ये एक प्रकार की खिलौने बनाने वाली मिट्टी है। अक्सर बच्चे घर में इसे खेलने के लिए उपयोग करते हैं। लेकिन इसका कीटनाशक गुण इसे कॉकरोच मारने के लिए उपयोगी बनाता है। घर को साफ़ करने के बाद आप अगर इसे घर के उन सभी कोनों में लगा देती हैं जहां पर कीड़े होने की संभावना है तो आपको कॉकरोच से छुटकारा मिल सकता है। कॉकरोचों को कोका पाउडर और आटा पसंद होता है, ऐसे में इस कीटनाशक मिट्टी में कोका पाउडर और आटा मिला सकते हैं।
2. बेकिंग सोडा की मदद से कॉकरोच से बचाव किया जा सकता है-
बेकिंग सोडा को चीनी के साथ मिलाकर कॉकरोच वाली जगहों पर रख दें। चीनी की खुशबू कॉकरोच को खाने के लिए मजबूर करेगी। जब कॉकरोच इसे खाएगा तो बेकिंग सोडा उसके शरीर में जाएगा। कॉकरोच के अंदर पानी के साथ रिएक्शन करने पर बेकिंग सोडा कीटनाशक का काम करेगा और कॉकरोच मर जाएगा।
3. बोरिक एसिड का उपयोग भी कॉकरोच से बचाव कर सकता है-
बोरिक एसिड को आटे या चीनी के साथ मिलाकर घर के कोने और खासकर किचेन और बाथरूम के पास रखना चाहिये। यह मिश्रण कॉकरोच को घर से भगाने में सहयोग कर सकता है। ऐसा करने से कॉकरोच से बचाव किया जा सकता है।
4. रोजाना इस्तमाल किए जाने वाले तेल से भी मरते हैं कॉकरोच-
पेपरमिंट, लैवेंडर और टी ट्री ऑयल से भी कॉकरोच को मारा जा सकता है। इन तेलों की खुशबू की वजह से कॉकरोच मर जाते हैं। इनका उपयोग दो तरीकों से किया जा सकता है।