देरी से गर्भवती होने की वजह से नवजात पर तो असर पड़ता ही है साथ ही साथ गर्भवती महिला पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। सही उम्र में गर्भधारण नहीं करने की वजह से गर्भवती महिला को क्या-क्या परेशानी हो सकती है –
सही उम्र में गर्भधारण नहीं होने पर निम्नलिखित परेशानी हो सकती है। जैसे-
- गर्भवती महिला का वजन बढ़ना और सूजन की समस्या शुरू हो सकती है। वैसे यह ध्यान रखें की गर्भवस्था में 11 से 16 किलो तक वजन बढ़ना सामान्य होता है और यह जरूरी भी है लेकिन, अगर वजन सामान्य से बढ़ जाता है, तो यह गर्भवती महिला के लिए परेशानी का कारण बन जाता है।
- सही उम्र में गर्भधारण नहीं होने पर गर्भ में गांठ बनने की आशंका बढ़ जाती है और इससे गर्भपात का खतरा बढ़ जाता है।
- गर्भवती महिला में जेस्टेशनल डाइबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। इससे नवजात पर तो असर पड़ता है लेकिन, साथ ही जेस्टेशनल डाइबिटीज की वजह से डिलीवरी के वक्त भी परेशानी हो सकती है। वैसे कभी-कभी जेस्टेशनल डायबिटीज की समस्या डिलिवरी के बाद ठीक भी हो जाती है। इसलिए डॉक्टर के बताए गए निर्देशों का पालन करते रहें।
- सही उम्र में गर्भधारण नहीं होने पर महिला को थायरॉइड, शुगर और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों की समस्या शुरू हो सकती है।
और पढ़ें: डिलिवरी के बाद क्यों महिलाएं कराती हैं वजायनल प्लास्टिक सर्जरी, जानें इसके बारे में सब कुछ
डिलीवरी के बाद शरीर कमजोर होने की वजह से महिला का खास ख्याल रखना जरुरी होता है क्यूंकि अगर मां स्वस्थ्य होगी तभी तो नवजात भी सेहतमंद होगा। अगर किसी भी वजह से प्रेग्नेंसी में देर हो रही है तो विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें और बताये गए सूचनाओं का पालन करें।
ऐसा नहीं है की 32 या 35 साल के बाद महिला गर्भवती नहीं हो सकती है, यह शरीर पर भी निर्भर करता है जिसकी जानकारी चिकित्षकों द्वारा मिल जाती है जिससे मां-बच्चा दोनों ही सेहत फिट हो सकती हैं।
अगर आप सही उम्र में गर्भधारण नहीं कर पाईं हैं और अब आप प्रेग्नेंसी प्लानिंग करना चाहती हैं, तो गर्भधारण से पहले ही खुद को फिट करना शुरू कर दें। ऐसा करने से गर्भ ठहरने की संभावना भी बढ़ जाती है और आप स्वस्थ भी रह सकती हैं। यही नहीं अगर आप बेबी प्लानिंग कर रहीं हैं, तो महिला के साथ-साथ पुरुष (कपल) को अपने सेहत पर ध्यान देना शुरू कर देना चाहिए। गर्भधारण से पहले हेल्द ठीक रखने के लिए डायट और एक्सरसाइज दोनों जरूरी है और इन दोनों को फॉलो करने के लिए रूटीन बनाना जरूरी है। वैसे महिलाओं को हमेशा ही अपने सेहत का ख्याल रखना चाहिए।