backup og meta

सफेद पानी की समस्या से परेशान हैं, तो ये घरेलू उपाय दिलाएंगे छुटकारा

सफेद पानी की समस्या से परेशान हैं, तो ये घरेलू उपाय दिलाएंगे छुटकारा

महिलाओं को सफेद पानी आने की समस्या काफी आम हो गई है। इसे व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या भी कहा जाता है। व्हाइट डिस्चार्ज (सफेद पानी) सामान्य तौर पर महिलाओं को पीरियड्स के पहले या बाद में आता है। वैसे तो व्हाइट डिस्चार्ज (सफेद पानी) एक सामान्य प्रक्रिया है लेकिन, ज्यादा मात्रा में व्हाइट डिस्चार्ज होना किसी रोग का संकेत हो सकता है। महिलाओं को सफेद पानी की समस्या शरीर में किसी कमी के कारण हो सकती है। महिलाओं को सफेद पानी की समस्या क्यों होती है, इसके कारण हो सकते हैं, इस आर्टिकल में हम विस्तार से जानेंगे। साथ ही सफेद पानी की समस्या के घरेलू उपाय भी हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे। आइए पहले जानते हैं व्हाइट डिस्चार्ज के क्या कारण हो सकते हैं।

और पढ़ें : अनियमित पीरियड्स को नियमित करने के 7 घरेलू नुस्खे

व्हाइट डिस्चार्ज (सफेद पानी) होने के कारण: (White discharge causes)

और पढ़ें : पीरियड्स के दौरान दर्द को कहना है बाय तो खाएं ये फूड

व्हाइट डिस्चार्ज (सफेद पानी) आने के लक्षण: (White discharge symptoms)

  • चक्कर आने की परेशानी लगातार होना 
  • हमेशा थका हुआ महसूस होना
  • किसी कारण प्राइवेट पार्ट में खुजली होना 
  • कमजोरी होना 
  • प्राइवेट पार्ट से बदबू आना और जलन महसूस होना
  • कब्ज होना
  • सिरदर्द होना
  • बार-बार यूरिन में समस्या होना

और पढ़ें : पीरियड्स से जुड़ी गलत धारणाएं और उनकी सच्चाई

सफेद पानी से राहत पाने के घरेलू उपाय क्या हैं? (Home Remedies of white discharge)

इसके निम्नलिखित उपाय हो सकते हैं। जैसे-

1. भिंडी (ladyfinger)

व्हाइट डिस्चार्ज या सफेद पानी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भिंडी का इस्तेमाल करें। सबसे पहले 100 ग्राम भिंडी को आधा लीटर पानी में डालकर अच्छे से उबाल लें। इसे तब तक उबालते रहे जब तक की पानी आधा न रह जाए। पानी को ठंडा होने के बाद इसमें शहद मिलाकर पिएं। ऐसा करने से आपको सफेद पानी की समस्या से राहत मिलेगी। 

[mc4wp_form id=’183492″]

2. गुलाब के फूल (Rose Flower)

व्हाइट डिस्चार्ज से राहत दिलाने में गुलाब के फूल बहुत फायदेमंद हो सकते हैं। गुलाब की पत्तियों को सुखाकर इन्हें अच्छी तरह पीस लें। अब सुबह-शाम गुलाब के चूर्ण को दूध में मिलाकर पिएं। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में सफेद पानी की समस्या दूर हो सकती है।

3. मुलेठी (Liquorice root)

सफेद पानी की समस्या से राहत पाने के लिए आप मुलेठी का सहारा भी ले सकते हैं। इसके लिए मुलेठी को पीसकर बारीक चूर्ण के रूप में तैयार कर लें। उसके बाद नियमित रूप से कुछ दिनों तक सुबह-शाम एक चम्मच चूर्ण को एक गिलास पानी के साथ मिलाकर पिएं। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या दूर हो जाएगी।

4. केला (Banana)

केले का सेवन करने से भी कुछ ही दिनों में व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या दूर हो जाती है। आप सफेद पानी से निजात पाने के लिए एक गिलास दूध में आधा चम्मच घी डालकर पिएं। इसके तुरंत बाद केले का सेवन करें।

5. चावल का पानी (Rice water)

सफेद पानी की समस्या से राहत पाने के लिए आप चावल के पानी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए चावल को पानी में उबाल लें। फिर, उस पानी को ठंडा कर के पी लें। कुछ ही दिनों में सफेद पानी की समस्या से राहत मिल सकती है। 

6. अदरक (Ginger)

एक लीटर पानी में अदरक को अच्छी तरह उबाल लें। जब यह उबल कर आधा रह जाए, तो इसका सेवन करें। आप चाहें तो, अदरक का सेवन खस खस के साथ भी कर सकते हैं। इससे सफेद पानी की समस्या जल्दी दूर हो सकती है।

7. सब्जियों का रस (Vegetable Juice)

रोजाना सब्जियों के रस का सेवन व्हाइट डिसचार्ज की समस्या को जड़ से खत्म कर सकता है। इसके लिए आप गाजर, पालक, गोभी और चुकंदर को मिला कर जूस बना लें। दिन में दो या तीन बार इसका सेवन करें। इसे नियमित रूप से पीने से जल्द ही आपको राहत मिल सकती है।

8. मेथी दाने (Fenugreek seed)

मेथी दाने भी सफेद पानी की समस्या से राहत दिलाने में मदद करते हैं। इस दौरान, आप गर्म पानी में मेथी दाने भिगोकर कुछ घंटों के लिए रखें, फिर इसे छानकर इसका पानी पी लें। रोजाना ऐसा करने से आपको सफेद पानी की समस्या से राहत मिलेगी।

9. दही (Curd)

नियमित रूप से दही खाना भी आपको व्हाइट डिसचार्ज की समस्या से राहत दिलाने में मदद करता है। दही का सेवन बैक्टीरिया बनने से रोकता है, जो सफेद पानी का कारण हो सकते हैं।

10. टी ट्री ऑयल (Tea tree oil)

इस समस्या में आप टी ट्री ऑयल का सेवन भी कर सकते हैं। इसके लिए आप टी ट्री ऑयल को एसेंशियल ऑयल जैसे जोजोबा ऑयल या नारियल के तेल में मिलाकर सेवन कर सकते हैं। इसका सेवन आप वैजाइनल सपोसिटरी के तौर पर कर सकते हैं।

व्हाइ डिसचार्ज की समस्या समझने के बाद ये जानना भी जरूरी है की वजायना से कितने तरह का डिस्चार्ज होता है? हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार वजायना से 5 अलग-अलग तरह का डिस्चार्ज होता है।

1. वाइट डिस्चार्ज (White discharge)- वजायना से सफेद और गाढ़ा डिस्चार्ज होना सामान्य माना जाता है। हालांकि इन सबके साथ अगर जलन, खुजली और अन्य परेशानी महसूस होने पर यीस्ट इंफेक्शन होने की संभावना हो सकती है।

2. येल्लो डिस्चार्ज (Yellow discharge)- यह सामान्य नहीं होता है। दरअसल ऐसा बैक्टेरियल इंफेक्शन की ओर इशारा करता है। कभी-कभी यह सेक्शुअल ट्रांसमिटेड इंफेक्शन के कारण भी हो सकता है।

3. ब्राउन डिस्चार्ज (Brown discharge)- ब्राउन डिस्चार्ज पीरियड्स ठीक तरह से और समय पर नहीं आने की स्थिति में होता है। किसी भी महिला को अगर ब्राउन डिस्चार्ज हो रहा है, तो डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। क्योंकि कभी-कभी ये यूट्रस या सर्वाइकल कैंसर की ओर इशारा करता है।

4. ग्रीन डिस्चार्ज (Green Discharge)- यह सामान्य नहीं है। ऐसा बैक्टेरियल इंफेक्शन या सेक्शुअली ट्रांसमिटेड इंफेक्शन के कारण होता है।

और पढ़ें: कितना सुरक्षित है पीरियड्स सेक्स? जानें यहां

5. यीस्ट इंफेक्शन (Yeast Infection)- यीस्ट इंफेक्शन होने पर महिला को सतर्क हो जाना चाहिए। दरअसल अगर डिस्चार्ज गाढ़ा हो, अत्यधिक खुजली हो, वजायना रेड हो जाये, परेशानी महसूस होने के साथ-साथ जलन महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह लेना चाहिए।

इन पांच तरह के डिस्चार्ज समझने के बाद अगर आप वजायनल डिस्चार्ज को नजरअंदाज कर रहीं हैं, तो ऐसा न करें। क्योंकि इसका इलाज जरूर करवाना चाहिए।

हम आशा करते हैं आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा। अगर आप सफेद पानी की समस्या से जूझ रहे हैं तो उपरोक्त दी गई जानकारी आपके काम आ सकती है। यदि आप इससे जुड़े किसी तरह के कोई सवाल का जवाब जानना चाहते हैं तो विशेषज्ञों से समझना बेहतर होगा।

[embed-health-tool-ovulation]

डिस्क्लेमर

हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

5 Types of Vaginal Discharge & What They Mean (Infographic)/https://www.unitypoint.org/Accessed on 09/01/2020

Traditional Herbal Remedies for Primary Health Care/http://apps.who.int/Accessed on 09/01/2020

HERBAL REMEDIES USED IN TREATMENT OF BACTERIAL VAGINITIS: A MINI-REVIEW/https://www.researchgate.net/Accessed on 09/01/2020

Do Home Remedies Actually Work for Yeast Infections?/https://health.clevelandclinic.org/Accessed on 09/01/2020

Current Version

26/04/2021

Sushmita Rajpurohit द्वारा लिखित

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील

Updated by: Nikhil deore


संबंधित पोस्ट

शीघ्रपतन का घरेलू इलाज: खाएं ये चीजें और शीघ्रपतन की समस्या से पाएं तुरंत राहत

आपको जरूर पता होना चाहिए, प्रोस्टेट कैंसर के ये प्रभावकारी घरेलू इलाज


के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

डॉ. प्रणाली पाटील

फार्मेसी · Hello Swasthya


Sushmita Rajpurohit द्वारा लिखित · अपडेटेड 26/04/2021

ad iconadvertisement

Was this article helpful?

ad iconadvertisement
ad iconadvertisement