backup og meta

फैट कम करने में इस तरह मदद करेगा जुंबा डांस

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. हेमाक्षी जत्तानी · डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


Sidharth Chaurasiya द्वारा लिखित · अपडेटेड 09/09/2020

    फैट कम करने में इस तरह मदद करेगा जुंबा डांस

    फैट कम करने के लिए जुंबा एक्सरसाइज को काफी सही माना गया है। जुंबा एक्सरसाइज से एक घंटे में 300-500 कैलोरी कम किया जा सकता है। जुंबा डांस एक लैटिन डांस है। जुंबा डांस का अट्रैक्टिव पॉइंट इसका म्यूजिक होता है, जिससे फैट के साथ मेंटली स्ट्रेस को भी कम किया जा सकता है। जुंबा डांस को स्लो और फास्ट दोनों तरह से किया जाता है। वैली फैट कम करने के लिए जुंबा डांस से बेस्ट वर्कआउट नहीं हो सकता है। यह काफी आसान होता है। इसको करने के लिए किसी तरह की इक्यूपमेंट की आवश्यकता नहीं होती है। इसे काफी आसानी से सिखा जा सकता है।

    फैट कम करने के लिए आठ तरीके

    1. हिप हॉप डांस

    जुंबा डांस में हिप हॉप स्टेप स्ट्रीट डांस स्टाइल है, जिसे हिप हॉप म्यूजिक पर परफॉर्म किया जाता है। इसमें पॉपिंग, लॉकिंग से लेकर ब्रेकिंग स्टाइल तक शामिल है। यह एक ऐसा डांस फॉर्म है, जो फैट कम करने लिए सबसे बेस्ट है। इसमें सबसे ज्यादा कैलोरी बर्न होती है। हिप हॉप स्टाइल को आमतौर पर क्लब में किया जाता है, लेकिन आप इसे घर पर आसानी से कर सकते हैं। अगर आपको यह स्टेप नहीं आता है, तो आप जुंबा डांस की क्लासेस सकते हैं।

    और पढ़ें: फ्लैट एब्स पाना चाहते हैं? ट्राई करें ये 10 पिलाटे व्यायाम

    2. सांबा डांंस

    सांबा डांस को ब्राजील में कार्निवाल महोत्सव में किया जाता है। सांबा डांस के कई वेरिएशन हैं। सांबा डांस म्यूजिक से कंबाइन्ड होता है। हेल्थ, फिटनेस के लिए इसे वर्कआउट के रूप में किया जाता है। इसके कुछ प्रमुख वेरिएशन हैं, जैसे बॉलरूम सांबा और कुछ वेरिएशन दक्षिणी अमेरिका के डांस स्टेप और म्यूजिक से मिलकर बना हुआ है। इसी डांस को ब्राजील में सांबिस्ता के रूप में जाना जाता है।

    3. स्नेक स्टेप

    इस डांस को करने के लिए हिप की चौड़ाई के अनुसार अपने दोनों पैरों को खोलकर खड़े हों, फिर एक पैर से दूसरे पैर तक उछलें। इसी प्रैक्टिस में अपने कूल्हों को साइड से उछालते हुए आगे बढ़ें। फिर स्टेप को मिलाते हुए अपने ऊपरी शरीर कंधे और हाथों को नागिन डांस करते हुए मूव करें। इसी पोजीशन में आगे बढ़ते हुए दाएं तरफ हाथों और पैरों को मूव करें और ताली बजाएं।

    और पढ़ें: वजन कम करने में फायदेमंद हैं ये योगासन, जरूर करें ट्राई

    4. क्रॉस-एंड-पुल

    इस स्टेप में खड़े होकर अपने दाहिने पैर को बाईं तरफ क्रॉस करें। फिर दाहिने कंधे और हाथ को अपने शरीर के सामने की ओर झुकाएं। इसी स्टेप को कुछ सेकेंड में बाईं ओर करें। इस स्टेप के जरिए बॉडी के काफी फैट को कम किया जा सकता है।

    और पढ़ें: हेल्दी हार्ट से लेकर वेट लॉस तक, जानिए जंपिंग जैक के 10 फायदे

    5. विंडो वॉशर्स

    सबसे पहले आप कूल्हे की चौड़ाई के अनुसार अपने दोनों पैरों को खोलें। फिर अपने बॉडी के वेट को कूल्हे के एक तरफ शिफ्ट करें। क्योंकि, इस स्टेप में आपको बॉडी को एक साइड जंप कराना होता है। इसी पुजिशन को करते हुए आप अपने कंधों को बैलेंस में रखते हुए दोनों हाथों को मूव करते हैं। जैसे आप विंडो वॉश करते हैं। विंडो वाशर्स स्टेप करने से बॉडी के ऊपरी हिस्सों में जमा फैट काफी कम होता है।

    6. फ्लेमेंको डांस

    जंबो डांस सीरिज में फ्लेमेंको डांस को काफी प्राथमिकता दिया जाता है। इसे फिटनेस के लिए काफी ज्यादा किया जाता है। फ्लेमेंको डांस स्पेनिश डांस है। इस डांस स्टेप में दोनों हाथों से ताली बजाया जाता है और हाथों और बॉडी को मूव किया जाता है। यह डांस एड़ियों के बल पर किया जाता है। यह डांस गिटार के धुन पर किया जाता है। कैलोरी बर्न करने के लिए यह डांस सबसे खास है। ये फैट के लिए जुंबा काफी फायदेमंद होगा।

    और पढ़ें: चौथे महीने में एक्सरसाइज: कौन-कौन से वर्कआउट हैं लाभदायक?

    7. सालसा डांस

    सालसा डांस क्यूबा का डांस स्टाइल है। यह डांस हमेशा जोड़े में किया जाता है। इस डांस को करने के पीछे एक मकसद प्यार, रोमांस और फीलिंग्स भी है। ज्यादातर यह डांस लैटिन अमेरिकन म्यूजिक पर किया जाता है। इस डांस को करने का एक फायदा फैट को कम करना भी है। जो लोग वैसे डांस नहीं करते वो सालसा करके अपना फैट कम कर सकते हैं। सालसा डांस 30 मिनट तक करके लगभग 175 से 250 तक कैलोरी कम किया जा सकता है।

    8. मेरिंग्यू डांस

    इस डांस स्टेप में पूरी बॉडी को मूव करना होता है। सबसे पहले दोनों हाथों को ऊपर की ओर उठाकर बेली को हिलाना होता है। हाथों को सामने की ओर लाकर फ्लाइंग करते हुए दोनों पैरों को दाएं-बाएं मूव करना होता है। म्यूजिक के साथ डांस करते हुए दोनों पैरों को आगे-पीछे, दाएं-बाएं कभी हाथों और कंधों को मूव करना होता है। फिर हाथों को ऊपर की ओर उठाकर क्लैपिंग करना होता है। इस स्टेप में काफी एनर्जी लगती है, लेकिन यह डांस स्लो में किया जाता है।

    और पढ़ें: जानिए कैसे फिटनेस के लिए स्विमिंग बेस्ट है

    जुंबा डांस के फायदे क्या हैं?

    • इसे रेग्युलर करने से हार्ट डिजीज, ओबेसिटी, थायरॉइड जैसी बीमारियां ठीक होने में मदद मिलती है। जुंबा डांस हमेशा म्यूजिक के साथ किया जाता है। इस वजह से डिप्रेशन संबंधी बीमारियों से भी छुटकारा पाया जा सकता है।
    • जुंबा डांस रेग्युलर करने से बॉडी की मसल्स फ्लेग्जिबल होती हैं। साथ ही इससे डाइजेस्टिव सिस्टम हेल्दी रहता है।
    • जुंबा डांस स्टेप में जंप ज्यादा किया जाता है। इस वजह से हमारे शोल्डर और हिप्स आसानी से मूव हो जाते हैं।
    • जुंबा स्टेप में हमारे लंग्स भी तेजी से वर्क करते हैं। ओवर ऑल बिगिनर्स के लिए यह डांस काफी बढ़िया है।
    • बिगिनर्स फिलिंग के साथ जुंबा स्टेप करते हैं तो, एंडोरफिन हैप्पी हार्मोन रिलीज होता है, आप जितना उसे फील करेंगे, उतना ही माइंड और बॉडी के बीच कनेक्शन मजबूत होता है।

    जुंबा डांस एरोबिक एक्सरसाइज का ही तरीका हो। इसे रोजाना करके 300-500 तक कैलोरी कम किया जा सकता है। यही नहीं, इसको करने से बॉडी में एनर्जी, स्फूर्ति आती है। इसे कहीं भी म्यूजिक के साथ किया जा सकता है। इसको करने से मेंटली स्ट्रेस भी कम हो जाता है। फैट के लिए जुंबा काफी कारगार है।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. हेमाक्षी जत्तानी

    डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


    Sidharth Chaurasiya द्वारा लिखित · अपडेटेड 09/09/2020

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement