सी बकथॉर्न एक जड़ी बूटी है। औषधि बनाने के लिए इसकी पत्तियों, फूलों और फलों का उपयोग किया जाता है। इसका वनस्पातिक नाम Hippophae rhamnoides है। यह Elaeagnaceae परिवार से ताल्लुख रखता है। इसे सेंडथॉर्न (sandthorn), सैल्लोथॉर्न (sallowthorn), और सीबेरी (seaberry) के नाम से भी जाना जाता है।

और पढ़ें: Java Tea: जावा टी क्या है?
सी बकथॉर्न कैसे काम करता है, इसके बारे में ज्यादा स्ट्डीज नहीं हैं। अधिक जानकारी के लिए कृपया अपने हर्बलिस्ट या डॉक्टर से चर्चा करें। हालांकि, यह मालूम है कि इसमें विटामिन A, B1, B2, B6, C, पोटेशियम, कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस और दूसरे एक्टिव एलीमेंट्स होते हैं।
और पढ़ें: Cardamom : इलायची क्या है?
अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट या हर्बलिस्ट से सलाह लें, यदि:
दवाइयों की तुलना में हर्ब्स लेने के लिए नियम ज्यादा सख्त नहीं हैं। बहरहाल यह कितना सुरक्षित है इस बात की जानकारी के लिए अभी और भी रिसर्च की जरूरत है। इस हर्ब को इस्तेमाल करने से पहले इसके रिस्क और फायदे को अच्छी तरह से समझ लें। हो सके तो अपने हर्बल स्पेशलिस्ट या डॉक्टर से सलाह लेकर ही इसे यूज करें।
सी बकथॉर्न का फल खाना सुरक्षित है। इसके फल का इस्तेमाल जैम, पाई, पेय और दूसरे तरह के फूड आइटम्स में किया जाता है। सी बकथॉर्न फल को खाना या दवा के रूप में स्किन पर इस्तेमाल करना, दोनों ही संभवतः सुरक्षित होता है। 90 दिनों तक चलने वाले साइंटिफिक स्टडीज में इसका सुरक्षित इस्तेमाल किया गया है।
हालांकि, इसकी पत्तियां या इसके अर्क का इस्तेमाल करना कितना सुरक्षित है इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।
और पढ़ें: Ginger : अदरक क्या है?
सी बकथॉर्न के बहुत कम साइड इफेक्ट बताए गए हैं। हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों में, स्वैलिंग, सिर दर्द, चक्कर आना और पल्पिटेशन जैसे साइड इफेक्ट्स देखने को मिलते हैं । स्किन जल जाने के केस में, सी बकथॉर्न का त्वचा पर इस्तेमाल करने से कभी–कभी रैशेज आ जाते हैं।
जरूरी नहीं कि हर कोई इन साइड इफेक्ट्स को महसूस करें। ऊपर बताए गए लिस्ट में हो सकता है कुछ साइड इफेक्ट्स शामिल नहीं भी हो सकते हैं। यदि आपको साइड इफेक्ट्स को लेकर थोड़ी भी चिंता है, तो बेहतर होगा अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से सलाह लें।
और पढ़ें: Black Pepper : काली मिर्च क्या है? जानिए इसके फायदे और साइड इफेक्ट
सी बकथॉर्न आपकी चल रही दवाइयों पर असर कर सकता है। उपयोग करने से पहले अपने हर्बलिस्ट या डॉक्टर से राय लें।
नीचे बताए गए प्रोडक्ट्स पर सी बकथोर्न का असर देखा जा सकता है?
एंटीकोआगुलेंट / एंटीप्लेटलेट ड्रग्स जैसी दवाएं, ब्लड क्लोटिंग को धीमा करती है| जो लोग ब्लड क्लोटिंग की दवाओं के साथ सी बकथॉर्न भी ले रहे हैं उनमें ब्लीडिंग का चांस बढ़ सकता है।
कुछ दवाएं जो ब्लड क्लोटिंग को धीमा करती हैं उनमें से एस्पिरिन, क्लोपिडोग्रेल (प्लाविक्स), डाइक्लोफेनाक (वोल्तेरेन, कटफ्लम, अन्य), इबुप्रोफेन (एडविल, मोट्रिन, अन्य), नेप्रोक्सन (एनप्रॉक्स, नेप्रोसिन), डाल्टेपेरिन (फ्रैग्मिन), हेपरिन, वारफारिन (कौमडिन), और भी दूसरी दवाइयां शामिल हैं।
और पढ़ें: Garlic: लहसुन क्या है?
इस हर्बल सप्लीमेंट की खुराक हर मरीज के लिए अलग हो सकती है। आपके द्वारा ली जाने वाली खुराक आपकी उम्र, स्वास्थ्य और कई दूसरे सिचुएशन पर भी निर्भर करती है। हर्बल सप्लीमेंट हमेशा सुरक्षित नहीं होते हैं। कृपया अपने उचित खुराक के लिए अपने हर्बलिस्ट या डॉक्टर से चर्चा करें।
यह नीचे बताए गए रूपों में उपलब्ध हो सकता है:
[mc4wp_form id=’183492″]
हैलो हेल्थ किसी भी प्रकार की मेडिकल सलाह , निदान या सारवार नहीं देता है न ही इसके लिए जिम्मेदार है।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Sea Buckthorn: http://www.omafra.gov.on.ca/english/crops/facts/seabuckthorn.htm Accessed November 10, 2019
Sea Buckthorn: https://www.healthline.com/nutrition/sea-buckthorn-oil Accessed November 10, 2019
Sea Buckthorn: https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC5438513/ Accessed November 10, 2019
Sea Buckthorn: https://www.frontiersin.org/articles/10.3389/fphar.2018.00232/full Accessed November 10, 2019
Sea Buckthorn: https://www.drugs.com/npp/sea-buckthorn.html Accessed November 10, 2019
https://www.hort.purdue.edu/newcrop/ncnu02/v5-393.html
https://www.researchgate.net/publication/46030658_Important_Therapeutic_Uses_of_Sea_Buckthorn_Hippophae_A_Review
Current Version
27/05/2020
Mona narang द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. हेमाक्षी जत्तानी
Updated by: Shayali Rekha