महिलाओं के लिए गर्भावस्था के 9 महीने खास होते हैं। इस दौरान कुछ परेशानियों के साथ कुछ नए अहसास होते हैं। माता-पिता बनने वाले कपल अपने इस अहसास और अनुभूति को हमेशा के लिए यादगार बनाने की तैयारी में व्यस्त रहते हैं। इन्हीं अलग-अलग तैयारियों में शामिल है मां बनने वाली महिला की खुद की देखभाल। वैसे गर्भवती महिला खाने-पीने का ध्यान तो रखतीं हैं लेकिन, क्या आप जानते हैं गर्भावस्था के दौरान मैटरनिटी आउटफिट का चयन भी सोच समझकर करना चाहिए। मैटरनिटी आउटफिट आपको प्रेग्नेंसी में भी स्टाइलिश लुक दे सकते हैं। इसलिए गर्भावस्था में कैसे कपड़े पहनने चाहिए और किस तरह के कपड़े नहीं पहनने चाहिए ये जानना बेहद जरूरी है। हैलो स्वास्थ्य आपसे ऐसे ही कुछ टिप्स साझा करेगा जिसे फॉलो कर गर्भवती महिला अपने आपको स्टाइलिश बनाए रख सकती हैं, जिससे मां और शिशु दोनों के लिए अच्छा होगा।

वैसे ये तो जग जाहिर है कि गर्भवती महिला जितना खुश रहेगी उसका असर बच्चे पर भी सकारात्मक होगा, तो ऐसे में आपके लिए एक और विकल्प मौजूद है और वो है मैटरनिटी आउटफिट। बेहतर मैटरनिटी आउटफिट गर्भावस्था को और भी खुशनुमा बना देगा।


प्रेग्नेंसी में अगर आप किसी फंक्शन में साड़ी पहनना चाहती हैं तो आप किसी दूसरे की सहायता से हल्की (सूती,जॉर्जेट) साड़ी पहन सकती हैं लेकिन, ब्लाउज टाइट न पहने और पेटीकोट भी टाइट न बांधें। वैसे प्रेग्नेंसी के शुरूआती तीन महीने तक आपको खुद से साड़ी पहनने में दिक्कत नहीं होगी, लेकिन बाद में हो सकती है क्योंकि साड़ी पहनने में अपने आपको बेंड (झुकना) करना पड़ता है। मैटरनिटी आउटफिट के साथ-साथ आजकल मार्केट में अंडर गारमेंट्स भी काफी स्टाइलिश आ गए हैं। ये सिर्फ आपकी गर्भावस्था को ही आरामदायक नहीं बल्कि गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए भी कई मायने में आरामदायक हो सकता है। गायनेकॉलोजिस्ट का मानना है कि गर्भावस्था यानि इन 9 महीनों तक ब्रा कम पहना चाहिए, लेकिन अगर आप पहनना चाहती हैं तो गर्भवती महिला के लिए मैटरनिटी आउटफिट के अंतर्गत ब्रा और अंडरवेल डिजाइन किए जाते हैं।
मुंबई में रहने वाली 31 साल की कविता मिश्रा 2 साल की बेटी की मां हैं और पेशे से टीचर (शिक्षिका) हैं। कविता से जब हमने समझने की कोशिश की कि उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी कैसे एंजॉय किया, तो उनका कहना था कि, “मैं हमेशा ही प्रजेंटेबल दिखना चाहती हूं, तो प्रेग्नेंसी में क्यों नहीं। इसलिए मैंने मैटरनिटी आउटफिट का सलेक्शन किया। मैटरनिटी आउटफिट काफी कम्फर्टेबल रहा। वैसे भी ज्यादा वजन होने की वजह से सामान्य लोगों को कपड़ें पहनने में परेशानी होती है, तो जब मैटरनिटी आउटफिट बाजार में उपलब्ध हैं तो उन्हें ही गर्भावस्था के दौरान पहनना चाहिए।”
पुणे की रहने वाली 35 साल की सीमा कुलकर्णी 3 साल के बच्चे की मां हैं। सीमा से जब हमने मैटरनिटी आउटफिट के बारे में पूछा तो उनका कहना था कि प्रेग्नेंसी के दौरान उन्होंने मैटरनिटी आउटफिट के साथ-साथ मैटरनिटी ब्रा की भी शॉपिंग की। सीमा बताती हैं कि, ‘मैटरनिटी आउटफिट के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं को ब्रा (अंडर गार्मेंट्स) का चयन भी सोच समझकर करना चाहिए।’
मैटरनिटी आउटफिट समझने के बाद जानते हैं गर्भवती महिला का ब्रा और अंडरवेल (अंडर गार्मेंट्स) कैसा होना चाहिए?
[mc4wp_form id=”183492″]


और पढ़ें : प्रेग्नेंसी में रागी को बनाएं आहार का हिस्सा, पाएं स्वास्थ्य संबंधी ढेरों लाभ
मैटरनिटी आउटफिट और मैटरनिटी ब्रा सलेक्शन अगर ठीक तरह से किया जाएगा तो प्रेग्नेंसी के दौरान कुछ परेशानियों से बचा जा सकता है लेकिन, अगर आप मैटरनिटी आउटफिट या ब्रा से जुड़े किसी तरह के कोई सवाल का जवाब जानना चाहती हैं तो विशेषज्ञों से समझना बेहतर होगा।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Efficacy of advice from healthcare professionals to pregnant women on avoiding constrictive clothing around the trunk: a study protocol for a randomised controlled trial https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC4593137/ Accessed on 9/12/2020
Pregnancy Chic’: The Marketing of Maternity Wear https://www.academia.edu/2124414/Pregnancy_Chic_The_Marketing_of_Maternity_Wear Accessed on 9/12/2020
‘Smart maternity wear’ – an answer to longevity problem of maternity wear
maternity wear https://www.womenshealth.gov/pregnancy/youre-pregnant-now-what/body-changes-and-discomforts Accessed on 9/12/2020
MATERNITY CLOTHING: EVERYTHING YOU NEED TO KNOW https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC6699320/ Accessed on 9/12/2020
Current Version
30/09/2021