डिप्रेशन इतनी तेजी से बढ़ रहा है कि इसे आने वाले समय की दूसरी सबसे बड़ी बीमारी माना जा रहा है। विश्वभर में करीब 300 मिलियन लोग डिप्रेशन के शिकार हैं। एंड्रयू सोलोमन अपनी एक किताब में लिखते हैं कि अच्छी बात यह है कि हमारे पास ऐसे सिस्टम थेरिपी और दवाएं हैं जिनके सहारे हम डिप्रेशन को हरा सकते हैं। एंटी डिप्रेशन दवाओं के अलावा आज कई ऐसी थेरिपी हैं जो इलाज को आसान बनाती हैं। चिकित्सकों का मानना है कि डिप्रेशन से उपाय से बचाव मुश्किल है लेकिन, डिप्रेशन के उपया से इसके लक्षणों को कम किया जा सकता है। माइल्ड डिप्रेशन हो तो आप खुद ही डिप्रेशन के उपाय आजमा सकते हैं।
और पढ़ेंः डिप्रेशन का हैं शिकार तो ऐसे ढूंढ़ें डेटिंग पार्टनर
डिप्रेशन के उपाय से पहले समझें क्या है डिप्रेशन?
डिप्रेशन, एक ऐसी स्वास्थ्य स्थिति जिसे मेजर डिप्रेसिव डिसॉर्डर और क्लिनिकल डिप्रेशन के तौर पर भी जाना जाता है। आम भाषा में इसे एक मूड डिसॉर्डर कहा जाता है। डिप्रेशन के कारण व्यक्ति लगातार उदास रहने लगता है। वो दुनियां, परिवार और दोस्तों से खुद को धीरे-धीरे अलग करने लगता है और उसका बाकी चीजों से दिल हटने लगता है। डिप्रेशन के कारण कई बार व्यक्ति के मन में सुसाइड करने तक के भी ख्याल आने लगते हैं। डिप्रेशन की समस्या एक कॉमन कंडिशन बन चुकी है। रिसर्च के मुताबिक, तकरीबन 80 फीसदी लोग अपने पूरे जीवन काम में कभी न कभी डिप्रेशन का शिकार होते हैं। कुछ मामलों में डिप्रेशन की समस्या उपचार और थेरेपी के बाद ठीक हो जाती है, हालांक कुछ मामलों में यह जीवन काल तक के लिए बनी रह सकती है। इसके अलावा यह पुरुषों की तुलना में महिलाओं में ज्यादा सामान्य पाया जाता है। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
डिप्रेशन के लक्षण क्या है?
डिप्रेशन के लक्षण हर व्यक्ति के उम्र, स्वास्थ्य स्थिति और सामाजिक परिवेश के मुताबिक अलग-अलग तरह के हो सकते हैं। हालांकि, डिप्रेशन के लक्षणों में कुछ सामान्य स्थितियों से आप इसके लक्षणों का पता कर सकते हैं, जिनमें शामिल हैः