गर्भावस्था के शुरुआती समय में पेट में दर्द (Stomach pain in Pregnancy) या ऐंठन (Cramp) होना असामान्य बात नहीं है। यदि प्रेग्नेंसी के शुरुआती दिनों में महिलाओं को पेट में कुछ समस्या लगती है तो उनके मन में डर बैठ जाता है कि कहीं ये मिसकैरेज के लक्षण तो नहीं है। यदि आपके के साथ भी यह समस्या है तो यह सामान्य भी हो सकता है। आपकों अपने डॉक्टर को एक बार अवश्य दिखा लेना चाहिए। ऐसा जरूरी नहीं है कि गर्भावस्था में पेट दर्द खतरे का संकेत हो। कई बार गैस की समस्या के कारण भी गर्भावस्था में पेट दर्द की समस्या शुरू हो सकती है। अगर आप डॉक्टर से जांच कराएंगे तो सही समस्या का पता चल जाएगा और डॉक्टर समय रहते आपको ट्रीटमेंट देगा। इस आर्टिकल के माध्यम से जानिए कि आखिर क्यों गर्भावस्था में पेट दर्द (Stomach pain during pregnancy) या प्रेग्नेंसी में स्टमक पेन की समस्या हो सकती है।