
एटोरिकॉक्सिब+थायोकॉलचिकोसाइड दो दवाइयों का कॉम्बिनेशन है, जो दर्द से राहत देकर मांसपेशियों को आराम देता है। एटोरिकॉक्सिब एक नॉन-स्टेरॉयडल एंटी-इनफ्लेमेट्री ड्रग (NSAID) है। यह दिमाग में साइक्लो -ऑक्सिजेनेस-2 (cyclo-oxygenase-2) (COX-2) एंजायम को ब्लॉक करके कार्य करती है, जो दर्द और सूजन (लालिमा के साथ) का कारण होते हैं। यह एंजायम प्रोस्टाग्लेंडिन्स कैमिकल्स की मदद करते हैं। कुछ प्रोस्टाग्लेंडिन्स (prostaglandins) चोट लगने वाली जगह या डैमेज हुए स्किन के हिस्से पर प्रोड्यूस होते हैं, जो दर्द और सूजन का कारण बनते हैं। इस स्थिति में कॉक्स-2 के कुछ एंजायम्स ब्लॉक हो जाते हैं, जिससे सूजन और दर्द में राहत मिलती है। थियोकोलकोसाइड मांसपेशियों को राहत पहुंचाती है। यह दिमाग और स्पाइनल कॉर्ड के सेंटर्स में कार्य करके मांसपेशियों की जकड़न या ऐंठन राहत देकर दर्द में आराम और मांसपेशियों के मूवमेंट को सुधारती है।
एटोरिकॉक्सिब+थायोकॉलचिकोसाइड को स्टोर करने का सबसे बेहतर तरीका है इसे कमरे के तापमान पर रखना। इसे सूर्य की सीधी किरणों और नमी से दूर रखें। दवा को खराब होने से बचाने के लिए आपको एटोरिकॉक्सिब+थायोकॉलचिकोसाइड को बाथरूम या फ्रीजर में नहीं रखना है। एटोरिकॉक्सिब+थायोकॉलचिकोसाइड के अलग-अलग ब्रांड्स को अलग तरीकों से स्टोर किया जाता है। इसे रखने से पहले सबसे बेहतर होगा कि आप दवा के पैकेज पर छपे निर्देशों को पढ़ लें या फार्मासिस्ट से पूछें। सुरक्षा की दृष्टि से सभी दवाइयों को अपने बच्चों और पेट्स से दूर रखें। जब तक कहा न जाए तब तक सुरक्षा की दृष्टि से आपको एटोरिकॉक्सिब+थायोकॉलचिकोसाइड एसिड को टॉयलेट या नाली में नहीं बहाना है। आवश्यकता ना रहने या एक्सपायरी की स्थिति में दवा का समुचित तरीके से निस्तारण जरूरी है। सुरक्षित तरीके से इसका निस्तारण करने के लिए अपने फार्मासिस्ट से सलाह लें।
निम्नलिखित स्थितियों में इस दवा का इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह अवश्य लें:
उपरोक्त स्थितियों में यदि आपको इस दवा के सेवन की आवश्यकता महसूस होती है तो इसका इस्तेमाल करने से पहले एक बार अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से परामर्श अवश्य लें। संभवतः वह इन समस्याओं को देखते हुए आपकी दवा के डोज में बदलाव कर सकता है।
प्रेग्नेंसी के दौरान एटोरिकॉक्सिब+थायोकॉलचिकोसाइड का इस्तेमाल सुरक्षित नही है। दोनों ही स्थितियों में किसी भी दवा का इस्तेमाल सिर्फ डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए। बिना डॉक्टर की सलाह पर प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीडिंग में दवा का उपयोग मां और बच्चे दोनों के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
एटोरिकॉक्सिब+थायोकॉलचिकोसाइड से आपको निम्नलिखित साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं: जैसे
हालांकि, हर व्यक्ति को ऊपर बताए गए साइड इफेक्ट्स का अनुभव नहीं होता है। जरूरी नहीं है कि जो साइड इफेक्ट्स किसी अन्य व्यक्ति में नजर आए हों वो आपकी बॉडी में भी नजर आएं। उरोक्त साइड इफेक्ट्स के अलावा भी एटोरिकॉक्सिब+थायोकॉलचिकोसाइड के कुछ अन्य दुष्प्रभाव हो सकते हैं, जिन्हें ऊपर सूचीबद्ध नहीं किया गया है। यदि आप इसके साइड इफेक्ट्स को लेकर चिंतित हैं तो इसकी अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से सलाह लें और निम्नलिखित टिप्स भी जरूर फॉलो करें। जैसे:-
और पढ़ें: डेंगू बुखार जल्दी ठीक करेंगे ये 9 आहार
CYP3A4 दवाइयों का इस कॉम्बिनेशन के साथ सेवन करना हानिकारक हो सकता है। ऐसी ही कुछ दवाइयों की सूची नीचे दी गई है:
एल्कोहॉल के साथ एटोरिकॉक्सिब+थायोकॉलचिकोसाइड का इस्तेमाल करने से आपको चक्कर (बेहोशी जैसा महसूस करना, कमजोरी, अस्थिरता) आ सकते हैं। यदि आपको भी चक्कर आने का अहसास होता है तो ऐसा कोई भी कार्य ना करें, जिसमें मेंटल फोकस जैसे ड्राइविंग या किसी मशीन को चलाना पड़ता है। बेहतर होगा कि आप कुछ समय के लिए घर पर आराम करें। फायदा मिलने के बाद ही ऐसे कार्यों को करें।
एटोरिकॉक्सिब+थायोकॉलचिकोसाइड (Etoricoxib+Thiocolchicoside) का आपकी हेल्थ पर क्या असर पड़ सकता है। एटोरिकॉक्सिब+थायोकॉलचिकोसाइड आपकी मौजूदा हेल्थ या हेल्थ कंडिशन को प्रभावित कर सकती है। इससे दवा का कार्य करने का तरीका भी परिवर्तित हो सकता है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से सलाह लें।
एटोरिकॉसिब
अडल्ट्स के लिए मौखिक डोज
थायोकॉलचिकोसाइड
अडल्ट्स के लिए मौखिक डोज
इंट्रामसक्युलर
एटोरिकॉक्सिब+थायोकॉलचिकोसाइड टेबलेट के रूप में उपलब्ध है।
आपात या ओवरडोज की स्थिति में तुरंत अपने नजदीकी डॉक्टर या आपातकालीन सेवा से संपर्क करें।
यदि आपसे एटोरिकॉक्सिब+थायोकॉलचिकोसाइड का डोज मिस हो जाता है तो जल्द से जल्द इसे लें। हालांकि, यदि आपका अगली खुराक का समय नजदीक आ गया है तो भूले हुए डोज को न खाएं। पहले से तय नियमित डोज को लें। एक बार में दो खुराक ना खाएं। सबसे अहम बात किसी भी प्रकार की दवा का सेवन बिना डॉक्टर की सलाह के न करें। बिना डॉक्टर की मंजूरी के दवा के डोज में परिवर्तन या दवा का सेवन बंद न करें। अपनी मर्जी से दवा के डोज में इजाफा या कटौती न करें। कोई भी चीज समझ में न आने पर डॉक्टर से सलाह अवश्य लें। इन बातों के साथ-साथ इस दवा की जितनी डोज लेने की सलाह दी जाए डॉक्टर द्वारा उतनी ही दवाओं का सेवन करें। अपनी मर्जी से कम या ज्यादा किसी भी दवा का सेवन करना शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
निम्नलिखित शारीरिक परेशानी होने पर एटोरिकॉक्सिब+थायोकॉलचिकोसाइड का सेवन बंद कर देना चाहिए और जल्द से जल्द स्वास्थ्य विशेषज्ञ से संपर्क करना चाहिए। जैसे:-
इन ऊपर बताई गई पांच शारीरिक परेशानियों के अलावा कोई भी अन्य शारीरिक परेशानी महसूस की जा सकती है। इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें और अपने हेल्थ एक्सपर्ट से संपर्क करें।
एटोरिकॉक्सिब+थायोकॉलचिकोसाइड मेडिसिन को बच्चों की पहुंच से दूर रखें। यह भी ध्यान रखें की यह दवा सूर्य की रोशनी में न रखी हो। बेहतर होगा इस दवा को ठंडे और सूखे जगह पर रखें।
अगर आप एटोरिकॉक्सिब+थायोकॉलचिकोसाइड मेडिसिन से जुड़े किसी तरह के कोई सवाल का जवाब जानना चाहते हैं तो विशेषज्ञों से समझना बेहतर होगा। हैलो हेल्थ ग्रुप किसी भी तरह की मेडिकल एडवाइस, इलाज और जांच की सलाह नहीं देता है।