backup og meta

क्या किस करने से वजन कम होता है? जानिए यहां

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. हेमाक्षी जत्तानी · डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


Anu sharma द्वारा लिखित · अपडेटेड 04/12/2020

    क्या किस करने से वजन कम होता है? जानिए यहां

    किस करना अपने प्रेम को दर्शाने का सुंदर और अद्भुत तरीका है। किसी बच्चे को करना, किसी अपने प्रिय को किस करना या अपने प्यार का इजहार करने का आसान माध्यम हैं। अध्ययनों से यह बात साबित हो चुकी है कि एक पैशनेट किस (Kiss) करने से सेहत को कई लाभ होते हैं। तनाव दूर करने के लिए,  दिल के लिए किस करना लाभदायक होने के साथ-साथ किस करने से कैलोरी भी बर्न होती हैं, जिससे वजन कम करने में सहायता मिलती है। इस बात को मानना मुश्किल हो सकता हैं, लेकिन यह बिल्कुल सच है। जानिए किस (Kiss) करने के लाभ और किस करना वजन कम करने में सहायक है या नहीं! इन सबके बारे में विस्तार से। किस करने के फायदे बहुत सारे हैं और वो भी तब, जब आप अपने किसी चाहने वाले को किस करते हैं। किस करने के फायदे इतने हैं कि यह आपको कई तरह की बीमारी से बचाता है और आपको खुश रखता है। 

    जानिए किस (Kiss) करने के फायदे

    कैलोरी बर्न करने में सहायक है किस

    ऐसा कहा जाता है कि किसिंग से हर मिनट में मनुष्य 2 से 5 कैलोरी बर्न करता है। वैज्ञानिकों के अनुसार सुनने में शायद यह सही न लगे कि किसिंग ऐसी चीज है, जिससे कैलोरी कम हो, लेकिन यह सच है। किस करने से सच में वजन कम हो सकता है। वैज्ञानिकों का तो यह भी मानना हैं कि किस कर के आप कितनी कैलोरी बर्न करते हैं, यह इस बात पर भी निर्भर करता हैं कि आपकी किस कितनी पैशनेट है। जितनी पैशनेट आपकी किस होगी, उतनी ही अधिक कैलोरी बर्न होती हैं। अगर आपका वजन बढ़ रहा है, तो आप किस करने के फायदे को इग्नोर नहीं कर सकते हैं।

    यह बात साबित हो चुकी है कि किस करने से हर मिनट कैलोरी कम हो सकती है। हालांकि किस से वजन कम करना उतना प्रभावशाली नहीं हैं, जितना जिम में एक्सरसाइज या डायटिंग करना, लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि यह प्रक्रिया अन्य व्यायामों के मुकाबले अधिक उत्साही और मजेदार हैं। तो किस करने के कुछ ऐसे तरीके भी हैं, जिनका पालन करने से आप अच्छे से वजन कम कर सकते हैं। 

    और पढ़ें : व्यायाम शुरू करने वाले हैं, तो अपनाएं ये तरीके

    [mc4wp_form id=’183492″]

    1. अलग-अलग पॉश्चर

    सिर्फ एक जगह खड़े रहकर या बैठ कर किस करने की जगह अलग-अलग पॉश्चर और तरीकों से अपने प्रेमी या साथी को किस करें। यह माना जाता है कि इससे वजन कम करने आपको मदद मिलेगी। वजन कम करने के लिए यह तरीका है न सबसे बेहतरीन? जिसमें आपको कोई खास मेहनत भी नहीं करनी है।

    2. ज्यादा बार करें

    अगर आप अधिक कैलोरी बर्न करना चाहते हैं, तो दिन में अधिक बार किस करना लाभदायक है। इससे बेहतर और क्या हो सकता है? जितनी बार आप किस करेंगे, उतना ही अधिक आपके चेहरे का व्यायाम होगा। इसलिए अधिक कैलोरी खर्च करने के लिए दिन में कम से कम तीन से चार बार किस करें और वजन कम करने के रास्ते में एक कदम और आगे बढ़ाएं।

    और पढ़ें : ओवेरियन सिस्ट (Ovarian cyst) से राहत दिलाएंगे ये 6 योगासन

    3. पैशनेट किस करने के फायदे

    यह तो आप जानते ही होंगे कि जितना आपका किस पैशनेट होगा, उतना ही आपका वजन कम होने में मदद मिलेगी।। जब आप अपने पार्टनर के करीब होंगे, तो आपका दिल जोरों से धड़कने के साथ-साथ आपकी कैलोरी भी बर्न होगी, तो इस मौके को जाने न दें। जीवन में अन्य चीजों की तरह कैलोरी घटाने में किस करने का भी अलग ही महत्व है। किस करने से एक घंटे में सौ कैलोरी तक बर्न की सकती है। अगर आप आवेशपूर्ण किस करते हैं, तो आपके पार्टनर के साथ-साथ आपकी कैलोरी पर भी उतना ही प्रभाव पड़ता है।

    4. स्थिति

    एक अध्ययन के अनुसार, अगर आप खड़े रह कर किस करते हैं, तो आप अधिक कैलोरी खर्च करते हैं। किस कर के अधिक ऑक्सिजन लेने से भी अधिक कैलोरी खर्च होती है। ऐसा भी साबित हो चुका है। अगर आप किस करते हुए गहरी सांसें लेते हैं, तो इससे भी कैलोरी खर्च होती हैं। इसलिए बैठ कर किस करने से खड़े रह कर किस करने से अधिक कैलोरी खर्च हो सकती है।

    और पढ़ें : बच्चों के लिए पिलाटे एक्सरसाइज हो सकती है फायदेमंद, बढ़ाती है एकाग्रता

    किस करने के फायदे में शामिल है एलर्जी से राहत

    किस करने के फायदे में सबसे खास है एलर्जी की तकलीफ से राहत मिलना। किस करने के फायदे है कि  पित्ती, पॉलेन  और घरेलू धूल के कीटाणु के साथ जुड़े एलर्जी की प्रतिक्रिया के अन्य लक्षणों से महत्वपूर्ण राहत देता है। तनाव से एलर्जी के लक्षण बढ़ते हैं, तो तनाव के दौरान किस करने से भी एलर्जी की परेशानी कम हो सकती है।

    दांत में कैविटी को रोकना भी है किस करने के फायदे

    किस करना आपके सलाइवरी ग्लैंड को उत्तेजित करता है, जिससे लार की मात्रा बढ़ती है। लार आपके मुंह को चिकनाई देती है, खाना आसानी से निगलने में मदद करता है और खाने के छोटे पार्टिकल्स को आपके दांतों से चिपकने से रोकता है, जो दांतों की सड़न और कैविटी को रोकने में मदद कर सकती है।

    किस करने के फायदे में शामिल है ब्लड सर्क्युलेशन

    किस करने से शरीर में ऑक्सिटोसिन हॉर्मोन लेवल बढ़ने की वजह से आप रिलैक्स महसूस करते हैं। वहीं किसिंग की वजह से एड्रेनालिन हॉर्मोन भी इंक्रीज होने लगते हैं, जो बॉडी में ब्लड फ्लो एवं ब्लड सर्क्युलेशन को बेहतर बनाने में आपकी मदद करता है।

    सूर्य नमस्कार नियमित करने से होने वाले की कंप्लीट जानकारी इस वीडियो लिंक में है:

    और पढ़ें : पैरों को मजबूती देने के लिए करें प्लियोमेट्रिक एक्सरसाइज, कुछ इस तरह

    और भी हैं किस करने के फायदे

    किस करने के फायदे केवल यही नहीं हैं, बल्कि कई अन्य स्वास्थ्य संबंधी फायदे भी हैं जैसे:

    • किस करने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है। यही नहीं, इससे उच्च रक्तचाप भी कम होता है।
    • इससे चेहरे का पूरा व्यायाम होता है, जिससे चेहरे की झुर्रियां भी कम होती हैं और आपकी उम्र कम दिखती है।
    • किस करने से शरीर से ऑक्सिटोसिन नामक केमिकल निकलता हैं, जिससे मन शांत रहता हैं, एंडोर्फिंस नामक तत्व निकलता हैं, जिससे अच्छा महसूस होता है और डोपामिन निकलता है, जिससे आपके और आपके साथी के बीच की बॉन्डिंग बढ़ती हैं।
    • किस करने से हमारे शरीर में कई हैप्पी हॉर्मोन्स पैदा होते हैं, जिससे मूड अच्छा और खुश रहता हैं। दिमाग में सकारात्मक ख्याल आते हैं। यानी दिन और समय अच्छे से गुजरता हैं।
    • तनाव और चिंता दूर करने में भी किसिंग लाभदायक सिद्ध हो सकती है
    • किस करने से सलाइवा का विकास होता है, जो दांत में कैविटी को रोकता है। किस करने के फायदे में यह एक महत्तवपूर्ण फायदा है।

    तो अब आप किस करने के फायदे जान ही गए होंगे। अगर आप कैलोरी बर्न करना चाहते हैं, तो इस तरीके को अपनाएं और फर्क देखें। यह एक प्रमाणित तरीका है। इसलिए इसके परिणाम पा कर आप भी हैरान रह जाएंगे। किस करने के फायदे अनगिनत है। किस करने के फायदे बहुत से हैं बस आपको इसके बारे में जानकारी होनी चाहिए।

    अगर आप किस करने के फायदे या किसी शारीरिक या मानसिक परेशानी से जुड़े किसी तरह के कोई सवाल का जवाब जानना चाहते हैं. तो विशेषज्ञों से समझना बेहतर होगा।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. हेमाक्षी जत्तानी

    डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


    Anu sharma द्वारा लिखित · अपडेटेड 04/12/2020

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement