और पढ़ें : कैसे स्ट्रेस लेना बन सकता है इनफर्टिलिटी की वजह?
3. प्रेग्नेंट होने से पहले टाइम करें शेड्यूल
हो सकता है कि आपसे इंतजार करते न बन रहा हो तो आप चार्ट या फिर कैलेंडर में डेट नोट कर सकती हैं। आप चाहे तो अलग दिख रहे लक्षणों को नोट भी कर सकती है। जैसे ही दो सप्ताह हो जाएं और आपको कुछ परिवर्तन महसूस हो तो थोड़ा ठहर जाएं। अभी प्रग्नेंसी किट के बारे में सोच सकते हैं, लेकिन अभी थोड़ा इंतजार करना आपके लिए बेहतर होगा। प्रेग्नेंट होने के पहले आप ये काम और कर सकती हैं। एक लिस्ट बना लें उनमें उन कामों या बातों को लिखें जो आप प्रेग्नेंसी कंफर्म होने के तुरंत बाद करेंगी।
4. प्रेग्नेंट होने से पहले किसी से डिस्कस करें
आप चाहें तो प्रेग्नेंट होने से पहले अपनी फीलिंग किसी और के साथ शेयर कर सकती हैं। साथ ही ऑनलाइन इनफर्टिलिटी फोरम को सपोर्ट कर सकती हैं। अपनों का साथ ऑनलाइन सोशल मीडिया का सहारा आपको दो सप्ताह के लक्षण महसूस करने के दौरान सुकून दे सकता है। आपको इससे रिलेटेड ब्लॉग या फिर पेज मिलेंगे जो आपको अधिक जानकारी दे सकते हैं। आप चाहे तो अपनी बातें शेयर भी कर सकती हैं। प्रेग्नेंट होने से पहले होने वाले तनाव को कम करने में ये काम मदद कर सकते हैं।
और पढ़ें : स्पर्म काउंट किस तरह फर्टिलिटी को करता है प्रभावित?
5. प्रेग्नेंट होने से पहले अपनाएं रिलैक्सेशन टेक्नीक
आप दो सप्ताह के लक्षणों के दौरान रिलैक्सेशन टेक्नीक अपना सकती हैं। प्रेग्नेंट होने से पहले व्यायाम की सहायता से आपको चिंता से छुटकारा मिल सकता है। योग का अभ्यास भी आपको बहुत सुकून देगा। आप चाहे तो प्रजनन क्लीनिक की ओर से जो योग कक्षाएं चलाई जाती हैं, उसमे भाग ले सकती हैं। इस दौरान एक्यूपंचर तनाव को कम करने के लिए बेहतर साबित होगा। अपने मन को खुश रखने के लिए आप दिए गए तरीके अपना सकती हैं:
- लंबी यात्रा पर जा सकती हैं।
- पसंदीदा मूवी देखें।
- मालिश का आनंद लें।
- अपने पैट के साथ कुछ समय बिताएं।
- डेकोरेटिव आइटम्स से घर को सजाएं।
और पढ़ें : इन वजहों से कम हो जाता है स्पर्म काउंट, जानिए बढ़ाने का तरीका
6. प्रेग्नेंट होने से पहले ये भी करके देख लें
दो सप्ताह के लक्षणों का दिखना या न दिखना तो अलग बात है। कुछ महिलाएं इतना इंतजार भी नहीं कर पाती हैं। अगले पीरियड्स आने का इंतजार या फिर कुछ समय बाद आने का इंतजार करना उनके लिए बहुत मुश्किल होता है। इतनी जल्दबाजी करना सही नहीं रहेगा। अगर आपको पीरियड्स टाइम पर होते हैं तो एक दिन बाद तक का इंतजार आपको करना चाहिए। कई बार लोग जल्दबाजी में टेस्ट कर लेते हैं और सही परिणाम नहीं आते हैं। अगर आप कुछ वेट कर लेंगी तो रिजल्ट के सही आने की संभावना बढ़ जाती है। प्रेग्नेंट होने से पहले इस तरह की तैयारी आपकी मदद कर सकती है।
7. प्रेग्नेंट होने से पहले परिवार के सदस्यों से करें बात
महिला की शादी के कुछ ही समय बाद घरवाले अक्सर महिला से उम्मीद लगाने लगते हैं कि कब वो बच्चे को जन्म देगी। ये उम्मीद पूरी तरह से गलत है। मां बनना महिला और पुरुष का आपसी निर्णय होता है। बेहतर रहेगा कि महिला को इस बारे में परिवार के सदस्यों के सामने अपनी राय रख देनी चाहिए। ऐसा करने से परिवार की तरफ से किसी भी तरह का प्रेशर नहीं रहेगा। प्रेग्नेंट होने से पहले अगर इन बातों का ध्यान रखा जाए तो तनाव को दूर करने के साथ ही हेल्दी प्रेग्नेंसी प्लान की जा सकती है।
हम उम्मीद करते हैं कि प्रेग्नेंट होने से पहले तनाव को कम कैसे करें विषय पर आधारित ये आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। तो अब आपको प्रेग्नेंट होने से पहले परेशान होने या फिर चिंता करने की जरूरत नहीं है। आप इस दौरान खुद को व्यस्त रखने के लिए कई तरीके अपना सकती हैं। थोड़ा सा धैर्य और समझ आपको कई समस्याओं से बचा सकता है। अगर आप इस दौरान किसी अन्य समस्या का सामना कर रही हैं तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें। हैलो हेल्थ ग्रुप किसी भी तरह की मेडिकल एडवाइस, इलाज और जांच की सलाह नहीं देता है।