और पढ़ें: मूड स्विंग्स केवल गर्भावस्था ही नहीं, बल्कि टाइप 1 डायबिटीज का संकेत भी हो सकता है
इंडोर साइकिलिंग (Indoor cycling)
अगर आप प्रेग्नेंट होना चाहती हैं और इसकी तैयारी कर रही हैं, तो इंडोर साइकिलिंग को भी एक्सरसाइज के रूप में अपना सकती हैं। यह एक लो इम्पेक्ट एक्सरसाइज है और इसे प्रेग्नेंसी के दौरान सुरक्षित माना जाता है। लेकिन, इसे अपनी क्षमता के अनुसार ही करें।
यह तो थी प्री-प्रेग्नेंसी एक्सरसाइज (Pre-pregnancy exercise) के बारे में जानकारी। अब जानिए कि कंसीव करने की तैयारी करते हुए आपको कितनी एक्सरसाइज करनी चाहिए?
प्री-प्रेग्नेंसी एक्सरसाइज (Pre-pregnancy exercise) : प्रेग्नेंसी की तैयारी में कितनी एक्सरसाइज करना है सेफ?
अगर आप हमेशा से ही मॉडेरटेली एक्टिव रहते हैं और प्रेग्नेंसी से पहले हेल्दी रहने के लिए इसी लेवल पर एक्सरसाइज करना जारी रखें। अगर आप पहले इतनी एक्टिव नहीं रहती हैं तो धीरे-धीरे अपनी एक्टिविटी लेवल को बढ़ाएं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि जो महिलाएं प्रेग्नेंसी के लिए तैयार हो रही होती हैं या जो पहले से ही प्रेग्नेंट हैं, उन्हें दिन में कम से कम तीस मिनट एक्सरसाइज के लिए अवश्य निकालने चाहिए। एरोबिक एक्सरसाइज, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और योगा में से किसी भी उपयुक्त एक्सरसाइज का चुनाव करें जिनसे आपके हार्ट को पम्पिंग में मदद मिले।
इसके लिए आप घर का काम और गार्डनिंग भी कर सकती हैं। इसके अलावा आप अपनी कैपेसिटी को भी ध्यान में रखें। कोई भी समस्या होने पर तुरंत मेडिकल हेल्प लें। प्रेग्नेंसी की तैयारी करते हुए आपको कुछ अन्य चीजों का भी ध्यान रखना चाहिए। आइए जानें इन चीजों के बारे में।
और पढ़ें: गर्भावस्था में पानी और अधिक लिक्विड लेना आपके लिए है जरूरी, क्यों? जानिए!
प्रेग्नेंसी की तैयारी करते हुए इन चीजों का रखें ध्यान
प्रेग्नेंसी यानी गर्भावस्था एक ऐसा पड़ाव है, जिसमें हर महिला को कई सावधानियों का बरतना जरूरी होता है। लेकिन, इससे पहले भी होने वाली मां को डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए ताकि उनका सही मार्गदर्शन हो पाए। आइए जानें कि प्रेग्नेंसी की तैयारी करते हुए इन चीजों का ध्यान रखना जरूरी है:
- हेल्दी आहार का सेवन करें। अपने आहार में अधिक फल, सब्जियों और साबुत अनाज को अवश्य शामिल करें। यही नहीं, अधिक चीनी, नमक और फैट युक्त आहार का सेवन करने से बचें। आपको इस दौरान क्या खाना चाहिए और किन चीजों से बचना चाहिए, इस बारे में जानने के लिए डॉक्टर या डायटीशियन की मदद ली जा सकती है।
- स्मोकिंग करने से बचें और एल्कोहॉल को नजरअंदाज करें। इसके साथ ही अपने आहार में कैफीन की मात्रा को सीमित कर दें।
- अपने डॉक्टर की सलाह के बाद अपनी डायट में विटामिन और फोलिक एसिड को भी अवश्य शामिल करें।
- स्ट्रेस से बचें। इसके लिए योगा, मेडिटेशन आदि करें और सकारात्मक रहें। यही नहीं, पर्याप्त आराम करें और नींद लें।
और पढ़ें: प्रेग्नेंसी से पहले फॉलो करें कुछ टिप्स और गर्भावस्था की परेशानियों से पाएं छुटकारा
उम्मीद है कि प्री-प्रेग्नेंसी एक्सरसाइज (Pre-pregnancy exercise) के बारे में यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। आप समझ गए होंगे कि प्रेग्नेंसी के दौरान या पहले सही से एक्सरसाइज करना आपके लिए बेहद लाभदायक है। यही नहीं, अगर आप गर्भावस्था की तैयारी कर रहे हैं, तो नियमित एक्सरसाइज करना आपके शारीरिक, रिप्रोडक्टिव और मेंटल हेल्थ के लिए भी जरूरी है। आपको इस दौरान कौन सी एक्सरसाइज करने से फायदा होगा, इस बारे में अधिक जानने के लिए किसी एक्सपर्ट और डॉक्टर की सलाह लें। अगर आपके मन में इस बारे में कोई भी सवाल है, तो डॉक्टर से इस बारे में अवश्य जानें।