अग्नि मुद्रा (Agni Mudra) के फायदे क्या हैं?
अग्नि मुद्रा के फायदे इस प्रकार हैं:
मोटापा कम करने में लाभदायक
इस मुद्रा को करने से शरीर में अग्नि तत्व सक्रिय होते हैं। वजन घटाने की प्रक्रिया में कई लोग खराब पाचन के कारण शरीर की फैट को कम करने में कई मुश्किलों का सामना करते हैं। अग्नि मुद्रा में मौजूद अग्नि तत्वों को शरीर में चयापचय को बढ़ाकर पाचन में सुधार करने के लिए जाना जाता है। नियमित अभ्यास से वसा कम करने में मदद मिलती है। यानी मोटापा दूर करने में यह मुद्रा लाभदायक है। अगर आपका वजन अधिक है, तो उसे कम करने के लिए आपको इस मुद्रा का नियमित अभ्यास करना चाहिए।
और पढ़ें : आंखों के लिए बेस्ट हैं योगासन, फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे
आंखों की रोशनी बढ़ाएं
इस मुद्रा को सूर्य मुद्रा भी कहा जाता है, इसे करने से हमारे शरीर में अग्नि तत्व की मात्रा बढ़ती है। इसलिए इसका एक नाम अग्निवर्धक मुद्रा भी है। इसके साथ ही यह मुद्रा हमारे शरीर में पृथ्वी मुद्रा को कम करने में भी मदद करती है। अग्नि तत्व को आंखों की रोशनी से भी जोड़ कर देखा जाता है। ऐसे में रोजाना इस मुद्रा का अभ्यास करने से आंखें कमजोर नहीं होती और आंखों की रोशनी बढ़ती है।
मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में फायदेमंद
अग्नि मुद्रा को करने से अग्नि तत्व बढ़ता है और पृथ्वी तत्व कम होता है। जिससे शरीर के मेटाबॉलिज्म को ठीक बनाए रखने में मदद मिलती है। यह मुद्रा रक्त वाहिकाओं में जमा अतिरिक्त कोलेस्ट्रॉल को हटाने के लिए काम करती है। यही नहीं इससे हार्ट अटैक का जोखिम कम होता है और परोक्ष रूप से यह मुद्रा मधुमेह को ठीक करने में भी मदद करती है।
और पढ़ें : साइनस (Sinus) को हमेशा के लिए दूर कर सकते हैं ये योगासन, जरूर करें ट्राई
अग्नि मुद्रा को नियमित रूप से करने से अग्नि तत्व बढ़ता है जिससे सर्दी-जुकाम में होने वाली समस्याओं में राहत मिलती है। इसके नियमित अभ्यास से सिर दर्द और माईग्रेन भी ठीक हो जाता है। गले की खराश को दूर करने में भी यह मुद्रा प्रभावी है।
पाचन क्रिया को रखें ठीक
अग्नि मुद्रा पाचन क्रिया को ठीक बनाए रखने में भी सहायक है। इसे करने से पेट की कई समस्याएं जैसे भूख नहीं लगना या कब्ज आदि दूर होती हैं।
सांस संबंधी परेशानी होती है दूर