दिवाली तो हर साल आती है, लेकिन इस साल की दिवाली में हम सबको खास सुकून की जरूरत महसूस हो रही है। वजह है इस साल दुनिया भर में फैली महामारी। कोरोना महामारी के कारण लोग लगभग साल भर से घरों में मानों कैद हो गए हो। दिवाली में हर बार हम लोग मनभर के शॉपिंग करते थे और साथ ही अपने रिश्तोदारों से मिलने जाते थे। इस बार भी हम सब यहीं करना चाहते हैं लेकिन फिर भी कुछ पाबंदियों के कारण हम वैसा नहीं कर पाएंगे, जैसा कि हर बार करते हैं। इस दिवाली आप हर बार की तरह घर को रोशन करिए लेकिन कुछ अलग अंदाज में। हम जानते हैं कि आपको एक अलग माहौल की जरूरत है। हर साल घर में सरसों के तेल के दिए और घी के दिए जलाएं जाते हैं। इसे शुभ माना जाता है। आप ऐसा जरूर करें लेकिन साथ ही अबकी बार आप दिवाली में अरोमा कैंडिल भी जलाएं। दिवाली में अरोमा कैंडल जलाने से आपका सिर्फ जगमाएगा नहीं बल्कि आपको सुकून का एहसास भी होगा।
और पढ़ें :प्यार हो जाएगा आपको ग्रीन कॉफी से, जब जान जाएंगे इसके फायदे