backup og meta

दांतों का कमजोर होना कहीं तेजी से ब्रश करने का कारण तो नहीं!

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. हेमाक्षी जत्तानी · डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


Nidhi Sinha द्वारा लिखित · अपडेटेड 11/05/2021

    दांतों का कमजोर होना कहीं तेजी से ब्रश करने का कारण तो नहीं!

    शरीर का हर एक हिस्सा अगर ठीक से काम कर रहा है तो आप फिट हैं लेकिन, जरा-सी भी लापरवाही आपको बीमार बनाने के लिए काफी है। ज्यादातर यह देखा गया है कि लोग दांतों की समस्या को नजरअंदाज कर देते हैं जिससे अच्छे खासे दांत भी खराब और कमजोर हो जाते हैं। दांतों का कमजोर होना या खराब होना सिर्फ आपके खान-पान और स्वाद को ही नहीं बिगाड़ता है बल्कि, इससे आपको सेहत से जुड़ी गंभीर बीमारियों के होने का भी खतरा शुरू हो सकता है। आज जानेंगे कुछ ऐसी ही आदतें, जो दांतों की सेहत पर बुरा असर डालती हैं। 

    12 वजहें से दांतों का कमजोर होना

    1. आइस क्यूब से दांतों का कमजोर होना

    दांतों का कमजोर होना खासकर बच्चों का इसके पीछे आइस क्यूब माना जाता है। वैसे बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी देखा गया है कि वे बर्फ के टुकड़ों (ice cube) को चबाने से पीछे नहीं हटते हैं। हालांकि, इसमें न तो नमक होता है और न ही चीनी की मात्रा लेकिन, ये बर्फ के टुकड़े फिर भी दांतों को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसा करने से दांतों में दर्द होने की शिकायत शुरू हो जाती है। इसलिए बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी अपनी आदत को जल्द-जल्द से दूर करना चाहिए। 

    2. सोडा से दांतों का कमजोर होना

    दांतों का कमजोर होना दरअसल ऐसा सोडा की वजह से भी हो सकता है। अगर आप सोडा पीने के शौकीन हैं तो जरा कंट्रोल करें क्योंकि सोडा में चीनी की मात्रा अधिक होती है और इसमें फास्फोरिक एसिड और सिट्रिक एसिड ज्यादा होता है जिससे दांतों की ऊपरी सतह (enamel) को नुकसान पहुंचता है। सोडा के सेवन से सबसे पहले दांतों की ऊपरी सतह को नुकसान पहुंचता है और फिर धीरे-धीरे ये पूरे दांतों पर बुरा असर प्रभाव डालता है। 

    3. दांतों की मदद से पैकेट या बोतल खोलना

    कई बार देखा जाता है कि कुछ लोग दांतों की मदद से ही बोतल खोल लेते हैं या फिर प्लास्टिक या पेपर के छोटे-छोटे पैकेट खोल लेते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे दांत कमजोर होते हैं और दांत घिसते भी हैं। अगर पैकेट या बोतल पर जर्म्स होंगे तो संभव है कि मुंह में भी ये रोगाणु जा सकते हैं जिससे, आप बीमार भी हो सकते हैं। 

    4. स्मोकिंग से दांतों का कमजोर होना

    सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पादों के सेवन से दांतों में दाग पड़ सकते हैं या मसूड़ों की बीमारी भी हो सकती है। ज्यादा धूम्रपान करने से  मुंह, होंठ और जीभ का कैंसर भी हो सकता है और दांतों का कमजोर होना तय भी माना जाता है। इसलिए स्मोकिंग न करें। 

    और पढ़ें : क्या आप दांतों की समस्याएं डेंटिस्ट को दिखाने से डरते हैं? जानें डेंटल एंग्जायटी के बारे में 

    [mc4wp_form id=’183492″]

    5. टंग पियर्सिंग से दांतों का कमजोर होना

    फैशन ट्रेंड्स के चलते नाक-कान छिदवाने के साथ-साथ आजकल लोग शरीर के अलग-अलग हिस्सों में भी पियर्सिंग करवा रहे हैं। कुछ लोग तो अपनी जीभ पर भी पियर्सिंग करवाते हैं और उसमें मेटल स्टड्स पहनते हैं जिसकी वजह से परेशानी होती है। ऐसा करने से आपके मसूड़ों पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। दांतों का कमजोर होना पियर्सिंग की वजह से भी हो सकता है। इसलिए लाइफ स्टाइल में बदलाव लायें, नय-नय फैशन अपनाएं लेकिन, इतना ज्यादा बदलाव न लायें की इससे शारीरिक परेशानी शुरू हो जाये। 

    6. दांतों का आपस में घिसना

    कुछ लोग खासतौर पर बच्चों की दांत घिसने की आदत होती है। ऐसा करने से दांतों को नुकसान पहुंचता है। दांतों का कमजोर होना दांतों को आपस में घिसने की वजह से भी हो सकता है। इसलिए अगर आपका शिशु या कोई अन्य बच्चे को ऐसी आदत है तो उसे समझाकर इस आदत को छोड़ने के लिए प्रेरित करें। 

    7. फ्रूट जूस से दांतों का कमजोर होना

    पैक्ड जूस में शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है जो सेहत के साथ-साथ दांतों के लिए भी हानिकारक होती है इसलिए पैक्ड जूस पीने से बचना चाहिए। 

    और पढ़ें : नकली दांतों को सहारा देती है डेंटल इम्प्लांट्स टेक्नीक, जानिए इसके बारे में सब कुछ

    8. तेजी से ब्रश करना

    अगर आप ब्रश तेजी से करते हैं या प्रेशर के साथ करते हैं तो दांतों को इससे नुकसान पहुंचता है।  

    9. हमेशा खाने की आदत

    कुछ लोग हमेशा कुछ न कुछ खाते रहते हैं। ऐसे में मुंह को साफ रखने के लिए खाने के बाद मुंह साफ (कुल्ला) करने की आदत डालें। 

    10. आलू के चिप्स का अत्यधिक सेवन से दांतों का कमजोर होना

    जो लोग आलू के चिप्स ज्यादा खाते हैं उनको दांतों की समस्या से ज्यादा जूझना पड़ सकता है। इससे प्लाक में मौजूद बैक्टीरिया, स्टार्चयुक्त खाद्य पदार्थों को एसिड में बदल जाता है। यह एसिड अगले 20 मिनट तक या इससे ज्यादा समय तक दांतों पर हमला कर सकता है।

    11. पेंसिल चबाने से दांतों का कमजोर होना

    कुछ बच्चों में पढ़ाई के दौरान पेंसिल चबाने की आदत होती है, इससे दांतों को नुकसान होगा और मसूड़ों पर भी बुरा असर पड़ेगा। 

    12. कॉफी से दांतों का कमजोर होना

    जरूरत से ज्यादा कॉफी पीने से दांतों का रंग पीला हो जाता है और ऐसी स्थिति में दांतों का कमजोर होना तय माना जाता है। 

    13. विटामिन-सी से दांतों का कमजोर होना

    शरीर को फिट रखने के लिए वैसे तो विटामिन और खनिज तत्वों की आवश्यकता होती है लेकिन, विटामिन-सी युक्त फ्रूट्स का सेवन जरूरत से ज्यादा न करें। इनके सेवन से दांतों की ऊपरी सतह को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ धीरे-धीरे यह पूरे दांतों को नुकसान पहुंचाते हैं। इसलिए अत्यधिक विटामिन-सी के सेवन से बचें।

    और पढ़ें : क्या होता है डेंटल एक्स-रे (Dental X-Ray) और यह क्यों किया जाता है?

    दांतों का कमजोर होना स्वभाविक है अगर बच्चे या बड़े बुरी आदतों के शिकार हों। इन आदतों से बचने के लिए और अपने दांतों को स्वस्थ बनाने के लिए निम्नलिखित उपाय अपनाने चाहिए। जैसे-

    • दांतों की समस्या से बचने के लिए सबसे पहले इन्हें साफ रखें और दो बार (सुबह और रात को सोने के दौरान) ब्रश रोजाना अवश्य करें। ब्रश को ज्यादा दवाब के साथ इस्तेमाल न करें और टूथपेस्ट भी कम इस्तेमाल करें।
    • अगर आप चुइंगम खाने के शौकीन हैं, तो चुइंगम  हमेशा ही शुगर फ्री का चयन करें। इससे दांतों को नुकसान नहीं पहुंचता है। रिसर्च के अनुसार खाना खाने के बाद अगर आप शुगर फ्री चुइंगम  20 मिनट के लिए चबाते हैं, तो इससे दांतों की सड़न या मसूड़ों की समस्या से भी बचा जा सकता है।

    अगर आप भी ऐसी ही कुछ आदतों के शिकार हैं तो इन आदतों को ठीक कर लें नहीं तो दांतों का कमजोर होना शुरू हो सकता है। कोई समस्या शुरू होने पर या बेहतर होगा की हर छः महीने में एक बार डेंटिस्ट से जरूर मिलें। अगर आप दांतों का कमजोर होना या इससे जुड़े किसी तरह के कोई सवाल का जवाब जानना चाहते हैं तो विशेषज्ञों से समझना बेहतर होगा।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. हेमाक्षी जत्तानी

    डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


    Nidhi Sinha द्वारा लिखित · अपडेटेड 11/05/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement