backup og meta

डायबिटीज के लिए नारियल पानी फायदेमंद है, जानिए इसके हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Sayali Chaudhari · फार्मेकोलॉजी · Hello Swasthya


Niharika Jaiswal द्वारा लिखित · अपडेटेड 10/12/2021

    डायबिटीज के लिए नारियल पानी फायदेमंद है, जानिए इसके हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में

    क्या डायबिटीज के लिए नारियल पानी (Coconut water good for diabetes) फायदेमंद है? कई डायबिटीज पेशेंट के मन में यह सवाल होता है। डायबिटीज  यह सवाल कई डायबिटीज पेशेंट के मन में होता है। वैसे तो इस पर कोई बहुत अधिक प्रमाण नहीं है, लेकिन नारियल पानी को डायबिटीज पेशेंट पी सकते हैं, पर एक निधार्रित मात्रा में। नारियल पानी में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में इंसुलिन के निमार्ण में भी सहायक भूमिका निभाते हैं। नारियल पानी सिर्फ शरीर में ताजगी ही नहीं देता है, बल्कि शरीर में एनर्जी लेवल को भी अच्छा बनाए रखता है। कई फिटनेस पर्सन इसे एनर्जी ड्रिंक के रूप में भी लेते हैं। यह कहा जाता है कि  डायबिटीज पेशेंट नारिलय पानी का सेवन कर सकते हैं। डायबिटीज के लिए नारियल पानी (Coconut water good for diabetes) कई प्रकार से फायदेमंद है। आईए जानते हैं इसके बारे में, लेकिन साथ में पहले यह भी जान लें कि डायबिटीज क्या है?

    टाइप 2 डायबिटीज (Diabetes Type 2) क्या है ?

    डायबिटीज के लिए नारियल पानी (Coconut water good for diabetes) कितना फयादेमंद है, यह जानने से पहले जाने कि डायबिटीज है क्या? इससे दोनों के संबंध को आसानी से समझा जा सकता है।  टाइप 2 डायबिटीज, यह एक क्रॉनिक कंडिशन ( Chronic condition) है और मधुमेह की समस्या का सबसे आम प्रकार है। यानि कि टाइप-2 डायबिटीज सबसे ज्यादा लोगों में देखी जाती है। डायबिटीज के कंडिशन में रोगी के शरीर में रक्त में शर्करा के स्तर बढ़ने लगता है, क्योंकि शरीर में पर्याप्त इंसुलिन का निमार्ण नहीं हो पाता है। इस कारण धीरे-धीरे शरीर रक्त में शर्करा को नियंत्रित करने की क्षमता खो देता है।  इसमे कोशिकाएं रक्त शर्करा से ऊर्जा का निमार्ण नहीं कर पाती हैं। यानि कि जब किसी व्यक्ति को डायबिटीज की बिमारी है, तब उसका शरीर पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन का उत्पादन नहीं कर पाता है। इस कारण से रक्त में ग्लूकोज जमा होने लगता है।

    टाइप 2 मधुमेह (Type 2 diabetes) के होने के निम्न् कारण हो सकते हैं:

    और पढ़ें: क्या है पैनक्रियाज और डायबिटीज के बीच संबंध? जानते हैं आप?

    क्या नारियल पानी मधुमेह के लिए अच्छा है? (Coconut water good for diabetes)

    वैसे तो डायबिटीज के लिए नारियल पानी अच्छा माना जाता है, लेकिन नारियल पानी (Coconut water) और डायबिटीज पर इसके प्रभाव पर बहुत कम शोध हुए हैं। हालांकि, कुछ जानवरों के ऊपर किए गए अध्ययन ने नारियल पानी की खपत के साथ रक्त शर्करा नियंत्रण में सुधार दिखाया है।  नारियल पानी में हाय पोटेशियम, मैग्नीशियम, मैंगनीज, विटामिन सी, और एल-आर्जिनिन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो कि शरीर में इंसुलिन के निमार्ण में सहायक है। नारियल पानी शरीर को हायड्रेट करने का भी काम करता है। नारियल पानी को लिमिटेड मात्रा में पीना नुकसानदेह नहीं है। इसमें नैचुरल शुगर पाया जाता है, जो कि शरीर के लिए जरूरी है। यानि की डायबिटीज (Diabetes) पेशेंट के लिए थाेड़ी मात्रा में नैचुरल शुगर लेना आवश्यक है। जबकि बिना मीठा नारियल पानी नैचुरल शुगर का एक अच्छा  और बेहतरीन स्रोत है। यह अन्य चीनी-मीठे पेय पदार्थों की तुलना में बहुत बेहतर विकल्प है और आपके रक्त शर्करा के स्तर पर कम प्रभाव पड़ेंगा।

    और पढ़ें: डायबिटीज और PCOS : यह दोनों समस्याएं बेहद प्रभावित कर सकती हैं आपके जीवन को!

    डायबिटीज के लिए नारियल पानी:  बेनिफिट्स (Benefits of coconut water)

    डायबिटीज के लिए नारियल पानी फायदेमंद है। कई शोध में यह भी पाया गया है कि नारियल पानी. वास्तव में, उन्हें नियमित रूप से नारियल पानी पीना चाहिए क्योंकि शोध से पता चलता है कि नारियल पानी ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर में इंसलुिन के लेवर पर भी सुधार करने में सहायक है। ये हेल्दी ड्रिंक ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित तो करती है, साथ में शरीर में चमक भी लाती है, जोकि अक्सर डायबिटीज के मरीजों के त्चचा से चली जाती है।  इसके अलावा नारियल पानी पेट को भी साफ करने में सहायक है।  नारियल के पानी में मौजूद प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर के चयापचय कार्यों में पीएच संतुलन में भी साहयता करते हैं। इसके अन्य बेनेफिट्स की बात करें, तो इसमें मौजूद मैग्नीशियम शरीर में ऊर्जा बढ़ाने में भी सहायक है और यह शरीर में नसों को रिलेक्सड भी करती है। शरीर में पोटेशियम गुर्दे के फंक्शन को भी नियंत्रित करता है, मांसपेशियों की मजबूती को भी बढ़ाता है। इसके अलावा, नारियल पानी स्ट्रोक का खतरा कम करता है। लेकिन इसमें नैचुरल शुगर होने की वजह से  कुछ लोगों को ग्लूकोज के स्तर में कोई वृद्धि नहीं होगी। अत्यधिक अनियंत्रित रक्त शर्करा के स्तर वाले लोगों को कम मात्रा में इसका सेवन करनसा चहिए।

    और पढ़े:डायबिटीज की वजह से हो सकती है हियरिंग लॉस की समस्या, यकीन नहीं होता तो पढ़िए यह लेख!

    डायबिटीज के लिए नारियल पानी : ब्लड शुगर कंट्रोल (Control Blood Sugar) करता है

    डायबिटीज की बीमारी में नारियल पानी का क्या असर होता है, वैसे तो इस कोई बहुत प्रमाण उपलब्ध नहीं है, लेकिन फिर भी इसके हेल्थ बेनेफिटस माने जाते हैं। जिसमें से एक है कि यह ब्लड शुगर लेवल को भी मेंटेने करता है। कुछ शोधों में भी देखा गया है कि जिन लोगों की शुगर बढ़ी रहती है, उनमें नारियल पानी का सेवन करने से ब्लड शुगर कंट्रोल में आया है। नारियल पानी पेट को भी साफ करता है। लेकिन यह भी ध्यान रखें कि नारियल पानी तभी तक सहायक है, जब आप इसे उचित मात्रा लें, वो भी एक बार डॉक्टर से सलाह करने के बाद।

    और पढ़ें : टाइप-1 डायबिटीज क्या है? जानें क्या है जेनेटिक्स का टाइप-1 डायबिटीज से रिश्ता

    डायबिटीज के लिए नारियल पानी : शरीर को हायड्रेट (Hydrate) रखता है

    नारियल पानी पीने के और भी कई हेल्थ बेनेफिट्स हैं। यह शरीर को हायड्रेट रखता है। डायबिटीज पेशेंट के त्वचा से अक्सर चमक चली जाती है, तो यह उनमें नैुचल चमक लाने का काम करता है। इसके अलावा, यह किडनी स्टोन (Kidney Stone) की समस्या से भी बचाने में सहायक है। नारियल पानी हमारे शरीर में पानी की मात्रा को बनाए रखने यानि कि हायड्रेट करने का एक अच्छा सोर्स है।

    डायबिटीज के लिए नारियल पानी : कोलेस्ट्रॉल को कम करे (Control cholesterol)

    कोलेस्ट्रॉल और ट्राईग्लिसराइड्स को कम करके हृदय रोग (Heart Disease) के खतरे से भी बचाता है। चूंकि नारियल पानी में पर्याप्त मात्रा में पोटैशियम होता है इसलिए यह ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) कम करने में भी मदद करता है। एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर नारियल पानी इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाकर बीमारियों से लड़ने में भी मदद करता है।

    और पढ़ें: आप में होने वाले मेमोरी लॉस का कारण हो सकती है डायबिटीज की समस्या, जानें दोनों में क्या है संबंध!

    डायबिटीज के लिए नारियल पानी : वेट लॉस में प्रभावकारी है (Effective for weight loss)

    जिन लोगों का वजन कंट्रोल में रहता है, उनका डायबिटीज भी कंट्रोल में रहता है। बढ़ता वजन भी डायबिटीज का बहुत बड़ा कारण हाे सकता है। इसलिए वेट मैंनेजमेंट बहुत जरूरी है। जिन लोगों का वेट कम होता है, उनमें बढ़ी हुई डायबिटीज को कंट्राेल करना थोड़ा आसान होता है। वहीं मोटापे के साथ डायबिटीज में ज्यादा रिस्क होता है। नारियल पानी में कैलोरीज की मात्रा बिल्कुल कम होती है, इसके अलावा, इसमें बायो-एंजाइम्स पाए जाते हैं, जो पाचन को मजबूत बनाने में सहायक है।

    डायबिटीज के लिए नारियल पानी : कम होता है GI (Control GI)

    नारियल पानी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम करने में मददगार है। सबसे अच्छी बात होती है कि इसमें नैचुरल शुगर कम होती है। इसलिए शुगर के मरीजों को नुकसान भी नहीं पहुचाता है, लेकिन तभी जब एक मात्रा में पिया जाए। ऐसे में इसके सेवन से ब्लड शुगर में अचानक होने वाली वृद्धि को भी रोका जा सकता है।

    डायबिटीज के लिए नारियल पानी : फाइबर का बेहतरीन स्रोत है (Good source for fiber)

    नारियल पानी में डायटरी फाइबर और अमीनो एसिड की भी अच्छी मात्रा में मौजूद होती हैं। ये दोनों ही तत्व शुगर लेवल कंट्रोल करने में सहायक होता है।

    और पढ़ें : Episode-6 : प्रेग्नेंसी दौरान होने वाली जेस्टेशनल डायबिटीज के साथ बढ़ जाते हैं कॉम्प्लिकेशन

    डायबिटीज के लिए नारियल पानी फायदेमंद है, यह आपने जाना यहां।  नारियल पानी भले ही डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसमें नैचुरल शुगर के अलावा, फ्रक्टोज (Fructose) भी पाया जाता है। जिससे शुगर के मरीजों को दिक्कत हो सकती है। इसलिए डायबिटीज पेशेंट को बहुत अधिक मात्रा में नारियल पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। उन्हें रोजाना 1 कप (240 एमएल) से ज्यादा नारियल पानी का सेवन नहीं करना चाहिए, नहीं तो यह उनके लिए नुकसानदेह हो सकता है। यदि किसी की शुगर हाय रहती है या साथ में कोई और डिजीज है, तो उनके लिए इसकी मात्रा विभिन्न हो सकती है। इसलिए अपने डायट में कुछ भी शामिल हमेशा डॉक्टर की सलाह पर ही करें। अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    Sayali Chaudhari

    फार्मेकोलॉजी · Hello Swasthya


    Niharika Jaiswal द्वारा लिखित · अपडेटेड 10/12/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement