- अचानक कुछ भारी उठा लिया हो
- टेनिस रैकिट को पकड़ने में जब दिक्कत महसूस हो
- दरवाजा खोलने में दर्द महसूस होना
- हाथ को ऊपर की तरह उठाने में दर्द
टेनिस एल्बो, अन्य कंडीशन जैसे कि गोल्फर एल्बो की कंडीशन जैसी ही होती है। कोहनी में दर्द की समस्या से राहत पाने के लिए डॉक्टर से संपर्क करें। डॉक्टर बांह, कलाई और कोहनी का परीक्षण करेगा। डॉक्टर समस्या का पता लगाने के लिए कोहनी, फिंगर और बांह में मूवमेंट करने के लिए कह सकता है। मेडिकल हिस्ट्री और शारीरिक परीक्षण से कई बातों की जानकारी मिल जाती है। डॉक्टर अंदरूनी चेकअप करने के लिए एक्स-रे या फिर एमआरआई जैसे कि इमेजिंग कर सकता है। जरूरत के हिसाब से डॉक्टर अन्य चेकअप की सलाह भी दे सकता है।
और पढ़ें : एड़ी में मोच और दर्द को दूर करने के लिए करें ये आसान एक्सरसाइज
कोहनी में दर्द की समस्या का ट्रीटमेंट क्या है ?
कोहनी में दर्द की समस्या या टेनिस एल्बो कई मामलों में अपने आप ही सही हो जाता है। अगर ओवर-द-काउंटर मेडिसिन या फिर सेल्फ केयर के बावजूद भी टेनिस एल्बो की समस्या से छुटकारा नहीं मिल रहा है तो बेहतर होगा कि डॉक्टर से परामर्श करें और फिजिकल थेरिपी की मदद लें। कुछ टेनिस एल्बो केस में सर्जरी की जरूरत भी पड़ सकती है।
और पढ़ें: इन एक्सरसाइज को करें ट्राई और सेक्स लाइफ में लगाएं तड़का
टेनिस एल्बो से छुटकारे के लिए थेरेपी
डॉक्टर पहले ये जानने की कोशिश करेगा कि आपको कोहनी में दर्द किस गतिविधि के कारण हो रहा है। कारण पता चलने के बाद डॉक्टर आपके कोहनी के, फिंगर के और हाथों के मूवमेंट में कुछ बदलाव की सलाह दे सकता है। जैसे कि अगर किसी व्यक्ति को टेनिस खेलने के कारण कोहनी में दर्द की समस्या है तो डॉक्टर कुछ विशेष मूवमेंट की सलाह दे सकता है।
अगर किसी व्यक्ति को टाइपिंग के कारण कोहनी में दर्द हैं तो उसके लिए थेरिपी की सलाह दी जा सकती है। मसल्स को धीरे-धीरे फैलाने और फिर उन्हें मजबूत बनाने के लिए फिजिकल एक्सरसाइज की सलाह दी जा सकती है। मुख्य रूप से फोरआर्म की मसल्स की एक्सरसाइज के लिए डॉक्टर कह सकता है। डॉक्टर आपको फोरआर्म स्ट्रेप लेने के लिए कह सकता है। इसे यूज करने से इंजर्ड टिशू में पड़ रहा तनाव कम होता है।
और पढ़ें : विटामिन सप्लीमेंट्स लेना कितना सुरक्षित है? जानें इसके संभावित खतरे
टेनिस एल्बो में सर्जरी और अन्य प्रोसीजर
इंजेक्शन (Injections)
डॉक्टर पेनफुल टेंडन में प्लेटलेट रिच प्लाज्मा, बोटॉक्स(Botox ) या इरिटेंट प्रोलोथेरेपी (irritant prolotherapy) को इंजेक्ट कर सकता है। साथ ही ड्राई निडिल की मदद से डैमेज्ड टेंडन में लगाई जाती है। ऐसा करने से दर्द में राहत मिलती है।
अल्ट्रासोनिक टेनोटॉमी
इस प्रक्रिया में अल्ट्रासाउंड की मदद से डॉक्टर कोहनी में विशेष प्रकार की निडिल डालता है। अल्ट्रासोनिक एनर्जी के कारण कंपन होता जिससे कोहनी के दर्द में राहत मिलती है।
और पढ़ें : स्पाइनल कॉर्ड इंजरी को न करें अनदेखा, जानें क्यों जरूरी है इसका सही समय पर इलाज
सर्जरी
अगर कोहनी के दर्द में 12 महीने तक कोई राहत नहीं मिलती है तो डॉक्टर सर्जरी के लिए कह सकता है। सर्जरी की मदद से डैमेज्ड टिशू को हटाया जाता है। सर्जरी में बड़ा चीरा व छोटा चीरा, दोनों लगाए जा सकते हैं।
अगर आपको भी कभी कोहनी में दर्द की समस्या महसूस हो तो बेहतर होगा कि डॉक्टर से संपर्क करें। शुरुआती दर्द से राहत पाने के लिए थेरेपी का सहारा लिया जा सकता है। हो सकता है कि डॉक्टर आपको कोई फिजिकल एक्सरसाइज सजेस्ट करें।
टेनिस एल्बो से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए इससे जुड़े एक्सपर्ट से अवश्य समझें।