बच्चों में मेसेंटेरिक लिम्फाडेनिटिस की समस्या शुरू होने से पहले कोल्ड (Cold) एवं रेस्पायरेटरी इन्फेक्शन (Respiratory infection) की समस्या भी देखी जा सकती है।
मेसेंटेरिक एडेनाइटिस का निदान कैसे किया जाता है? (Diagnosis of Mesenteric Adenitis)
मेसेंटेरिक लिम्फाडेनिटिस (Mesenteric lymphadenitis) के इलाज से पहले डॉक्टर बच्चे की पूरी हेल्थ कंडिशन पूछते हैं। इसलिए पेरेंट्स को इस दौरान बच्चे को हुए सर्दी-खांसी, सांस लेने में तकलीफ या कोई और परेशानी अगर हुई है, तो इसकी जानकारी डॉक्टर को जरूर दें। डॉक्टर इन सभी स्थितियों को समझकर और आवश्यकता अनुसार निम्नलिखित टेस्ट करवाने की सलाह दे सकते हैं। जैसे:
- सीटी स्कैन (CT scan)- सीटी स्कैन की सहायता से एब्डॉमेन के अंदुरुनी हिस्से के इमेज को देखने एवं समझने में मदद मिलती है।
- अल्ट्रासाउंड (Ultrasound)- अल्ट्रासाउंड की सहायता से भी पेट के अंदुरुनी हिस्से में मदद मिलती है।
पेशेंट की हेल्थ कंडिशन (Health Condition), मेसेंटेरिक लिम्फाडेनिटिसएवं के लक्षण (Mesenteric lymphadenitis symptoms) एवं टेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार इस बीमारी का इलाज शुरू करते हैं।
और पढ़ें : Leaky Gut: जानिए लीकी गट डायट प्लान में किन 13 चीजों को शामिल करना चाहिए और किन 9 चीजों से दूरी बनानी चाहिए!
मेसेंटेरिक एडेनाइटिस का इलाज कैसे किया जाता है? (Treatment for Mesenteric Adenitis)
मेसेंटेरिक एडेनाइटिस की समस्या होने पर यह तकलीफ अपने आप ही ठीक हो जाती है। वहीं जिन बच्चों में मेसेंटेरिक एडेनाइटिस की समस्या बैक्टीरियल इंफेक्शन (Bacterial infection) की वजह से हुई है, तो ऐसे लोगों को एंटीबायोटिक थेरिपी (Antibiotic therapy) की जरूरत पड़ सकती है। इसलिए निम्नलिखित दवाएं डॉक्टर द्वारा प्रिस्क्राइब की जा सकती हैं। जैसे:
- आइबुप्रोफेन (Ibuprofen)
- एसिटामिनोफेन (Acetaminophen)
- एस्प्रिन (Aspirin)
ये दवाएं मेसेंटेरिक एडेनाइटिस (Mesenteric Adenitis) की समस्या होने पर डॉक्टर द्वारा प्रिस्क्राइब की जा सकती हैं। वैसे ये दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन के फार्माशिष्ट से भी ली जा सकती है, लेकिन अपनी मर्जी से दवाओं का सेवन करवाना बच्चों को नुकसान भी पहुंचता सकती है।
नोट: एस्प्रिन, रेये सिंड्रोम (Reye syndrome) की समस्या होने पर प्रिस्क्राइब की जा सकती है, लेकिन यह सीरियस कंडिशन में दी जा सकती है।
और पढ़ें : पेट दर्द और चक्कर आना (Abdominal Pain And Dizziness): जानिए इसके कारण और इलाज!
मेसेंटेरिक एडेनाइटिस के लिए घरेलू उपाय क्या किये जा सकते हैं? (Home remedies for Mesenteric Adenitis)
मेसेंटेरिक एडेनाइटिस के लिए घरेलू उपाय के लिए निम्नलिखित टिप्स फॉलो किये जा सकते हैं। जैसे:
- साबून या सैनिटाइजर की सहायता से हैंड वॉश करें।
- बीमार (Sick) लोगों से फिजिकली कांटेक्ट में ना आएं।
- खाना बनाने वाली जगहों को साफ रखें।
- बाथरूम को भी साफ (Clean) रखें।
इन छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर मेसेंटेरिक एडेनाइटिस (Mesenteric Adenitis) की समस्या से बचने में मदद मिल सकती है। हालांकि अगर इन टिप्स से तकलीफ कम ना हो तो डॉक्टर से सलाह लें। डॉक्टर पेशेंट की हेल्थ कंडिशन (Health condition) और बीमारी की गंभीरता को ध्यान में रखकर इलाज करते हैं।
और पढ़ें : Nervous Stomach: कहीं नर्वस स्टमक का कारण तनाव तो नहीं? क्यों हो सकता स्टमक नर्वस?
डायजेस्टिव सिस्टम (Digestive system) से जुड़ी हुई परेशानी मेसेंटेरिक एडेनाइटिस (Mesenteric Adenitis) की समस्या से बचना आसान है, लेकिन कई बार लोग ऐसी परेशानी को इग्नोर कर देते हैं। इसलिए अगर मेसेंटेरिक एडेनाइटिस के लक्षण बच्चों में नजर आते हैं, तो किसी हेल्थ एक्सपर्ट (Health expert) से सलाह लें।
मेसेंटेरिक एडेनाइटिस (Mesenteric Adenitis) या मेसेंटेरिक लिम्फाडेनिटिस (Mesenteric lymphadenitis) से जुड़ी हुई परेशानी एवं कई अन्य परेशानियों के इलाज आसानी से किया जाता है अगर बीमारी के शुरुआती दिनों से ही डॉक्टर से कंसल्ट में रहने पर। अगर मेसेंटेरिक लिम्फाडेनिटिस (Mesenteric lymphadenitis) से जुड़े किसी तरह के सवालों का जवाब जानना चाहते हैं, तो हैलो स्वास्थ्य के फेसबुक पेज पर अपना सवाल पूछ सकते हैं। हमारे हेल्थ एक्सपर्ट आपके सवालों का जवाब जल्द से जल्द देने की कोशिश करेंगे।
स्वस्थ रहने के लिए अपने डेली रूटीन में योगासन शामिल करें। यहां हम आपके साथ योग महत्वपूर्ण जानकारी शेयर कर रहें हैं, जिसकी मदद से आप अपने दिनचर्या में योग को शामिल कर सकते हैं। नीचे दिए इस वीडियो लिंक पर क्लिक कर योगासन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जानिए।