backup og meta

Gut Bacteria: स्टडी के अनुसार गट बैक्टीरिया के लिए एक्सरसाइज है लाभकारी!

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Nidhi Sinha द्वारा लिखित · अपडेटेड 28/04/2022

    Gut Bacteria: स्टडी के अनुसार गट बैक्टीरिया के लिए एक्सरसाइज है लाभकारी!

    गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट (Gastrointestinal tract) को हेल्दी बनाये रखने में गट हेल्थ की खास भूमिका होती है, लेकिन जब किसी कारणों से गट हेल्थ हेल्दी ना रहे तो ऐसी स्थिति में व्यक्ति की शारीरिक एवं मानसिक परेशानी बढ़ जाती है। इसलिए आज इस आर्टिकल में गट (Gut) एवं गट बैक्टीरिया के लिए एक्सरसाइज (Exercise for Gut Bacteria) एवं इससे जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारी शेयर करेंगे।

    • गट बैक्टीरिया क्या है? 
    • गट बैक्टीरिया के लिए एक्सरसाइज से जुड़े रिसर्च क्या हैं?  
    • क्या एक्सरसाइज गट बैक्टीरिया के लिए फायदेमंद है?
    • गट बैक्टीरिया के लिए एक्सरसाइज की लिस्ट में कौन-कौन से वर्कआउट को शामिल करें?
    • गट बैक्टीरिया के ठीक तरह से काम ना करने के लक्षण क्या हो सकते हैं?
    • गट बैक्टीरिया को हेल्दी बनाने में कितना वक्त लग सकता है?
    • हेल्दी गट बैक्टीरिया को कैसे समझें?     

    चलिए अब गट हेल्थ (Gut Health) से जुड़े इन सवालों का जवाब जानते हैं। 

    और पढ़ें : पेट दर्द और चक्कर आना (Abdominal Pain And Dizziness): जानिए इसके कारण और इलाज!

    गट बैक्टीरिया (Gut Bacteria) क्या है? 

    गट बैक्टीरिया के लिए एक्सरसाइज (Exercise for Gut Bacteria)

    गट बैक्टीरिया को गुड बैक्टीरिया (Good Bacteria) के नाम से भी जाना जाता है। गुड बैक्टीरिया बॉडी में मौजूद बैड बैक्टीरिया (Bad Bacteria) नष्ट कर बॉडी को हेल्दी बनाये रखने में सहायक होते हैं। गुड बैक्टीरिया आपको बीमार होने से भी बचाने में मदद करती है। इसलिए गुड बैक्टीरिया (Good Bacteria) यानी गट बैक्टीरिया के लिए डायट (Gut Bacteria diet) की खास भूमिका होती है और एक्सरसाइज की भी अहम भूमिका है। गट बैक्टीरिया के लिए एक्सरसाइज (Exercise for Gut Bacteria) के बारे में आगे समझेंगे। 

    गट बैक्टीरिया जिन्हें मायक्रोबायोटा (Microbiota) या माइक्रोबायोम (Microbiome) कहा जाता है, जो डायजेशन में मदद करते हैं, लेकिन यह हायपरटेंशन (Hypertension) की समस्या को बढ़ा सकते हैं। कई तरह के गट बैक्टीरिया या मायक्रोबायोटा (Microbiota) के कारण कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ (Cardiovascular diseases) का खतरा बढ़ सकता है। जिसमें हाय ब्लड प्रेशर (High blood pressure) इसका शुरुआती लक्षण हो सकता है। हालांकि गट मायक्रोबायोटा बदलता रहता है। यह हमारे फ़ूड और कुछ एनवायर्नमेंटल फैक्टर्स पर निर्भर करता है। नैशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन (National Center for Biotechnology Information) के अनुसार गट बैक्टीरिया ब्लड प्रेशर लेवल में अनियमितता का कारण बन सकते हैं। अगर इसे आसान शब्दों में समझें तो यह हाय ब्लड प्रेशर (High blood pressure) अर्थात हायपरटेंशन का कारण बन सकते है।

    और पढ़ें : Nervous Stomach: कहीं नर्वस स्टमक का कारण तनाव तो नहीं? क्यों हो सकता स्टमक नर्वस?

    गट बैक्टीरिया के लिए एक्सरसाइज से जुड़े रिसर्च क्या हैं? (Research on Exercise for Gut Bacteria)

    गट बैक्टीरिया के लिए एक्सरसाइज (Exercise for Gut Bacteria)

    नैशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन (National Center for Biotechnology Information), कॉलेज ऑफ एप्लाइड हेल्थ साइंसेज, यूनिवर्सिटी ऑफ ललिनिओएस एट अर्बाना-शैमफेन (College of Applied Health Sciences, University of Illinois at Urbana-Champaign), यू.एस. नैशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन (U.S. National Library of Medicine) एवं अन्य पब्लिश्ड रिसर्च रिपोर्ट्स के अनुसार गट बैक्टीरिया के लिए एक्सरसाइज फायदेमंद है। रिसर्च रिपोर्ट में यह कहा गया है कि गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट (GIT) सूक्ष्मजीवों के एक विस्तृत समूह द्वारा बना हुआ है, जो आंतों के म्यूकोसा के लिए सुरक्षात्मक (Protective), संरचनात्मक (Structural) और चयापचय (Metabolic functions) कार्य करता है। इससे बॉडी को न्यूट्रीएंट्स की पूर्ति होती है और इम्यून सिस्टम भी स्ट्रॉन्ग बनता है। 

    गट बैक्टीरिया के लिए एक्सरसाइज की लिस्ट में कौन-कौन से वर्कआउट को शामिल करें? (Name of Exercise for Gut Bacteria)

    गट बैक्टीरिया के लिए एक्सरसाइज (Exercise for Gut Bacteria)

    गट बैक्टीरिया के लिए एक्सरसाइज की लिस्ट में निम्नलिखित वर्कआउट शामिल किये जा सकते हैं। जैसे:

    • ब्रिस्क वॉकिंग (Brisk walking)
    •  साइक्लिंग (Cycling) 
    • क्रंचेस (Crunches)
    • योग (Yoga)
    • ब्रीदिंग एक्सरसाइज (Breathing exercise) 

    इन एक्सरसाइज को ठीक तरह से और नियमित फॉलो करने से गट हेल्थ को लाभ मिल सकता है। 

    नोट: अगर आपने पहले कभी एक्सरसाइज नहीं किया है, तो फिटनेस ट्रेनर से एक्सरसाइज करने के तरीकों को समझें और फिर एक्सरसाइज करना शुरू करें।  

    कई बार गट हेल्थ (Gut Health) को समझने में गलती कर देते हैं। इसलिए यहां हम आपके साथ कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में जानकारी शेयर करेंगे जिससे अनहेल्दी गट हेल्थ को समझने में सहायता मिल सकती है। 

    गट बैक्टीरिया के ठीक तरह से काम ना करने के लक्षण क्या हो सकते हैं? (Symptoms of Unhealthy Gut Bacteria)

    गट बैक्टीरिया के ठीक तरह से काम ना करने के लक्षण इस प्रकार हैं- 

    • भूख नहीं (Loss of appetite) लगना। 
    • एब्डॉमिनल पेन (Abdominal pain) होना। 
    • जी मिचलाने (Nausea) की समस्या होना। 
    • ब्लॉटिंग (Bloating) की समस्या होना। 
    • कम खाने (Eating) पर भी पेट भरा हुआ महसूस होना। 
    • डायरिया (Diarrhea) की समस्या होना। 
    • शरीर का वजन (Weight loss) कम होना। 
    • मालन्यूट्रीशन (Malnutrition) होना। 

    गट बैक्टीरिया ठीक नहीं होने पर ऊपर बताये गए लक्षण महसूस हो सकते हैं। इसलिए अगर ऐसे लक्षण या परेशानी महसूस होती है तो डॉक्टर से सलाह लें। 

    और पढ़ें : Leaky Gut: जानिए लीकी गट डायट प्लान में किन 13 चीजों को शामिल करना चाहिए और किन 9 चीजों से दूरी बनानी चाहिए!

    गट बैक्टीरिया को हेल्दी बनाने में कितना वक्त लग सकता है? (How long does it take to heal your gut?)

    गट बैक्टीरिया को हेल्दी बनाने के लिए तकरीबन 6 महीने का वक्त लग सकता है, लेकिन इसके लिए हेल्दी हैबिट्स जैसे डायट (Diet), एक्सरसाइज (Exercise) और अच्छी नींद (Sleep) जरूरी है। गट हेल्थ को हेल्दी रखने के लिए तनाव (Stress) से भी बचना जरूरी है।

    नोट: सिर्फ कुछ दिनों की हेल्दी हैबिट्स (Healthy habits) को फॉलो कर गट हेल्थ को लाभ नहीं मिल सकता है। इसलिए अच्छे आदतें अपने डे टू डे लाइफ में फॉलो करें।

    और पढ़ें : Liver Pain: जानिए लिवर में दर्द के कारण, इलाज और बचाव!

    हेल्दी गट बैक्टीरिया को कैसे समझें? (Symptoms of Gut Bacteria)

    हेल्दी गट बैक्टीरिया को निम्नलिखित तरह से समझा जा सकता है। जैसे:

    ऐसे लक्षण हेल्दी गट बैक्टीरिया (Healthy Gut Bacteria) की ओर इशारा करते हैं। गट को हेल्दी बनाये रखने के लिए एक्सरसाइज और डायट पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

    और पढ़ें : Digestive Health Issues : जानिए क्या है पाचन संबंधी विकार और इससे जुड़ी खास बातें

    गट (Gut) से जुड़ी कोई भी समस्या अगर आप महसूस करते हैं, तो इसे इग्नोर ना करें। क्योंकि किसी भी बीमारी का इलाज शुरुआती स्टेज में आसानी से किया जा सकता है, लेकिन बीमारी अगर पुरानी या गंभीर होने लगे तो इलाज में भी वक्त लग सकता है। वहीं अगर आप गट बैक्टीरिया के लिए एक्सरसाइज (Exercise for Gut Bacteria) फॉलो करना चाहते हैं, तो डॉक्टर से सलाह लें और फिर गट के लिए डायट प्लान और एक्सरसाइज (Gut Diet Plan and exercise) फॉलो करें।

    अगर आप गट बैक्टीरिया (Gut Bacteria) या गट बैक्टीरिया के लिए एक्सरसाइज (Exercise for Gut Bacteria) से जुड़े किसी तरह के सवाल का जवाब जानना चाहते हैं, तो आप हैलो स्वास्थ्य के फेसबुक पेज पर कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। हैलो स्वास्थ्य के हेल्थ एक्सपर्ट आपके सवालों का जवाब जल्द से जल्द देने की पूरी कोशिश करेंगे।

    स्वस्थ रहने के लिए अपने डेली रूटीन में योगासन शामिल करें। यहां हम आपके साथ योग महत्वपूर्ण जानकारी शेयर कर रहें हैं, जिसकी मदद से आप अपने दिनचर्या में योग को शामिल कर सकते हैं। नीचे दिए इस वीडियो लिंक पर क्लिक कर योगासन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जानिए।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Nidhi Sinha द्वारा लिखित · अपडेटेड 28/04/2022

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement