इस दवा का इस्तेमाल ब्लड वेसल्स से संबंधित डिस, आंतरिक बवासीर (internal hemorrhoids) का इलाज करने के लिए किया जाता है। इसके अलावा यह प्रोस्टाग्लैंडिन (prostaglandin) को कंट्रोल कर शरीर की सूजन को कम करता है। मरीज के स्वास्थ्य को देखते हुए इस दवा के साथ डॉक्टर अन्य दवा का सुझाव भी दे सकते हैं। किडनी से ग्रसित बीमारी खासतौर पर सारकॉइडोसिस (sarcoidosis) से पीड़ित लोगों को यह दवा काफी सावधानीपूर्वक दी जाती है।

इस दवा में मुख्य रूप से डिओसमिन (Diosmin) पाया जाता है, जो ब्लड वेसल्स डिसऑर्डर से जुड़ी परेशानी को कम करने में मदद करता है। सामान्य तौर पर डॉक्टर इस दवा का इस्तेमाल वेरीकोस वेन्स (varicose veins) सहित इससे संबंधित बीमारी को ठीक करने के लिए करते हैं। डैफलॉन 500 एमजी का इस्तेमाल एक्यूट व रीकररेंट हेमोरॉयडल (पाइल्स) के लिए करते हैं। हेमोरॉयडल की बीमारी पुरुषों को होने वाली सामान्य बीमारियों में से एक है। हाल ही में किए गए शोध यह दर्शाते हैं कि 25 फीसदी युवा आबादी और 50 फीसदी बुजुर्ग इस बीमारी से ग्रसित होते हैं।
दवा के डोज संबंधी बातों के लिए डॉक्टरी सलाह लें। मरीज की उम्र, हाइट, वजन आदि के साथ मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को देखते हुए डॉक्टर डोज का सुझाव देते हैं।
ओवरडोज की स्थिति में गेस्ट्रोइंटेस्टाइनल इफेक्ट दिख सकते हैं। डायरिया, जी मचलाना, एब्डॉमिनल पेन के साथ प्रूरिटस (pruritus) और रैशेज हो सकते हैं। शरीर में इस प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर डॉक्टरी सलाह लेना चाहिए।
डैफलॉन का सेवन भूलने पर खुराक की याद आते ही उसे लें। हालांकि, अगर आपकी अगली डोज का समय होने वाला है तो भूले हुए डोज की बजाए, अगली खुराक का सेवन पहले से तय किए गए समय पर करें। एक साथ दो खुराक का सेवन न करें।
[mc4wp_form id=’183492″]
और पढ़ें : Cyclopam Syrup: साइक्लोपाम सिरप क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
इस दवा का सेवन पानी के साथ ओरली किया जाता है। डॉक्टर के सुझाए अनुसार ही दवा का सेवन करें। लंबे समय तक दवा का सेवन करने और ज्यादा मात्रा में दवा का सेवन करने से साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि डॉक्टरी सलाह ली जाए। इस दवा को चाहे तो खाना खाने के तुरंत बाद सेवन कर सकते हैं। ऐसा करने से पेट में इरीटेशन संबंधी परेशानियों से बच सकते हैं। दवा को चबाना नहीं है। किसी प्रकार का दुष्परिणाम दिखे तो डॉक्टरी सलाह लेना चाहिए। वहीं बिना डॉक्टरी सलाह के दवा शुरू करना और बंद करना आपकी सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है।
डैफलॉन दवा का इन बीमारियों में होता है इस्तेमाल
और पढ़ें : Calcimax Forte: कैल्सिमैक्स फोर्ट क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
इस दवा का सेवन करने से मरीज को कुछ प्रकार के साइड इफेक्ट्स दिख सकते हैं। इसलिए काफी सावधानीपूर्वक इस दवा का सेवन करना चाहिए। इस दवा का इस्तेमाल करने के बाद यदि किसी प्रकार के साइड इफेक्ट्स दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टरी सलाह लें।
ऐसा जरूरी नहीं है कि हर किसी को ये साइड इफेक्ट्स महसूस हो। किसी प्रकार की समस्या होने पर डॉक्टर से संपर्क करें।
और पढ़ें : Lomofen: लोमोफेन क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
गर्भवती महिलाओं को इस दवा का सेवन करने के दौरान काफी सावधान होने की आवश्यकता होती है। मौजूदा समय में इस दवा को लेकर गर्भवती महिलाओं पर होने वाले रिएक्शन को लेकर ज्यादा शोध उपलब्ध नहीं है। इसलिए सही यही रहेगा कि गर्भवती महिलाओं को इस दवा का सेवन नहीं करना चाहिए। वहीं शिशु को दूध पिलाने वाली महिलाओं को भी इस दवा का सेवन करने को लेकर सतर्क रहना चाहिए और सेवन से पहले डॉक्टरी सलाह लेनी चाहिए।
और पढ़ें : Benadon: बेनाडोन क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
यह दवा अलग-अलग लोगों पर अलग तरीके से रिएक्शन करती है। ऐसे में डॉक्टरी सलाह लेने के बाद ही डैफलॉन का उपयोग करना चाहिए। यदि आपको कोई बीमारी है और उसका इलाज कराने के साथ आप किसी अन्य दवा का सेवन कर रहे हैं तो उसके बारे में डॉक्टर को बताएं। दवाओं के साथ आप क्या खाते हैं उसके बारे में भी डॉक्टर को बताना जरूरी होता है। अच्छे परिणाम के लिए डॉक्टर आपके डायट में बदलाव कर सकते हैं।
इस दवा का अन्य दवाओं के साथ रिएक्शन को लेकर शोध नहीं किए गए हैं।
इस दवा के साथ शराब का सेवन करने की सलाह नहीं दी जाती है। इससे विपरीत असर दिख सकते हैं। शराब व बेवरेजेस के साथ दवा का सेवन करें तो वे इसकी क्षमता को कम कर देते हैं।
इस दवा को ठंडी और ड्राई जगह पर रखना चाहिए। दवा को रूम टेम्प्रेचर पर ही रखें और कोशिश करें कि उसे सूर्य की किरणों से बचाकर रखें। 30 डिग्री तापमान दवा के लिए बेस्ट है, लेकिन फ्रिज में रखने की गलती कतई न करें। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो यह दवा सामान्य रूप से काम नहीं कर पाएगी। इसके अलावा इसे बच्चों और पालतू जानवरों की पहुंच से दूर रखना चाहिए। एक्सपायरी होने के पहले ही दवा का सेवन करें।
दवा को डिस्पोज करने के लिए इसे टॉयलेट में फ्लश नहीं करना चाहिए। इससे पर्यावरण को नुकसान पहुंच सकता है। दवा एक्सपायर हो जाए तो उसे कैसे डिस्पोज करना है इस बारे में फॉर्मासिस्ट से सलाह लें।
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए डाॅक्टरी सलाह लें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Diosmin/https://druginfo.nlm.nih.gov/drugportal/name/diosmin / Accessed on 19 June 2020
Diosmin/https://www.drugbank.ca/drugs/DB08995 / Accessed on 19 June 2020
Daflon Side Effects/https://www.drugs.com/sfx/daflon-side-effects.html / Accessed on 19 June 2020
Daflon/https://www.mims.com//malaysia/drug/info/daflon?type=full /Accessed on 19 June 2020
Clinical Benefits of Daflon 500 Mg in the Most Severe Stages of Chronic Venous Insufficiency/https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/11510597/ Accessed on 19 June 2020
Current Version
23/06/2020
Satish singh द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Manjari Khare