[mc4wp_form id=’183492″]
।
क्रोनिक साइनोसाइटिस (Chronic sinusitis) रोग तब होता है, जब नाक और सिर (साइनस) के अंदर की जगह उपचार के बावजूद तीन महीने या उससे अधिक समय तक सूजन और जलन होती रहती है। संक्षेप में कहा जाए तो क्रोनिक साइनोसाइटिस लंबे समय तक होने वाला साइनस इंफेक्शन है। साइनस सिर में चार पेअर कैविटीज़ (स्पेसेस) हैं। यह स्पेसेस तंग चैनल्स के माध्यम से जुड़े रहते हैं। साइनस पतले बलगम बनाते हैं जो नाक के इन चैनलों से बाहर निकलती है। यह जल निकासी एक फिल्ट्रेशन सिस्टम के रूप में काम करती है, जो नाक को साफ और जीवाणुओं से मुक्त रखती है।
साइनस तब संक्रमित हो सकते हैं जब वो पूरे भर जाते हैं और ब्लॉक हो जाते हैं इसे ही साइनसाइटिस कहा जाता है। साइनसाइटिस दो प्रकार के होते हैं: तीव्र और पुराने । तीव्र या एक्यूट साइनोसाइटिस कम उपचार के द्वारा कुछ दिनों में ठीक हो जाता है। क्रोनिक साइनोसाइटिस लंबे समय तक (आमतौर पर 12 सप्ताह से अधिक) रह सकता है। क्रोनिक साइनोसाइटिस के गंभीर मामलों में कई बार सर्जरी की आवश्यकता हो सकती है।

क्रोनिक साइनोसाइटिस (Chronic sinusitis) कई कारणों से हो सकता है, जिनमें शामिल है:
क्रोनिक साइनोसाइटिस के सामान्य लक्षण इस प्रकार हैं:
क्रोनिक और एक्यूट साइनोसाइटिस के लक्षण और संकेत एक समान हो सकते हैं, लेकिन एक्यूट साइनोसाइटिस साइनस का एक अस्थायी इन्फेक्शन है। क्रोनिक यानी गंभीर साइनोसाइटिस के लक्षण बारह सप्ताह तक देखने को मिल सकते हैं।
यह भी पढ़ें : Sick Sinus Syndrome : सिक साइनस सिंड्रोम क्या है?
इन स्थितियों में तुरंत डॉक्टर से मिले
अन्य स्थितियां
विपथित नासिका झिल्ली की स्थिति में – मुड़ी हुयी सेप्टम- नाक की दीवारों के बीच- साइनस पैसेज को ब्लॉक कर सकते हैं, जिससे साइनोसाइटिस के लक्षण बदतर हो सकते है
अन्य मेडिकल स्थितियां- सिस्टिक फाइब्रोसिस, एचआईवी और अन्य प्रतिरक्षा प्रणाली से संबंधित रोगों की जटिलताओं से नाक की रुकावट हो सकती है।
क्रोनिक साइनोसाइटिस होने का खतरा बढ़ सकता है, अगर आप निम्नलिखित समस्याओं से गुजर रहे हों:
गंभीर क्रोनिक साइनोसाइटिस रोग में जटिलताएं असामान्य नहीं हैं, लेकिन निम्नलिखित जटिलताएं हो सकती हैं:
क्रोनिक साइनोसाइटिस के निदान के तरीके इस प्रकार हैं:
इमेजिंग टेस्टस:इन चित्रों के लिए CT या MRI का प्रयोग कर सकते हैं ताकि आपके साइनस और नसेल एरिया के बारे में पूरा पता चल सके। ये उस सूजन या अन्य समस्या के बारे में बता सकते हैं जो एंडोस्कोप का उपयोग करके पता लगाना मुश्किल है।
साइनस के अंदर देखना :एक पतली, लचीली ट्यूब जिसमे फाइबर-ऑप्टिक लाइट को नाक के माध्यम से आपके शरीर में डाला जाएगा ताकि आपके साइनस के अंदर देखा जा सके।
एलर्जी टेस्ट: अगर डॉक्टर को ऐसा लग रहा है कि एलर्जी से आपके क्रोनिक साइनोसाइटिस पर प्रभाव पड़ रहा है तो वो आपको एलर्जी स्किन टेस्ट की सलाह दी जा सकती है। स्किन टेस्ट सुरक्षित है और यह जल्दी और प्रभावी है।
नाक और साइनस डिस्चार्ज (कल्चर) का सैंपल: क्रोनिक साइनोसाइटिस के निदान के लिए आमतौर पर कल्चर की आवश्यकता नहीं हैं। हालांकि, जब स्थिति बिगड़ रही हो या उपचार का कोई प्रभाव नहीं हो रहा हो, तो आपके डॉक्टर नाक के अंदर के म्यूकस का सैंपल लेंगे ताकि बैक्टीरिया या फुनगी के कारण को जानने में मदद मिल सके।
यह भी पढ़ें: मेडिकल स्टोर से दवा खरीदने से पहले जान लें जुकाम और फ्लू में अंतर
क्रोनिक साइनोसाइटिस के उपचार में यह तरीके शामिल हैं:
ये नाक के स्प्रे सूजन को रोकने और इलाज में मदद करते हैं। इसका उदहारण हैं फ्लाटिकैसोन, ट्राईमिसिनोलोन, बाइडसोनाइड, मेमैटासोन और डेस्लोमीथासोन।
नेसल स्प्रे या सलूशन को नाक में डालने से ड्रेनेज कम होता है और यह जलन और एलर्जी को दूर करता है।
इन दवाओं का उपयोग गंभीर साइनसाइटिस से सूजन को राहत देने के लिए किया जाता है। खासकर यदि आपको नेसल पोलुपस हैं। लंबे समय तक इस्तेमाल किए जाने पर ओरल कॉर्टिकॉस्टिरॉइड्स गंभीर दुष्प्रभाव पैदा कर सकते हैं, इसलिए उनका उपयोग केवल गंभीर लक्षणों के इलाज के लिए किया जाता है।
अगर आप को एस्पिरिन से रिएक्शन हैं तो इसका प्रयोग न करें क्योंकि यह साइनसाइटिस का एक कारण है।
अगर आपको बैक्टीरियल इन्फेशन है तो एंटीबायोटिक्स कभी-कभी साइनसाइटिस के लिए आवश्यक होते हैं । अंतर्निहित संक्रमण की स्थिति में डॉक्टर आपको अन्य दवाओं के साथ एंटीबायोटिक की सलाह दे सकते हैं।
यदि एलर्जी आपके साइनसाइटिस को बढ़ा रही है, तो एलर्जी शॉट्स (इम्यूनोथेरेपी) का प्रयोग इस हालत में सुधार कर सकते हैं।
उपचार या दवा के प्रतिरोधी मामलों में, एंडोस्कोपिक साइनस सर्जरी एक विकल्प हो सकता है।
क्रोनिक साइनोसाइटिस से राहत पाने के लिए आप निम्नलिखित घरेलू उपायों को अपना सकते हैं:
[mc4wp_form id=’183492″]
।
Sick Sinus Syndrome : सिक साइनस सिंड्रोम क्या है?
Pilonidal sinus surgery : पिलोनिडल साइनस सर्जरी क्या है?
Sinusitis : साइनसाइटिस क्या है? जाने इसके कारण ,लक्षण और इलाज
साइनस (Sinus) को हमेशा के लिए दूर कर सकते हैं ये योगासन, जरूर करें ट्राई
Sinusitis : साइनोसाइटिस क्या है? जाने इसके कारण, लक्षण और इलाज
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Chronic sinusitis. https://www.mayoclinic.org/diseases-conditions/chronic-sinusitis/symptoms-causes/syc-20351661. Accessed On 24 Dec 2019
Chronic sinusitis. https://www.mayoclinic.org/diseases-conditions/chronic-sinusitis/diagnosis-treatment/drc-20351667 Accessed On 24 Dec 2019
Chronic sinusitis. https://www.medicalnewstoday.com/articles/320569.php. Accessed On 24 Dec 2019
Chronic sinusitis. https://my.clevelandclinic.org/health/diseases/17700-chronic-sinusitis. Accessed On 24 Dec 2019
Chronic sinusitis. https://www.webmd.com/allergies/sinusitis-and-sinus-infection#1. Accessed On 24 Dec 2019
Current Version
22/05/2020
Anu sharma द्वारा लिखित
के द्वारा एक्स्पर्टली रिव्यूड डॉ. पूजा दाफळ
Updated by: Satish singh