अब जब आप घर में कैद हैं ही तो क्यों न इस समय का इस्तेमाल सास ससुर के साथ अच्छा समय बिताने के लिए किया जाए। अपने सास ससुर की पसंद के कामों को करें। उन्हें किताब पढ़ना पसंद है तो उनके साथ किताब पढ़ें। उनको पेंटिग करना पसंद है साथ में पेंट करें। उनकी पसंद का खाना बनाएं। उनके हाथ की कोई रेसिपी पसंद है तो वो सीखें। साथ में मिलकर गार्डनिंग करें। इससे आप दोनों के बीच अच्छा रिश्ता बनेगा। ये दिन आपको दोबारा नहीं मिलेंगे। तो क्यों न इस समय को बेहतर तरीके से इस्तेमाल कर लिया जाए।
जितना हो सके उनसे बात करने की कोशिश करें
जब आप दोनों दफ्तर चले जाते हैं तो आपके सास ससुर पूरा दिन आपका इंतजार करते हैं। दिन भर थक हार कर घर वापस आने पर आपके लिए उनसे ज्यादा बात करने की हिम्मत नहीं होती। लेकिन अब जब आप घर पर हैं तो अपने कमरे से बाहर निकलें। उनसे बातें करें। इससे उन्हें अच्छा महसूस होगा और आप लोगों का रिश्ता अच्छा होगा। लॉकडाउन में सास ससुर संग रिश्तों में यह मिठास घोलने जैसा काम करेगा।
यह भी पढ़ें: लॉकडाउन में ऑनलाइन चाइल्ड एब्यूज के मामलों में हो रही है बढ़ोतरी, जानिए
अपने साथ सास ससुर को भी कराएं एक्सरसाइज
घर पर रहकर खुद तो एक्सरसाइज करें ही साथ में सास ससुर को भी एक्सरसाइज कराएं। जरूरी नहीं आप उन्हें प्रॉपर एक्सरसाइज कराएं। आप चाहे तो योगा कर सकते हैं। आप लोग कोई एक्टिविटी कर सकते हैं जिससे आप कैलोरी भी बर्न कर लें। इससे आप लोगों में हेल्दी रिलेशनशिप बना रहेगा, जिससे कम मनमुटाव होंगे। लॉकडाउन में सास ससुर के साथ रिश्ता मजबूत बनाने का यह अच्छा तरीका साबित हो सकता है।
पति की मदद लें सकती हैं
यदि आप घर में नई हैं और सास ससुर के बारे में ज्यादा नहीं जानती हैं तो इसमें पति की मदद लें। पति के जरिए बहू न सिर्फ लोगों के विचारों के बारे में जान सकती है, बल्कि उनकी पसंद और नापसंद भी बहुत जल्दी समझ सकती हैं।
यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान कैसे समय बिता रहे हैं आपके चहेते बॉलीवुड सेलिब्रिटी
अपनी परेशानियों के बारे में बात करें
हर कोई हर तरह के काम करने की क्षमता नहीं रखता है। इसलिए, जो काम आप नहीं कर पा रही हैं, उसके बारे में आपको अपने सास ससुर को बताना चाहिए। ऐसा करने से आपके सास ससुर आपको उस काम करना सीखाएंगे। जब तक आप बताएंगी उन्हें नहीं समझ आएगा। अगर आप अपनी इस तरह की परेशानियों के बारे में उनसे बात नहीं करेगी, तो दोनों के रिश्तों में एक दूरी आ सकती है, जो वक्त के साथ बढ़ भी सकती है।