते हुए घेरा बनाएं।
    • इसी प्रक्रिया को 10 से 15 मिनट तक दोहराती रहें।
    • अगर हाथों में दर्द महसूस करें, तो थोड़ा ब्रेक लेकर फिर से इसे शुरू कर सकती हैं।

    यह भी पढ़ें : 50 के बाद सेक्स लाइफ को फिर बनाएं जवां, बस देना होगा इन बातों पर ध्यान

    पुश-अप की मदद से स्तन आकार बढ़ाएं

    कैसे करें?

    • इसकी प्रक्रिया भी वॉल पुश-अप की तरह ही होता है। हालांकि, इसे करते समय दीवार नहीं बल्कि, जमीन का इस्तेमाल किया जाता है।
    • सबसे पहले किसी समतल जमीन पर लेट जाएं।
    • फिर हाथों पर जोर देते हुए जमीन को धक्का दें और फिर वापस ऊपर की तरफ चले जाएं।
    • यह आप 15 से 20 बार तक कर सकती हैं।

    3. मालिश द्वारा स्तन आकार बढ़ाएं

    स्तन आकार बढ़ाएं

    स्तन आकार बढ़ाने में मालिश की भी मदद ली जा सकती हैं। ऐसे कई विकल्प हैं जिनका इस्तेमाल इस टिप्स के लिए किया जा सकता है। स्तनों पर भले ही आप किसी भी तेल का इस्तेमाल करें, लेकिन उनके मालिश की प्रक्रिया एक जैसी ही होनी चाहिए। साथ ही, इस दौरान मालिश करने का सही तरीका जानना भी बेदह जरूरी होता है।

    ब्रेस्ट साइज कैसे बढ़ाएं? इसका जवाब है मसाज। इसलिए समझें मालिश कैसे करें?

    • सबसे पहले जिस भी तेल या क्रीम का इस्तेमाल मसाज के लिए करने वाली हैं, उसे हथेलियों में लगा लें।
    • शुरुआत में हथेलियों के इस्तेमाल से धीरे-धीरे स्तनों की मालिश करें। इससे स्तनों को गर्मी और ऊर्जा मिलेगी।
    • इसके बाद, अब दोनों हाथों से स्तनों पर गोलाकार तरीके से मसाज करें। इस दौरान धीरे-धीरे स्तनों को अंदर की तरफ दबाएं।
    • यह पूरी प्रक्रिया आपको कम से कम 15 मिनट तक जारी रखनी चाहिए।
    • साथ ही, यह भी ध्यान रखें कि दोनों स्तनों को बराबर मालिश करें।

    ब्रेस्ट साइज कैसे बढ़ाएं, मसाज भी है बेहतर विकल्प। इसलिए मालिश के लिए इन तेलों की लें सकते हैं मदद

    ब्रेस्ट साइज कैसे बढ़ाएं: मेथी का तेल है लाभकारी

    इस तेल में एस्ट्रोजनिक होता है, जो स्तनों का विकास करता है। वहीं, इसके तेल से मालिश करने पर सीने के आसपास की त्वचा फैलती है, जिससे स्तनों में कसाव भी आता है।

    ब्रेस्ट साइज कैसे बढ़ाएं:जैतून का तेल से करें मसाज

    कई शोधों में यह पाया गया है कि ऑलिव ऑयल यानी जैतून के तेल में पोषक तत्वों की भरमार होती है, जो ब्लड सर्क्यूलेशन को बेहतर बनाते हैं। इसमें फाइटोएस्ट्रोजेन होता है जो एस्ट्रोजेनिक की पूर्ति करने में मददगार होता है।

    ध्यान दें

    ब्रेस्ट साइज कैसे बढ़ाएं? अब आपको इसका जवाब मिल गया होगा। आप इन तरीकों की मदद से अपने ब्रेस्ट साइज को बढ़ा सकते हैं। लेकिन, इस बात को हमेशा ध्यान रखें कि साइज कुछ भी हो, आप खुद में हमेशा आत्मविश्वास बनाए रखें, क्योंकि आप जैसी भी हैं, परफेक्ट हैं।

    हैलो हेल्थ ग्रुप किसी भी तरह की मेडिकल एडवाइस, इलाज और जांच की सलाह नहीं देता है।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    Dr. Pooja Bhardwaj


    Ankita mishra द्वारा लिखित · अपडेटेड 16/11/2023

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement