बहुत ज्यादा काम के कारण लोग अकेले रहने लगे हैं, लेकिन यह जान लें कि सामाजिक अलगाव मृत्यु दर के खतरा को बढ़ा सकता है। इसका दावा जर्नल पर्सपेक्टिव्स ऑन साइकोलॉजिकल साइंस के एक अध्ययन में भी किया गया है।
9.गलत तेल में खाना पकाना
आमतौर पर घरों में सरसों के तेल से खाना पकाया जाता है, लेकिन अधिकतर रेस्टोरेंट्स में खाना पकाने के लिए सोयाबीन तेल का इस्तेमाल किया जाता है, जो अब धीरे-धीरे घरों में भी इस्तेमाल किया जाने लगा है, लेकिन, ध्यान रखें कि वनस्पति तेल, घी और सोयाबीन तेल अगर बहुत तेज आंच में पकाए जाएं, तो इनसे विशेष प्रकार के पदार्थ बनने लगते हैं, जिन्हें एल्डिहाइड और पॉलीसाइक्लिक एरोमैटिक हाइड्रोकार्बंस कहते हैं। ये वही तत्व हैं, जो सिगरेट में भी पाए जाते हैं तो अपने लिए हमेशा सही तेल का चुनाव करें।
और पढ़ें : अपर बॉडी में कसाव के लिए महिलाएं अपनाएं ये व्यायाम
10. चाय या कॉफी का बहुत ज्यादा शौकीन होना ठीक नहीं
गलत आदतें अक्सर खाने को लेकर भी होती हैं। चाय या कॉफी पीने की भी आदत सेहत को खराब कर सकती है। इस तरह के पेय पदार्थों में कैफीन होता है, यह आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। आप चाय या कॉफी के बजाए फलों के जूस या दूध को पीने की आदत डालें। जब आप स्नैक्स लें, तो फ्रूट जूस लें, इससे आपमें एक हेल्दी आदत विकसित होगी। गलत आदतें विकसित न हो इसकी जिम्मेदारी आपकी खुद की है। क्योंकि आप ही खुद से खुद के अंदर की गंदी आदतें खत्म कर सकते हैं।
तो अगर लंबे समय तक हेल्दी रहना है, तो अपनी गलत आदतें सुधारनी होंगी। ये गलत आदतें न सिर्फ बीमार बनाती है, बल्कि जीवन रेखा भी छोटी कर सकती है। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए आप डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।