कुछ फ्रूट्स और वेजिटेबल्स ऐसे होते हैं, जो हार्ट की हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। खाना हम सभी खाते हैं लेकिन कम ही लोगों को जानकारी होती है कि उनके शरीर में कौन-से जरूरी न्यूट्रिएंट्स जा रहे हैं या फिर नहीं जा रहे हैं। आपको इस बारे में जानकारी होना जरूरी है कि खाने में किन न्यूट्रिएंट्स यानी कि किन पोषक तत्वों को शामिल करना चाहिए। हार्ट हेल्थ के लिए कौन-से फूड्स बेहतर होते हैं और किन फूड्स को अपनी डायट से हटा देना चाहिए। आज इस आर्टिकल के माध्यम से जानिए हार्ट पेशेंट के लिए न्यूट्रीएंट्स से भरपूर डायट (Nutrient-rich diet for heart patients) के बारे में।
और पढ़ें: हार्ट कंडिशन में सूपरफूड का सेवन हार्ट हेल्थ के लिए है मददगार?
हार्ट पेशेंट के लिए न्यूट्रीएंट्स से भरपूर डायट (Nutrient-rich diet for heart patients)

न्यूट्रीएंट डेंसिटी ( nutrient density) से मतलब न्यूट्रिएंट्स के उस अमाउंट से है, जो आपको खाने की कैलोरी से मिले हैं। न्यूट्रिएंट्स फूड पर्याप्त मात्रा में विटामिन, मिनरल्स और अन्य हेल्थ के लिए जरूरी न्यूट्रिएंट्स होते हैं। इसमें अधिक मात्रा में सैचुरेटेड फैट नहीं होता है और ना ही शुगर और सोडियम की अधिक मात्रा होती है। कुछ फ्रूट्स, वेजिटेबल्स व्होल ग्रेंस, नॉन फैट और लो फैट डेयरी प्रोडक्ट, सीफूड्स, अनप्रोसैस्ड लीन मीट आदि लेने की सलाह दी जाती है। हार्ट पेशेंट के लिए न्यूट्रीएंट्स से भरपूर डायट (Nutrient-rich diet for heart patients) में हेल्दी फूड्स को शामिल करने की सलाह दी जाती है। हम यहां आपको कुछ फूड्स के बारे में बताएंगे, जो हार्ट पेशेंट के लिए लाभदायक साबित होता है।
- हार्ट पेशेंट के लिए न्यूट्रीएंट्स से भरपूर डायट में विभिन्न प्रकार के फल और सब्जियां खाना।
- हार्ट पेशेंट के लिए न्यूट्रीएंट्स से भरपूर डायट में साबुत अनाज चुनना।
- प्रोटीन के हेल्दी सोर्स का चयन करना, ज्यादातर प्लांट सोर्स (फलियां और नट्स), मछली या समुद्री भोजन, कम वसा वाले या नॉनफैट डेयरी का चयन।
- रेड और प्रोसेस्ड मीट, सोडियम, एडेड शुगर और एल्कोहॉल के सेवन को सीमित करना।