Acid Reflux in the Morning: सुबह में एसिड रिफ्लक्स की समस्या से कैसे रखें खुद को दूर?
सुबह की शुरुआत अगर अच्छी हो, तो पूरा दिन अच्छा जाता है। हालांकि कभी-कभी सुबह की शुरुआत कॉन्स्टिपेशन (Constipation) या एसिडिटी (Acidity) जैसी समस्याओं की वजह से अच्छी नहीं होती है और पूरा दिन मूड खराब रहता है। आपका मूड अच्छा रहे और दिन भी अच्छा जाए इसलिए आज हम आपके साथ सुबह में एसिड रिफ्लक्स की समस्या (Acid Reflux in the Morning) ना हो और एसिड रिफ्लक्स की समस्या से कैसे बचा जाए इससे जुड़ी जानकारी शेयर करेंगे।
एसिड रिफ्लक्स क्या है?
सुबह में एसिड रिफ्लक्स की समस्या के कारण क्या हैं?
सुबह में एसिड रिफ्लक्स के लक्षण क्या हो सकते हैं?
सुबह में एसिड रिफ्लक्स की समस्या से कैसे बचें?
सुबह में एसिड रिफ्लक्स की समस्या होने पर क्या है इसका इलाज?
चलिए एसिड रिफ्लक्स (Acid Reflux) से जुड़े इन सवालों का जवाब जानते हैं और समस्या से दूर रहते हैं रहने की कोशिश करते हैं।
एसिड रिफ्लक्स की समस्या को मेडिकल टर्म में गैस्ट्रोइसोफेगल रिफलक्स डिजीज (Gastroesophageal Reflux Disease [GERD]) भी कहा जाता है। एसिड रिफ्लक्स होने पर पेट में मौजूद पदार्थ फूड पाइप की सहायता से ऊपर की ओर आने लगती है। ऐसी स्थिति होने पर जलन (Burning), उल्टी (Vomiting) या कोई अन्य परेशानी परेशान करने लगती हैं, जिसे गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज (Gastroesophageal Reflux Disease [GERD]) कहते हैं, जो शारीरिक स्वास्थ्य को खराब करने के लिए काफी है। हालांकि अगर इस ओर ध्यान दिया जाए, तो सुबह में एसिड रिफ्लक्स की समस्या (Acid Reflux in the Morning) को आसानी से दूर किया जा सकता है। हालांकि सुबह में एसिड रिफ्लक्स की समस्या क्यों होती है इस बारे में पहले समझने की कोशिश करते हैं।
सुबह में एसिड रिफ्लक्स की समस्या के कारण क्या हैं? (Cause of Acid Reflux in the Morning)
साल 2009 में जॉन विले एंड संस (John Wiley & Sons) द्वारा किये गए सर्वे के अनुसार 48.7 प्रतिशत लोगों में गैस्ट्रोइसोफेगल रिफलक्स डिजीज (GERD) की समस्या देखी गई। वहीं इसी रिसर्च में यह भी देखा गया कि सुबह जागने के बाद 20 मिनट तक कुछ लोगों में एसिड रिफ्लक्स की समस्या से परेशान थें।
वहीं यू.एस डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ एंड ह्यूमन सर्विसेस (U.S. Department of Health and Human Services) में पब्लिश्ड रिपोर्ट के अनुसार सुबह में एसिड रिफ्लक्स की समस्या (Acid Reflux in the Morning) के कारण निम्नलिखित हो सकते हैं। जैसे:
सुबह के ऐसे लक्षण महसूस किये जा सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि ये एसिड रिफ्लक्स के लक्षण हैं और ऐसी परेशानी सुबह के साथ-साथ कभी भी महसूस की जा सकती है। इसलिए सुबह में एसिड रिफ्लक्स की समस्या हो या आप कभी ऐसी तकलीफों का सामना करते हैं, तो डॉक्टर से सलाह लें।
सुबह में एसिड रिफ्लक्स की समस्या से कैसे बचें? (Tips to prevent Acid Reflux in the Morning)
सुबह में एसिड रिफ्लक्स की समस्या से बचने के लिए निम्नलिखित टिप्स फॉलो किये जा सकते हैं। जैसे:
सोने के दौरान अपने सिर को अपने शरीर की तुलना में 6 से 7 इंच ऊपर रखें।
सोने के तीन घंटे पहले खाना खा लें।
चॉकलेट (Chocolate), कॉफी (Coffee), लहसुन (Garlic), प्याज (Onion) या मिंट (Mint) का सेवन कम से कम करें।
सुबह में एसिड रिफ्लक्स की समस्या से बचने के लिए इन ऊपर बताये तीन टिप्स को फॉलो करने से लाभ मिल सकता है। हालांकि एसिड रिफ्लक्स की समस्या को इग्नोर नहीं करना चाहिए और डॉक्टर से भी कंसल्ट करना चाहिए।
सुबह में एसिड रिफ्लक्स की समस्या होने पर क्या है इसका इलाज? (Treatment for Acid Reflux in the Morning)
सुबह में एसिड रिफ्लक्स की समस्या होने पर डॉक्टर सबसे पहले पेशेंट की तकलीफों, खानपान, डेली लाइफस्टाइल एवं हेल्थ कंडिशन के बारे में समझते हैं और फिर निम्नलिखित तरह से इलाज शुरू करते हैं। जैसे:
सुबह में एसिड रिफ्लक्स की समस्या से पीड़ित लोगों को प्रोटोन पंप इन्हिबिटर्स (Proton Pump Inhibitors [PPI]) प्रिस्क्राइब करते हैं और इसे ब्रेकफास्ट से 3 घंटे पहले सेवन की सलाह देते हैं। इस दवा के सेवन से एसिड प्रॉडक्शन को ब्लॉक किया जाता है और एसोफेगस (Esophagus) को ठीक होने में मददगार मानी गई है।
ओवर-द-काउंटर (OTC) मिलने वाली एंटाएसिड (Antacids) दवा भी सेवन की सलाह दी जा सकती है।
बॉडी में एसिड को कम करने के लिए एच2 रिसेप्टर ब्लॉकर्स (H2 receptor blockers) भी प्रिस्क्राइब की जा सकती है।
इन दवाओं के सेवन से और डॉक्टर द्वारा दिए गए सलाह अनुसार अपनी डेली रुटीन को हेल्दी बनाकर सुबह में एसिड रिफ्लक्स की समस्या हो या किसी अन्य समय पर भी, इससे बचने में मदद मिल सकती है।
नोट: इन दवाओं की जानकारी सिर्फ समझने के लिए दी गई हैं। आप अपनी मर्जी से इन दवाओं का सेवन ना करवाएं। इससे साइड इफेक्ट्स हो सकती है। प्रिस्क्रिप्शन में बताये अनुसार ही दवा की डोज एसिड रिफ्लक्स (Acid Reflux) को कम कर सकती हैं। अगर आप चाहें, तो एसिड रिफ्लक्स (Acid Reflux) के लिउए घरेलू उपाय अपना सकते हैं। हालांकि अगर घरेलू उपाय से लाभ ना मिलने पर डॉक्टर से सलाह लेना आवश्यक है। डॉक्टर बीमारी की गंभीरता को ध्यान में रखकर इलाज करते हैं।
सुबह में एसिड रिफ्लक्स की समस्या (Acid Reflux in the Morning) या डायजेशन से जुड़ी कोई भी समस्या अगर आप महसूस करते हैं, तो इसे इग्नोर ना करें। क्योंकि एसिड रिफ्लक्स के शुरुआती स्टेज में आसानी से इलाज कर और खानपान पर ध्यान रखकर एवं दवाओं से इस तकलीफ को कम करने में मदद मिल सकती है।
कॉन्स्टिपेशन (Constipation) की समस्या हो या कोई अन्य शारीरिक परेशानी! इनसभी का इलाज छुपा है योग में। नियमित और सही योगासन से शारीरिक एवं मानसिक तकलीफों को दूर किया जा सकता है। इसलिए यहां हम आपके साथ योग से जुड़ी जानकारी और करने का सही तरीका शेयर कर रहें हैं। नीचे दिए इस वीडियो लिंक पर क्लिक करें।
बीएमआर कैलक्युलेटर
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
9 ways to relieve acid reflux without medication/https://www.health.harvard.edu/digestive-health/9-ways-to-relieve-acid-reflux-without-medication/