Best Blood Pressure Monitor Watches: जानिए बेस्ट ब्लड प्रेशर मॉनिटर वॉच और खरीदने के लिए टिप्स!
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (World Health Organisation) में पब्लिश्ड रिपोर्ट के अनुसार पूरे विश्व में 700 मिलियन से ज्यादा हायपरटेंशन पेशेंट ऐसे हैं, जिन्होंने हायपरटेंशन का इलाज नहीं करवाया है। वहीं रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि साल 1990 से साल 2021 तक हाइपरटेंशन के मरीजों की संख्या दोगुनी होकर 1.28 बिलियन हो चुकी है। वहीं अनहेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करना हायपरटेंशन का मुख्य कारण माना गया है। हायपरटेंशन को समझने के लिए बेस्ट ब्लड प्रेशर मॉनिटर वॉच (Best Blood Pressure Monitor Watches) के बारे में आपके साथ जानकारी शेयर करेंगे, क्योंकि बेस्ट ब्लड प्रेशर मॉनिटर वॉच की मदद से ब्लड प्रेशर लेवल समझने में आसानी हो सकती है।
आर्टिकल में शेयर की जा रही बेस्ट ब्लड प्रेशर मॉनिटर वॉच (Best Blood Pressure Monitor Watches) लोगों के द्वारा अत्यधिक पसंद की गई है और उसी आधार पर ब्लड प्रेशर मॉनिटर वॉच (Blood Pressure Monitor Watches) के बारे में हम आपके साथ जानकारी शेयर करने जा रहें हैं।
बेस्ट ब्लड प्रेशर मॉनिटर वॉच के ब्रांड और उनकी खासियत:-
गैलेक्सी वॉच4 (Galaxy Watch4)
ब्लड प्रेशर चेक करने के साथ-साथ सैमसंग के गैलेक्सी वॉच4 (Galaxy Watch4) की मदद से आप कहीं भी अपना वाइटल इन्फॉर्मेशन (vital information) ले सकते हैं। ब्रांड के अनुसार गैलेक्सी वॉच4 (Galaxy Watch4) 22 वर्ष या इससे ज्यादा उम्र के लोगों को पहनना चाहिए। गैलेक्सी वॉच4 (Galaxy Watch4) ब्लैक, सिल्वर एवं गोल्ड पिंक कलर में उपलब्ध है। गैलेक्सी वॉच4 (Galaxy Watch4) बायोएक्टिव सेंसर (BioActive Sensor) की मदद से काम करने वाली स्मार्ट वॉच है। इस स्मार्ट वॉच को पहनकर वर्कआउट से जुड़ी गतिविधि एवं स्टेप काउंट की भी जानकारी मिल सकती है। इन्हीं खासियत की वजह से गैलेक्सी वॉच4 (Galaxy Watch4) स्लीक एवं आइकॉनिक डिजाइन होने की वजह से भी बेस्ट ब्लड प्रेशर मॉनिटर वॉच की लिस्ट में शामिल है। गैलेक्सी वॉच4 (Galaxy Watch4) की कीमत 23999 रूपए है।
GOQii स्मार्ट वाइटल प्लस (GOQii Smart Vital Plus)
ब्लड प्रेशर लेवल चेक करने के लिए GOQii स्मार्ट वाइटल प्लस (GOQii Smart Vital Plus) का इस्तेमाल भी खूब किया जाता है। GOQii स्मार्ट वाइटल प्लस (GOQii Smart Vital Plus) स्मार्ट वॉच से ब्लड प्रेशर चेक करने के साथ-साथ एसपीओ2 (SpO2), बॉडी टेम्प्रेचर (Body temperature) और हार्ट रेट (Heart Rate) की भी जानकारी मिलती है। GOQii स्मार्ट वाइटल प्लस (GOQii Smart Vital Plus) स्मार्ट वॉच को पसंद करने का कारण इस वॉच में दी गई सुविधाओं के साथ-साथ इसकी पॉकेट फ्रेंडली प्राइस है। बाजार में GOQii स्मार्ट वाइटल प्लस (GOQii Smart Vital Plus) की कीमत 3499 रूपए है। इन्हीं सभी कारणों को ध्यान में रखकर बेस्ट ब्लड प्रेशर मॉनिटर वॉच (Best Blood Pressure Monitor Watches) की लिस्ट में GOQii स्मार्ट वाइटल प्लस (GOQii Smart Vital Plus) को शामिल किया गया है।
हायपरटेंशन के मरीजों द्वारा गार्मिन वेणु एसक्यू म्यूजिक एडिशन स्मार्ट वॉच (Garmin Venu Sq Music Edition Smart Watch) भी इन दिनों खूब पसंद किया जा रहा है। गार्मिन वेणु एसक्यू म्यूजिक एडिशन स्मार्ट वॉच (Garmin Venu Sq Music Edition Smart Watch) से ब्लड प्रेशर लेवल की जानकारी मिलने के साथ-साथ फिटनेस (Fitness) एवं स्पोर्ट्स (Sports) एक्टिविटी में अगर आप हिस्सा लेते हैं, तो उसकी भी जानकारी आसानी से मिल जाती है। इसलिए इसे बेस्ट ब्लड प्रेशर मॉनिटर वॉच (Best Blood Pressure Monitor Watches) की लिस्ट में शामिल किया है। अगर आप गार्मिन वेणु एसक्यू म्यूजिक एडिशन स्मार्ट वॉच (Garmin Venu Sq Music Edition Smart Watch) खरीदने की प्लानिंग कर रहें हैं, तो इस स्मार्ट वॉच के लिए आपको 21999 रूपए खर्च करने पड़ेंगे।
बोट स्टॉर्म स्मार्टवॉच (Boat Storm Smartwatch)
ब्लड प्रेशर मॉनिटर करने में अगर आप परेशानी महसूस कर रहें हैं, तो आपको बेस्ट ब्लड प्रेशर मॉनिटर वॉच की लिस्ट में शामिल बोट स्टॉर्म स्मार्टवॉच (Boat Storm Smartwatch) के बारे में जरूर जानना चाहिए। बोट स्टॉर्म स्मार्टवॉच (Boat Storm Smartwatch) लोगों के द्वारा ज्यादा पसंद किया जाता है, क्योंकि इस बजट फ्रेंडली स्मार्ट वॉच को पहनकर शरीर के अंदर चल रही गतिविधियों को जानने में मदद मिलती है जैसे आपका ब्लड प्रेशर (Blood Pressure), स्टेप काउंट्स (Step Counts) एवं वर्कआउट एक्टिविटी (Workout Activity)। बोट स्टॉर्म स्मार्टवॉच (Boat Storm Smartwatch) की कीमत 2999 रूपए है।
बेस्ट ब्लड प्रेशर मॉनिटर वॉच (Best Blood Pressure Monitor Watches) की लिस्ट में शामिल गार्मिन फॉररनर 45 स्मार्ट वॉच (Garmin Forerunner 45 Smart Watch) को हायपरटेंशन के पेशेंट्स एवं स्पोर्ट्स पर्सन द्वारा अत्यधिक पसंद किया जाता है। इस स्मार्ट वॉच से वाइटल एक्टिविटी की जानकारी मिलने के साथ-साथ स्पोर्ट एक्टिविटी के दौरान आपके शरीर का ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट कितना रहता है इसकी भी जानकारी आसानी से मिल जाती है। गार्मिन फॉररनर 45 स्मार्ट वॉच (Garmin Forerunner 45 Smart Watch) की कीमत 15999 रूपए है।
ये हैं बेस्ट ब्लड प्रेशर मॉनिटर वॉच और उससे जुड़ी जानकारी। अब आप अपनी सुविधा, आवश्यकता एवं पॉकेट को ध्यान रखकर इनमें से किसी एक को खरीद सकते हैं।
नोट: इन स्मार्ट वॉच को पहनकर वाइटल एक्टिविटी को समझने में मदद मिल सकती है, लेकिन सिर्फ इन्हीं स्मार्ट वॉच निर्भर रहने की सलाह स्मार्ट वॉच बनाने वाली ब्रांड्स भी सलाह नहीं देती है। इसलिए बीच-बीच में डॉक्टर कंसल्ट कर ब्लड प्रेशर चेक करवाते रहना चाहिए। इसके साथ ही स्मार्ट वॉच की कीमतों में भी बदलाव देखे जा सकते हैं।
नैशनल फैमली हेल्थ (National Family Health) के द्वारा साल 2017 किये में गए सर्वे के मुताबिक भारत में हर 8 में से 1 व्यक्ति हाय ब्लड प्रेशर की तकलीफ से जूझ रहा है। हाय ब्लड प्रेशर (High blood pressure) या हायपरटेंशन (Hypertension) स्ट्रेस और अनहेल्दी डायट का भी सीधा संबंध माना जाता है। इसलिए ब्लड प्रेशर लेवल को ध्यान में रखें और स्वस्थ्य रहें।
नैशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन (National Center for Biotechnology Information) में पब्लिश्ड रिपोर्ट के अनुसार बॉडी का नॉर्मल ब्लड प्रेशर 120/80 mm Hg होना चाहिए। अलग-अलग हेल्थ कंडिशन की समस्या से पीड़ित लोगों में ब्लड लेवल 120/80 mm Hg से कम या ज्यादा भी हो सकता है। इसलिए बढ़े या कम हुए ब्लड प्रेशर (High or Low Blood Pressure) को इग्नोर नहीं करना चाहिए।
ब्लड प्रेशर मॉनिटर वॉच खरीदने की कर रहें हैं प्लानिंग, तो किन बातों का रखें ध्यान? (Tips to buy Blood Pressure Monitor Watch)
ब्लड प्रेशर मॉनिटर वॉच आप खरीदना चाहते हैं, तो निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना जरूरी है। जैसे:
ब्लड प्रेशर मॉनिटर वॉच की कीमत।
डिस्प्ले, डिस्प्ले का ध्यान रखना इसलिए जरूरी है क्योंकि इससे पढ़ने में आसानी होगी।
स्मार्ट वॉच का साइज और वजन।
बैटरी बैकअप।
स्मार्ट वॉच मेल या फीमेल के लिए डिजाइन की गई है।
स्मार्ट वॉच में दी गई सुविधा।
बढ़ती टेक्नोलॉजी और स्मार्ट डिवाइस ने अपनी जगह लोगों के बीच बना ली है, लेकिन इन स्मार्ट डिवाइस का सलेक्शन ध्यान से करें और समय-समय पर डॉक्टर से सलाह लेते रहें।
हायपरटेंशन यानी हाय ब्लड प्रेशर की समस्या होने पर इसे इग्नोर ना करें और डॉक्टर से समय-समय पर संपर्क करते रहें।
स्वस्थ रहने के लिए अपने डेली रूटीन में योगासन शामिल करें। नीचे दिए इस वीडियो लिंक पर क्लिक कर योगासन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जानिए।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
More than 700 million people with untreated hypertension/https://www.who.int/news/item/25-08-2021-more-than-700-million-people-with-untreated-hypertension/Accessed on 03/03/2022
Validation of Blood Pressure Measurement Using a Smartwatch in Patients With Parkinson’s Disease/https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC8275847/Accessed on 03/03/2022
Wearable ‘Watches’ to Monitor Your Blood Pressure/https://www.nist.gov/news-events/news/2017/01/wearable-watches-monitor-your-blood-pressure/ Accessed on 03/03/2022
Time to Keep a Smart Watch on Precision Health/https://blogs.cdc.gov/genomics/2019/05/15/time-to-keep-a-smart-watch/Accessed on 03/03/2022
Stress and high blood pressure: What’s the connection?/https://www.mayoclinic.org/diseases-conditions/high-blood-pressure/in-depth/stress-and-high-blood-pressure/art-20044190#:~:text=Your%20reaction%20to%20stress%20may,your%20blood%20vessels%20to%20narrow/Accessed on 03/03/2022
High Blood Pressure (Hypertension)/https://my.clevelandclinic.org/health/diseases/4314-hypertension-high-blood-pressure/Accessed on 03/03/2022