वैवाहिक जीवन के साथ-साथ प्रत्येक व्यक्ति चाहता है कि उसकी सेक्स लाइफ बहुत सुखमय व्यतीत हो। आजकल कई अलग-अलग कारणों से लोगों की सेक्स लाइफ अच्छी नहीं हो पाती है। कई लोग इस समस्या खे बारे में खुलकर किसी सलाहकार या डॉक्टर से बात नहीं कर पाते हैं। जिसके कारण पार्टनर के साथ सेक्स लाइफ को एंज्वॉय नहीं कर पाते हैं। कहने का मतलब यह है कि यदि आप बहुत कोशिश करने के बाद भी अपनी परेशानी डॉक्टर या सलाहकार से बयां नहीं कर पा रहे हैं, तो इस समस्या का इलाज आप स्वंय ही कर सकते हैं।
क्योंकि आजकल यौन समस्या के दो मुख्य कारण होते हैं, जिसमें अनहेल्दी खान-पान और शरीर को सक्रिय न रखना। कई बार यौन समस्या का कारण बन सकता है। आज हम आपको सेक्स लाइफ को बेहतर बनाने के लिए कुछ व्यायाम के बारे में बताएंगे। कई यौन समस्याओं को आहार और व्यायाम करके भी ठीक किया जा सकता है। व्यायाम करना एक अच्छी आदत होती है। यह कई प्रकार से समस्याओं का निवारण करने में सक्षम होते हैं। शारीरिक रूप से फिट होने के कारण न केवल आप बेडरूम में अधिक आत्मविश्वास महसूस सकते हैं, बल्कि आपको बेहतर प्रदर्शन करने और सेक्स प्लेजर लेने में भी मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं सेक्स लाइफ बेहतर बनाने के लिए व्यायाम कौन-कौन-से कर सकते हैं।
और पढ़ें: Quiz : चरमसुख यानी ऑर्गेज्म के बारे में जानिए क्विज से
अच्छे सेक्स के लिए व्यायाम करें
अच्छे सेक्स के लिए व्यायाम करने के लिए नीचे दी गई सूची और तरीकों को ध्यान पूर्वक पढ़ें। ये सभी एक्सरसाइज आपकी सेक्स लाइफ को बेहतर बना सकते हैं।

- स्क्वाट्स बट और कोर के लिए सबसे बेस्ट एक्सरसाइज मानी जाती है।
- इसको करने के लिए अपने पैरों को कंधे की चौड़ाई के समांतर पर रखें और अपनी बाहों को सीधा करें।
- अपने पैरों को फर्श पर पूरा रखें, जिससे आप धीरे-धीरे बैठकर उठ सकें।
- आपकी पीठ न तो गोल होनी चाहिए और न ही अधिक धनुषाकार होनी चाहिए।
- इसको करते समय जितना अधिक आप नीचे जाते हैं, उतना ही आप अपने ग्लूटस पर काम करते हैं। फिर धीरे-धीरे पुश करते हुए अपने एब्स को टाइट रखें।
- इस एक्सरसाइज में आपको अपना हिप्स पूरा बाहर की ओर निकालने की जरूरत होती है। इस एक्सरसाइज के बेहतर असर के लिए आपको बहुत धीरे-धीरे नीचे बैठना और उठना पड़ता है।
- व्यायाम विशेषज्ञों का कहना है कि यह एक्सरसाइज फेफड़े, कूल्हे और जांघों में ताकत, धीरज, संतुलन और स्थिरता का निर्माण करते हैं,जिससे यौन गतिविधि बेहतर होने में मदद मिलती है।
- इसको करने के लिए अपनी पीठ को सीधी करें।
- एक लंबा कदम आगे ले जाएं ताकि आपके घुटने सीधे आपके पैर के ऊपर हो और आपकी जांघ फर्श के समानांतर हो।
- आपके दूसरे पैर को किसी भी तरह से मोड़ना नहीं चाहिए।
- इस एक्सरसाइज को करते समय इस अवस्था में कम से कम 20 से 30 सेकेंड के लिए रहें।
- अब अपनी पूरानी स्थिति में वापस आ जाएं। इस प्रकार इस एक्सरसाइज को आप दोहरा सकते हैं।
- कार्डियो केवल स्वस्थ दिल के लिए ही अच्छा नहीं है, यह स्वस्थ सेक्स जीवन के लिए भी अच्छा है।
- इस एक्सरसाइज को करने से सेक्शुअल लाइफ की समस्याएं कुछ हद तक सॉल्व हो सकती हैं।
- नियमित रूप से कार्डियोवस्कुलर वर्कआउट, चाहे दौड़ना, तैरना, साइकिल चलाना, या अन्य हृदय गति बढ़ाने वाली गतिविधि, सहनशक्ति को बढ़ा सकते हैं, रक्त प्रवाह में सुधार कर सकते हैं और यहां तक कि संतोषजनक संभोग करने में भी सहायता मिलती है।
- यह दोनों लिंगों के लिए बहुत असरदार है। एक अध्ययन के अनुसार पुरूषों में इरेक्शन की समस्या और महिलाओं में उत्तेजना की कमी जैसी समस्याओं को समाधान करने में कार्डियो बहुत मदद करता है।
- हृदय और दूसरे अंगो को मजबूत करने के लिए, सप्ताह में 3 से 5 बार कार्डियो व्यायाम करना अच्छा होता है।
- कार्डियो करने से सेक्स लाइफ रोमांचक बन सकती है।
- यह एक्सरसाइज आप दोनों के आपसी संबंध को बेहतर बनाने में मदद करता है।
- यह व्यायाम शरीर के सहनशक्ति को बढ़ाने और बांह, कंधा, छाती को मजबूत करने के लिए की जाती है।
- इसको करने के लिए अपने हाथों को कंधे की चौड़ाई से परे अलग करें, अपने पैरों, पीठ और गर्दन को एक सीधी रेखा में रखें और अपने शरीर का भार कोहनी पर रखें।
- आप धीरे-धीरे अपने शरीर को नीचे तक ले जाएं जब तक कि आपकी छाती फर्श को लगभग छू नहीं लेती।
- फिर धीरे-धीरे अपनी बाहों को अपने आप को फिर से पीछे धकेलने के लिए दबाएं, लेकिन अपनी कोहनी को बंद न करें।
- जितना अधिक से अधिक आप यह एक्सरसाइज को करेंगे उतना बेहतर होगा। लेकिन इसकी मुद्रा सही होनी चाहिए।
और पढ़े:सेक्स स्टैमिना बढ़ाने के इन उपायों को आजमाएं और सेक्स-लाइव को रिजूवनेट करें

- ग्रोइन स्ट्रेच आपके कमर में खिंचाव से लचीलापन बढ़ाता है और उन स्थितियों की संभावना कम होती है, जो सेक्स के दौरान असुविधा पैदा करते हैं।
- इसको करने के लिए सबसे पहले फर्श पर बैठें, और अपने पैरों को अपने शरीर की ओर खींचें ताकि तलवों का स्पर्श हो।
- अब अपने घुटनों को तब तक साइड में आने दें, जब तक आप एक-एक खिंचाव महसूस न करने लगें। इस स्थिति को 20 से 30 सेकेंड तक करने की कोशिश करें।
- इस स्ट्रेच को दिन में कई बार, लेकिन धीरे-धीरे और नियंत्रित दबाव के साथ करने की सलाह दी जाती है।
- यह सेक्स लाइफ के अलावा गर्भवती महिलाओं के लिए भी बहुत बेहतर माना जाता है।
- यह कोई एक्सरसाइज नहीं बल्कि एक स्ट्रेचिंग मुद्रा है।
- यह योग मुद्रा आपके सेक्स लाइफ में फोर प्ले को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।
- क्योंकि इस मुद्रा को करने से यह आपकी रीढ़ को सीमित करता है।
- आपको एक समान रूप से सांस लेने की लय में मदद करता है, और आपके फोकस में सुधार करता है।
- इसलिए आपका मन पल में ठहर जाता है। जिससे आप सेक्स के पहले फोर प्ले के लिए बहुत उत्सुक हो सकते हैं।
और पढ़े:A-Z सेक्स टर्मिनोलॉजी: सेक्स टर्म करते हैं परेशान तो ये डिक्शनरी आ सकती है काम

- यह आपकी ऊपरी मांसपेशियों, जांघों और नितंबों के साथ-साथ आपकी एब्स की मांसपेशियों (ट्रांसवर्सस एब्डोमिनिस) की सबसे गहरी परत को मजबूत करने का एक सही तरीका है।
- इसे दिन में एक बार जरूर करें, और 60 सेकेंड या उससे अधिक समय तक ना करें।
- यदि इससे आपके पैर की उंगलियों में बहुत दर्द हो रहा है, तो इसके बजाय अपने घुटनों पर संतुलन बनाने की कोशिश करें।
- यह सभी एक्सरसाइज के आखिर में भी कर सकते हैं।
- कीगल एक्सरसाइज आपके सेक्स लाइफ में चार चांद लगा सकता है।
- इस सहायक व्यायाम से यौन संतुष्टि में भी सुधार होता है, यह विशेषज्ञों का कहना है। यह एक अभ्यास है जो सीधे पबोकॉसीजस (पीसी) पेशी को लक्षित करता है और अलग करता है।
- पुरुषों और महिलाओं दोनों में मांसपेशियों को मजबूत करने से ऑर्गैज्म तक पहुँचने में सहायता मिलती है।
- इस एक्सरसाइज के दौरान आपके शरीर का निचला हिस्सा मतलब आपके शरीर का पेल्विक भाग मजबूत होता है।
- इस दौरान आपके पेल्विक भाग की मांसपेशियों की एक्सरसाइज होती है जिससे इस हिस्से का रक्त संचार ठीक रहता है।
- सिर्फ महिलाओं के लिए नहीं पुरूषों के लिए भी बहुत उपयोगी होता है।
- इसको करते समय इस अवस्था में कम से कम पांच सेकेंड तक खुद को रोकें, फिर आराम करें।
- कीगल इरेक्शन की समस्या को हैंडल करने में मदद करता है। कीगल एक्सरसाइज का फायदा इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की समस्या से ग्रस्त पुरूष उठा सकते हैं।
- इसके अलावा, यूरीनरी ट्रैक से संबंधित समस्याओं में भी इसका अभ्यास फायदेमंद है।
- 20 कीगल प्रति दिन तीन या चार बार करें।
- कई लोग सेक्स के दौरान कई तरह के सेक्स पुजीशन करना चाहते हैं। जिसके लिए आपका शरीर लचीला होना चाहिए। तो इसमें यह मुद्रा आपकी सहायता कर सकता है।
- मेंढक मुद्रा संभोग के दौरान आपको और अधिक लचीला बना देगा।
- मेंढक मुद्रा एक ऐसी एक्सरसाइज है जो आपकी आंतरिक जांघों, कमर और कूल्हों को फैलाता है।
- यह तनाव को भी कम करता है, जिससे दोनों पार्टनर के बीच सेक्शुअल रिलेशनशीप को बेहतर करने में मदद मिलती है।
- अच्छे सेक्स के लिए व्यायाम करते समय यह मुद्रा जरूर ट्राई करें।
और पढ़ें : मेल सेक्स ड्राइव से जुड़ी ये बातें यकीनन नहीं जानते होंगे आप

- जैसा कि नाम से पता चलता है, रिवर्स क्रंचेज नियमित रूप से समान होते हैं, सिवाय इसके कि उन्हें आपके धड़ के बजाय अपने पैरों को उठाने की आवश्यकता होती है।
- रिवर्स क्रंचेज करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं।
- अब अपने पैरों को सीधा रखें, अपना हाथ अपने सिर के निचले हिस्से पर रखें।
- अब अपने दोनों पैरों को एक साथ घुटने से मोड़कर अपने पेट तक लाएं।
- यह प्रक्रिया आपको कई बार करनी है, जितना अधिक आपसे हो पाए।
- ध्यान दें, जैसे आप साधारण क्रंचेज में पैर स्टेबल रखकर अपनी शरीर को गति देते हैं।
- उसी प्रकार रिवर्स क्रंचेज में आपको अपनी शरीर के स्टेबल रखकर अपने पैर को गति देनी है।
- अपने घुटनों को 90 डिग्री के कोण पर रखें, ताकि आपकी जांघें ऊपर उठें और आपके निचले पैर सीधे आगे की ओर हों।
- 15 से 20 क्रंचेज के तीन सेट करें, प्रति सप्ताह चार बार करें।
- यह व्यायाम उन मांसपेशियों को मजबूत करता है, जो आप संभोग के दौरान सबसे अधिक उपयोग करते हैं जैसे, ग्लूट्स, और पेट की मांसपेशियों और कूल्हे की मांसपेशियों के बीच संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है।
- पेल्विक लिफ्ट्स कोर स्ट्रेंथ भी बनाती हैं और लोअर बैक को मजबूत बनाती हैं।
- इस एक्सरसाइज को करने के लिए घुटनों के बल झुकें और पैरों के तलवे फर्श से अलग हों, कंधे की चौड़ाई अलग-अलग हो।
- अपने श्रोणि को उठाएं ताकि आपकी रीढ़ एक सीधी रेखा में हो।
- जब आप अपने भीतर की जांघों को एक-दूसरे की ओर धकेलें तो अपने एब्स और ग्लूट्स को कस लें।
- 10 सेकंड या उससे अधिक के लिए इस स्थिति में रहें। फिर सांस लें और धीरे-धीरे अपने बट को फर्श पर रखें।
और पढ़ें : लाइलाज नहीं है नपुंसकता रोग, ये सेक्स मेडिसिन दूर कर सकती हैं समस्या

- यह एक बेहद सरल व्यायाम हैं। लेकिन आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है।
- इसको करने के लिए सबसे पहले घुटने के बल बैठ जाएं।
- अब घुटने के ऊपर का हिस्सा एकदम सीधा रखें।
- अपने एक हाथ को अपने पैर के पास पंजे के करीब ले जाएं।
- अपना दूसरा हाथ बिल्कुल सीधा ऊपर की ओर ले जाएं।
- इस मुद्रा को हिंज मुद्रा कहते हैं।
- इसे करते समय आपका शरीर 45 डिग्री का कोण बना लेगा।
- कुछ सेकेंड के बाद सीधी मुद्रा में आ जाएं।
- इस प्रक्रिया को कम से कम तीन बार दोहराएं।
और पढ़ें : सेक्स थेरिपी सेशन पर जाने से पहले पता होनी चाहिए आपको ये बातें
नोट:थोड़ा ध्यान, और इन सरल अभ्यासों के साथ, आप अपनी यौन क्षमता और प्रदर्शन को बढ़ा सकते हैं।
ऊपर दी गई जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। इसलिए किसी भी व्यायाम, दवा या सप्लिमेंट का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।