डिजिटैक टैबलेट (Dizitac Tablet) का उपयोग चक्कर और वेस्टीकुलर विकारों के उपचार के लिए किया जाता है। यह एक प्रकार की संयोजन दवा है, इसमें सिनारिजिन (Cinnarizine)+डामिनहाइड्रेट (Dimenhydrinate) का समायोजन होता है। इस दवा का उपयोग चक्कर और अन्य लक्षणों जैसे कि सिर दर्द, उल्टी, मतली, सुनने की समस्याओं के कारण चक्कर और अन्य लक्षणों की रोकथाम के लिए किया जाता है। यह दवा आपके कान की ब्लड वेसल्स की मांसपशियों को आराम देकर कार्य करती है। इसके साथ ही यह रक्त परिसंचरण में सुधार करती है।

डिजिटैक टैबलेट का उपयोग करने से पहले चिकित्सक सलाह लेना बेहद आवश्यक है। आपका डॉक्टर आपकी या बच्चे की स्थिति की जांच करके दवा की खुराक निर्धारित करता है। इसका सही रूप से सेवन करने के लिए डॉक्टर द्वारा निर्धारित डोज का ही इस्तेमाल करें। अपनी इच्छा के अनुसार इसे कम या ज्यादा न करें। ज्यादातर 5 से 12 साल के बच्चे के लिए डिजिटैक एक-एक टैबलेट दिन में तीन बार निर्धारित की जाती है।
डिजिटैक टैबलेट का सेवन केवल डॉक्टर द्वारा दिए गए निर्देशों व खुराक की सीमित मात्रा के अनुसार ही करना चाहिए। हालांकि, अगर आपको लगता है कि आपने दवा का ओवरडोज ले लिया है तो तुरंत डॉक्टर या पास के किसी आपातकालीन चिकित्सा में संपर्क करें।
और पढ़ें: Aciloc RD : एसिलोक RD क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
यदि आप डिजिटैक टैबलेट की एक खुराक लेना भूल गए हैं तो याद आते ही उसे तुरंत लें। यदि आपको मिस हुई खुराक इतनी देर से याद आया है, कि अब आपको दूसरी खुराक लेनी है तो अपनी छूटी हुई खुराक को न लें। दूसरी खुराक उसके सही समय पर लें। ध्यान रखें खुराक मिस होने पर कभी भी दवा का डोज न बढ़ाएं अर्थात दो खुराक एक साथ न लें। यह आपकी स्थिति को बिगाड़ सकता है।
[mc4wp_form id=’183492″]
उपर दी गई जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। इसलिए किसी भी दवा या सप्लिमेंट का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर करें। हैलो स्वास्थ्य किसी भी प्रकार की चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार प्रदान नहीं करता है।
और पढ़ें: Alex Syrup: एलेक्स सिरप क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
इस दवा का उपयोग करने के कुछ सामान्य दुष्प्रभाव होते हैं। ये ज्यादातर मामुली और अस्थाई होते है। जो स्वंय ही ठीक हो जाते है। यदि आप अपने साइड इफेक्टस् के लक्षण को लेकर चिंतित हैं। तो ऐसी स्थिति में फैरन डॉक्टर से संपर्क करें।
यह इस दवा से होने वाले सभी साइड इफेक्ट्स नहीं है। यदि आपको कोई और दुष्प्रभाव भी महसूस हो जो इस सूची में नहीं हैं तो तुरंत अपने डॉक्टर को बताएं।
और पढ़ें: Albendazole : एल्बेंडाजोल क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
और पढ़ें: Becosules : बीकोस्यूल्स क्या है? जानिए इसके उपयोग, डोज और सावधानियां
जब भी आप एक ही समय में कई समस्या की दवा का उपयोग करते हैं तो ऐसे में रिएक्शन आमतौर पर होती है। ऐसे में, आपको अपने डॉक्टर को दवाओं की वर्तमान सूची के बारे में बताने की आवश्यकता है। आमतौर पर यह दवा कुछ दवाओं के साथ रिएक्शन कर सकता है। जो इस प्रकार से हैं।
गर्भावस्था के दौरान डिजिटैक टैबलेट का उपयोग करना जोखिम भरा हो सकता है। हालांकि मनुष्यों में सीमित अध्ययन हैं, तो वहीं पशु अध्ययन में विकासशील बच्चे पर हानिकारक प्रभाव दिखाया है।गर्भावस्था और स्तनपान के दौरान इसके उपयोग से पहले अपने चिकित्सक से संपर्क करें। आपका डॉक्टर आपको निर्धारित करने से पहले लाभ और किसी भी संभावित जोखिम का वजन करेगा।
नींद और चक्कर आना जैसे दुष्प्रभावों के बढ़ते जोखिम के कारण इस दवा के साथ उपचार के दौरान शराब का सेवन करने की सिफारिश नहीं की जाती है। इस दवा के साथ किसी विशेष आहार का रिएक्शन स्थापित नहीं किया गया है।
डिजिटैक टैबलेट का सेवन सेहत के कुछ मामलों में सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। जो इस प्रकार है।
डिजिटैक टैबलेट को हमेशा रूम टेम्प्रेचर पर ही स्टोर करना चाहिए। इसे धूप के सीधे प्रकाश या नमी से दूर रखें। इसे डैमेज होने से बचाने के लिए कभी भी फ्रीज में स्टोर न करें। डिजिटैक टैबलेट के संग्रहण के बारे में जानने के लिए दवा के पैकेज पर लिखे हुए जरूरी निर्देशों को अच्छे से पढ़ें। इसके साथ ही आप चाहें तो डॉक्टर से भी पूछ सकते हैं। सुरक्षा के लिए, आपको सभी दवाओं को बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखना चाहिए। डॉक्टर के निर्देश के बिना डिजिटैक टैबलेट को न ही टॉयलेट में फ्लश करें और न ही नाली में फेकें। सुरक्षित रूप से दवा को नष्ट करने के बारे में अपने फार्मासिस्ट से पूछें।
और पढ़ें: Asthakind Dx: अस्थाकाइंड डीएक्स क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
डिजिटैक मार्केट में केवल टैबलेट के रूप में ही उपलब्ध है।
ऊपर दी गई जानकारी किसी भी तरह की डॉक्टरी सलाह का विकल्प नहीं है। इस दवा से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अपने डाॅक्टर से संपर्क करें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Betahistine or Cinnarizine for Treatment of Meniere’s Disease
https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/23409520/
Accessed on 30-06-2020
Cinnarizine 15 mg Tablets
https://www.medicines.org.uk/emc/product/2607/smpc
Accessed on 30-06-2020
Cinnarizine and dimenhydrinate in the treatment of vertigo in medical practice
https://www.researchgate.net/publication/286653535_Cinnarizine_and_dimenhydrinate_in_the_treatment_of_vertigo_in_medical_practice
Accessed on 30-06-2020
Cinnarizine and dimenhydrinate in the treatment of vertigo in medical practice
https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC4875047/
Accessed on 30-06-2020
Efficacy and Safety of a Combination of Cinnarizine and Dimenhydrinate in the Treatment of Vertigo
https://ijirms.in/index.php/ijirms/article/view/165
Accessed on 30-06-2020
PACKAGE INSERT TEMPLATE FOR CINNARIZINE TABLET
https://www.npra.gov.my/images/reg-and-noti/PI/scheduled-poison/Cinnarizine_Tablet.pdf
Accessed on 30-06-2020
Efficacy and Safety of a Fixed Combination of Cinnarizine 20 mg and Dimenhydrinate 40 mg vs Betahistine Dihydrochloride 16 mg in Patients with Peripheral Vestibular Vertigo: A Prospective, Multinational, Multicenter, Double-Blind, Randomized, Non-inferiority Clinical Trial
https://link.springer.com/article/10.1007/s40261-019-00858-6
Accessed on 30-06-2020
Current Version
30/06/2020
shalu द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Manjari Khare