औरतों में डायबिटीज टाइप 1 के लक्षण: वजन का कम होना (Weight loss)
औरतों में डायबिटीज टाइप 1 के लक्षण (Diabetes type 1 Symptoms in Women) में अगला है वजन का कम होना। अचानक वजन के कम होने के कई कारण हो सकते हैं और डायबिटीज उनमें से एक है। इंसुलिन हमारे शरीर में शुगर को खून से सेल्स में मूव करने में मदद करती है। इसलिए, अगर किसी को इन्सुलिन रेजिस्टेंस की समस्या है तो उसके शरीर में इतनी शुगर प्रवाहित होने के बावजूद उसे कोशिकाओं में पर्याप्त ऊर्जा नहीं मिल पाती है। क्योंकि, शुगर से पर्याप्त एनर्जी नहीं मिल पाती है। इसलिए शरीर को एनर्जी के लिए खुद कि फैट और मसल को बर्न करना पड़ता है। ऐसे में वजन कम हो जाता है। इसलिए, वजन का कम होना भी इस बीमारी का लक्षण हो सकता है।
औरतों में डायबिटीज टाइप 1 के लक्षण: नजर का धुंधला होना (Blurred Vision)
नजर का धुंधला होना बेहद सामान्य है और हम इसे अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। यह औरतों में डायबिटीज टाइप 1 के लक्षण (Diabetes type 1 Symptoms in Women) में से एक हो सकता है। टाइप 1 डायबिटीज के कारण जब शुगर लेवल बढ़ता है, तो आंख के लेंस में फ्लूइड बनता है। यह फ्लूइड नियरसाइटेडनेस (Nearsightedness) का कारण बन सकता है। नियरसाइटेडनेस वो स्थिति है जिसमें रोगी को नजदीक की चीज तो ठीक दिखती है, लेकिन दूर की चीजें धुंधली दिखाई देती है। ऐसे में अगर आपको यह समस्या है, तो डॉक्टर की सलाह लें, क्योंकि यह भी टाइप 1 डायबिटीज का एक संकेत हो सकता है।
और पढ़ें : डायबिटीज टाइप 1 की रिवर्स वैक्सीन क्यों मानी जाती है असरदार?
औरतों में डायबिटीज टाइप 1 के लक्षण: जल्दी थक जाना (Get Tired Early)
अगर ऐसा हो रहा है कि आप पर्याप्त नींद तो ले रहे हैं, लेकिन फिर भी आपको थकावट हो रही है? तो यह संभावना हो सकती है कि आप टाइप 1 डायबिटीज से पीड़ित हैं। दरअसल कार्बोहायड्रेट्स जिसे हमारा शरीर ग्लूकोज में ब्रेक डाउन करता है, वो हमारे शरीर की एनर्जी का मुख्य स्त्रोत है। लेकिन डायबिटीज होने पर हमारा शरीर इस एनर्जी के सोर्स का सही तरीके से उपयोग नहीं कर पाता है। जिससे हम थकावट महसूस कर सकते हैं। हालांकि, इसके अन्य कई कारण भी हो सकते हैं जैसे तनाव या सही आहार न लेना आदि। लेकिन अगर आपको लगता है कि यह थकावट डायबिटीज के कारण हो सकती है, तो आपको एक बार डॉक्टर से पूछने के बाद डायबिटीज का टेस्ट अवश्य कराना चाहिए।
औरतों में डायबिटीज टाइप 1 के लक्षण: बार-बार भूख लगना (Frequent Hunger)
औरतों में डायबिटीज टाइप 1 के लक्षण (Diabetes type 1 Symptoms in Women) यहीं समाप्त नहीं होते। इनमें अगला है बार-बार भूख लगना। अगर आपको सामान्य से अधिक भूख लग रही है, तो यह भी डायबिटीज के कारण हो सकता है। क्योंकि, जब हमारा शरीर पर्याप्त इंसुलिन नहीं बना पाता है, तो हम अपने भोजन से पर्याप्त एनर्जी प्राप्त नहीं कर पाते हैं। जिसके कारण अधिक भूख लगती है। इसलिए बार-बार भूख लगने को सामान्य समस्या न समझें। बल्कि सही समय पर सही एक्शन लें। ताकि, भविष्य में जटिलताओं से बचा जा सके।
मूड में बदलाव (Change in Mood)
क्या आपका मूड बार-बार बदल रहा है? आमतौर पर महिलाएं मूड स्विंग्स गर्भावस्था के दौरान महसूस करती हैं। लेकिन अगर आपको यह समस्या हो रही है तो जरूरी नहीं है कि आप गर्भवती हों। बल्कि, इसके पीछे डायबिटीज भी हो सकती है। इस स्थिति में भी आपको तुरंत टेस्ट कराना चाहिए।
और पढ़ें : टाइप 1 डायबिटीज में एंटीडिप्रेसेंट का यूज करने से हो सकता है हायपोग्लाइसिमिया, और भी हैं खतरे