मिसकैरिज के बाद महिलाएं बहुत भावुक हो जाती हैं। ऐसे में उन्हें ज्यादा खाना अच्छा लग सकता है। स्वीट खाने के लिए उनकी इच्छा तीव्र हो सकती है। ज्यादा मात्रा में स्वीट खाने से मोटापे में वृद्दि होती है। शुगर फूड्स में हाई ग्लाइसेमिक इम्पेक्ट हो सकता है। अगर आपको मीठा खाने का मन है तो शुगर के बजाय अंजीर, मीठे फल, बैक्ड एप्पल को ऑप्शन के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा आप गुड़ से बनी मिठाईयां भी खा सकती हैं। इससे मीठा खाने की इच्छा भी शांत हो जाएगी।
और पढ़ें : इन सेक्स पुजिशन से कर सकते है प्रेंग्नेंसी को अवॉयड
हाई फैट कंटेंट डेयरी और मीट प्रोडक्ट्स को ना
डेयरी और मीट में मौजूद फैट मिसकैरिज के बाद शरीर में इंफ्लामेशन पैदा कर सकता है। इस कारण आपको पेट में दर्द भी महसूस हो सकता है। कुछ फूड जैसे फुल फैट मिल्क, बटर, फैटी पनीर या चीज, बीफ और पोर्क आदि को इग्नोर करना चाहिए। अगर आपको मिसकैरिज के बाद फूड (Food after miscarriage) से रिलेटेड कोई भी परेशानी हो रही है तो अपने डॉक्टर से इस बारे में जरूर पूछें।
मिसकैरिज के बाद फूड (Food after miscarriage) ही आपकी अच्छी हेल्थ के लिए जिम्मेदार होता है। आपकी सेहत के लिए क्या अच्छा है और क्या नहीं, इस बारे में अपने डॉक्टर से संपर्क करें। डॉक्टर आपकी स्थिति के अनुसार आपको सही डायट के बारे में परामर्श देगा।
गर्भपात के बाद निम्नलिखित खाद्य पदार्थों का नियमित रूप से सेवन करना चाहिए। इनमें शामिल हैं।
आयरन रिच फूड (Iron rich food)
मिसकैरिज की वजह से महिला को अत्यधिक ब्लीडिंग होती है। जरूरत से ज्यादा ब्लीडिंग से शरीर में आयरन की कमी हो सकती है और महिला एनीमिया की शिकार हो सकती हैं। इसलिए गर्भपात के बाद आयरन (Iron) से भरपूर आहार का सेवन करें। रोजाना हरी सब्जी जैसे ब्रोकली (Broccoli), पालक (Spinach), बीन्स, ब्राउन राइस और दाल खाएं। ये आयरन का अच्छा सोर्स हैं।
पसंदीदा फूड