यह एक समायोजित दवा है, लोमोफेन में ऐट्रोपीन (Atropine)+डाइफिनोक्सिलेट (Diphenoxylate)+फुरजोलिडोने (Furazolidone) का समायोजन होता है। लोमोफेन दवा एक बहुत ही प्रभावी एंटी-डायरिया दवा है। इसका उपयोग दस्त के लक्षणों से राहत के लिए किया जाता है जो अचानक शुरू होते हैं और कुछ दिनों तक रहते हैं।

इसका उपयोग अन्य बीमारियों से जुड़े लंबे समय तक हो रहे दस्त के इलाज के लिए भी किया जाता है। यह डायरिया पैदा करने वाले बैक्टीरिया को मारता है। जिससे लक्षणों से राहत मिलती है। इसके अलावा लोमोफेन का उपयोग निम्न लक्षणों से राहत पाने के लिए किया जाता है।
इस दवा का उपयोग क्रोनिक डायरिया के इलाज के लिए किया जाता है जो लंबे समय तक रहता है और आमतौर पर अन्य रोगों जैसे इरीटेबल बॉवेल सिंड्रोम से जुड़ा होता है।
और पढ़ें : Clonidine : क्लोनिडीन क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
इस दवा का उपयोग कुछ लोगों में उत्पादित मल की मात्रा को कम करने के लिए भी किया जाता है जो इस सर्जरी (इलियोस्टॉमी) प्रक्रिया से गुजर चुके हैं।
यह दवा संक्रमित आंत से जुड़े दस्त के लक्षणों का इलाज करने के लिए भी प्रयोग की जाती है। आमतौर लोग इससे पीड़ित तब होते हैं जब वे लंबे समय तक यात्रा करते हैं।
इस दवा का उपयोग दस्त के लक्षणों के इलाज के लिए किया जाता है जो अचानक शुरू होते हैं और कुछ दिनों तक चलते हैं।
और पढ़ें : Felicita OD Capsule: फेलिसिटा ओडी कैप्सूल क्या है? जानिए इसका उपयोग और साइड इफेक्ट्स
लोमोफेन दवा का इस्तेमाल करने के लिए डॉक्टर की सिफारिश बेहद आवश्यक है। डॉक्टर इसका डोज आपकी स्थिति,उम्र, वजन के आधार पर तय करता है। आपको अपनी इच्छा से इसका प्रयोग नहीं करना चाहिए। इस दवा का उपयोग करने वाले रोगियों में ज्यादातर इसकी अवधि 10 दिनों की तय की जाती है। 10 दिन के बाद डॉक्टर लक्षणों के बारे में पूछता है और उसके अनुसार आगे का निणर्य लिया जाता है।
13 वर्ष और उससे अधिक उम्र के रोगियों में डायरिया से आराम के लिए लोमोटिल को सहायक चिकित्सा के रूप में अनुशंसित किया जाता है। लोमोफेन से इलाज शुरू करने से पहले डॉक्टर रोगियों में आहार की स्थिति और डीहाइड्रेशन के बारे में जांच करता है। इसका उपयोग उचित मात्रा में तरल पदार्थ और इलेक्ट्रोलाइट थेरिपी के साथ होना चाहिए। यदि गंभीर डीहाइड्रेशन या इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन मौजूद है, तो लोमोफेन का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए। शुरुआत में 2 लोमोफेन की गोलियां प्रतिदिन चार बार लेने की सलाह दी जाती है।
और पढ़ें : Aciloc RD : एसिलोक RD क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
लोमोफेन का डोज 2 से 5 साल के बच्चों के लिए जिनका वजन 10 किलो से 20 किलोग्राम तक है। उनमें पहले दिन के लिए अनुशंसित खुराक 1 मिलीग्राम 3 बार देने की सलाह डॉक्टर दे सकता है।
ओवरडोज की स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। ओवरडोज के लक्षणों में चक्कर आना, भ्रम, पेट में ऐंठन और दर्द, कब्ज आदि शामिल हो सकते हैं। यदि यह समय पर स्वंय से ठीक नहीं होते हैं तो डॉक्टर से सीधा संपर्क करें।
यदि आप लोमोफेन की खुराक लेना भूल जाते हैं तो याद करते ही भूली हुई खुराक लें, लेकिन अगर यह आपके अगली खुराक के समय पर आपको याद आया है तो छूटी हुई खुराक को छोड़ दें और निर्धारित की गई दूसरी खुराक समय पर लें। छूटी हुई खुराक के बदले आप कभी भी डबल खुराक यानि ओवरडोज न लें।
और पढ़ें : Alex Syrup: एलेक्स सिरप क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
और पढ़ें : Aciloc RD : एसिलोक RD क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
और पढ़ें : Colospa X Tablet : कोलोस्पा एक्स टैबलेट क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
लोमोफेन के उपयोग से कुछ मामूली दुष्प्रभाव दिखाई दे सकते हैं। वैसे तो ज्यादातर मामलों में स्वंय ही ठीक हो जाते हैं। यदि यह स्वंय समय पर ठीक नहीं होते हैं। तो अपने चिकित्सक से संपर्क करें।
ये कुछ ऐसे दुष्प्रभाव हैं जो गंभीर हो सकते हैं। यदि आप इनमें से किसी भी लक्षण का अनुभव करते हैं, तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें ।
और पढ़ें : Becosules : बीकोस्यूल्स क्या है? जानिए इसके उपयोग, डोज और सावधानियां
और पढ़ें : Ibugesic Plus : इबुगेसिक प्लस क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
गर्भावस्था मेंलोमोफेन का प्रयोग तभी करना चाहिए जब बहुत अधिक आवश्यकता हो। यह गर्भ में पल रहे शिशु के लिए नुकसानदायक हो सकती है।
अपने डॉक्टर से इस दवाई के फायदों और जोखिमों के बारे में सलाह लें। बता दें की गर्भावस्था और स्तनपान दोनों के ही दौरान इसका उपयोग करना बेहद हानिकारक हो सकता है।
अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के मुताबिक, लोमोफेन दवा को प्रेग्नेंसी रिस्क कैटेगरी की श्रेणी ‘N’ में रखा गया है।
FDA प्रेग्नेंसी रिस्क कैटेगरी की लिस्ट नीचे दी गई है:
कुछ दवाओं के बीच गंभीर इंटरैक्शन हो सकता है। इसलिए उन्हें लोमोफेन कैप्सूल के साथ प्रयोग करने की सलाह नहीं दी जाती है। जो इस प्रकार हैं:
यह दवा गर्भावस्था के दौरान उपयोग के लिए अनुशंसित नहीं है। यदि यह दवा लेना बहुत आवश्यक हो तो इस दवा को लेने से पहले इसके लाभों और जोखिमों के बारे में अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर करें। इसी प्रकार स्तनपान कराने वाली महिलाओं में उपयोग के लिए यह दवा अनुशंसित नहीं है। जब तक इसको लेने की बहुत अधिक आवश्यकता न हो। इस दवा को लेने का निर्णय तभी होना चाहिए जब इसके लाभ होने वाले जोखिमों से अधिक हो। इस दवा को लेते समय आपके शिशु को किसी प्रकार का दुष्प्रभाव न हो इसकी बारीकी से निगरानी की जानी चाहिए।
इस दवा को एक कंटेनर में रखकर कसकर बंद कर दें। जिससे छोटे बच्चे इसे खोल न सकें। इसे बच्चों और पालतू जानवरों की पहुंच से दूर रखना चाहिए। दवा को कमरे के तापमान पर स्टोर किया जा सकता है। जहां न अधिक गर्मी हो न अधिक ठंड। इसे बाथरूम में स्टोर न करें। सूर्य के तेज प्रकाश से इसे दूर रखें। बिना उचित सलाह के दवा को टॉयलेट या नाली में न डालें।
और पढ़ें : Mahacef Plus: महासेफ प्लस क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
लोमोफेन एक रूप में ही उपलब्ध है।
उपर दी गई जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। इसलिए किसी भी दवा या सप्लिमेंट का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Diphenoxylate. https://medlineplus.gov/druginfo/meds/a601045.html. Accessed on 17-06-2020
Diphenoxylate And Atropine (Oral Route). https://www.mayoclinic.org/drugs-supplements/diphenoxylate-and-atropine-oral-route/description/drg-20061751. Accessed on 17-06-2020
Diphenoxylate. https://pubchem.ncbi.nlm.nih.gov/compound/Diphenoxylate#section=Structures. Accessed on 17-06-2020
Furazolidone oral suspension. https://mychart.geisinger.org/staywel/html/Drug%20Sheets/26,1348-1.html. Accessed on 17-06-2020
Furazolidone. http://www.e-lactancia.org/media/papers/Furazolidone-DS-Drugs1995.pdf. Accessed on 17-06-2020
Furazolidone. http://elephantcare.org/resources/formulary/drug-index/furazolidone/. Accessed on 17-06-2020
Current Version
13/10/2020
shalu द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Ankita mishra