backup og meta

बालों के लिए कैस्टर ऑयल के फायदे और नुकसान

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr. Pooja Bhardwaj


Priyanka Srivastava द्वारा लिखित · अपडेटेड 10/07/2020

    बालों के लिए कैस्टर ऑयल के फायदे और नुकसान

    कैस्टर (अरंडी) ऑयल दुनिया में सबसे व्यापक तौर पर इस्तेमाल किया जाने वाला तेलों में से एक है। यह अरंडी के पौधा से पाया जाता है, यह लाल या हरे रंग के “फलियों’ के साथ एक बड़े, पत्तेदार, उष्णकटिबंधीय दिखने वाला पौधा है। कैस्टर ऑयल सेहत के लिए अच्छा होता है और कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। वैसे तो, इसके कई फायदे हैं ले​किन, इसके इस्तेमाल के कुछ तरीके होते हैं, यह तभी फायदा करता है। जानें कैस्टर ऑयल के फायदे और नुकसान-

    कैस्टर ऑयल के फायदे क्या हैं?

    त्वचा के लिए फायदेमंद है। कैस्टर ऑयल में एंटी-बैक्टीरिअल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो त्वचा की समस्याओं को दूर कर उसे हेल्दी बनाता है। इसी के साथ इसमें विटामिन-ई और फैटी एसिड भी मौजूद होता है। इसलिए केमिकल वाले प्रोडक्ट की जगह नेचुरल ऑयल का इस्तेमाल ज्यादा बेहतर है। कई कॉस्मेटिक प्रोडक्ट में भी कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल होता है। ये त्चचा के लिए काफी फायदेमंद है, जैसे कि –

    • स्किन की ड्राईनेस को कम करता है कैस्टर ऑयल। 
    • मुहांसे की समस्या को भी दूर करता है। 
    • कैस्टर ऑयल को मॉइस्चराइजर की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 
    • त्वचा के दाग—धब्बों को भी दूर करता है कैस्टर ऑयल।

    बालों के लिए है वरदान 

    आजकल की धूल मिटटी और प्रदूषण वाली लाइफ में बालों का झड़ना, टूटना और कमज़ोर होना एक आम बात है। ऐसे में तरह -तरह के शैंपू और ट्रीटमेंट का भी कोई खास फायदा नहीं देखने को मिलता है, पर कैस्टर ऑयल की मदद से हम बालों को फिर से नया जीवन दे सकते हैं। इसके इस्तेमाल से बालों को काला, लंबा और घना बना सकते हैं

    • कैस्टर ऑयल से मसाज करने से बालों की चमक बरकरार रहती है। 
    • इससे बालों की जड़ मजबूत होते हैं और ​बाल कम टूटते हैं। इसलिए इसका नियमित इस्तेमाल करें। 
    • डैंड्रफ की प्रॉब्लम को दूर करता है। इसलिए आपको अगर डैंड्रफ की समस्या है तो कैस्टर ऑयल के फायदे आपको हो सकते हैं और आपको डैंड्रफ से छुटकारा मिल सकता है। 

    और पढ़ें : क्या आप जानते हैं? दुनिया की सबसे महंगी ब्रा के बारे में?

    कई रोगों के इलाज में कारगर

    कैस्टर ऑयल एक प्राकृतिक औषधि है, जिसके एंटी-बैक्टीरियल गुण स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं को ठीक करने में मददगार है, जैसे कि—

    • कैस्टर ऑयल के फायदे कब्ज के पेशेंट को होता है। हालांकि ध्यान रखें की अगर आपको कब्ज की समस्या काफी दिनों से है तो इसके सेवन से फायदा नहीं होगा। ऐसी स्थिति में डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। क्योंकि कब्ज की वजह से अन्य बीमारियों का खतरा शुरू हो सकता है।  
    • कैस्टर ऑयल के फायदे गठिया के मरीजों को हो सकता है। इस ऑयल के मसाज से भी लाभ मिल सकता है।
    • अरंडी का तेल शरीर में होने वाले सूजन को कम करने में मदद करता है। इसके प्रयोग से बैक्टीरिया को कम किया जा सकता है और त्वचा संबंधित परेशानी को भी दूर करने में सहायक होता है। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार ये मुंहासे की समस्या दूर करने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
    • अगर आपको दाद की समस्या है तो यह इसके इलाज में भी कारगर साबित हो सकता है।
    • कैस्टर ऑयल में मौजूद खनिज तत्व इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। 
    • अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर चुकी हैं और वजहं कम नहीं हो रहा है तो कैस्टर ऑयल से लाभ मिल सकता है। वजन कम करने में भी कैस्टर ऑयल सहायक हो सकता है।
    • अगर आपको किसी कारण से चोट लग गई है तो उस घाव पर भी कैस्टर ऑयल के फायदे हो सकते हैं। सिर्फ आपको चोट लगी हुई स्किन पर इस ऑयल को नियमित रूप से लगाना है। इसके नियमित प्रयोग से चोट के निशान भी खत्म हो जाते हैं।
    • स्किन को मॉश्चराइज करने के लिए भी यह सबसे बेहतर विकल्प है। कैस्टर ऑयल को एलोवेरा, आलमंड ऑयल, ऑलिव ऑयल या फिर नारियल तेल में मिलाकर चेहरे और शरीर पर लगाया जा सकता है। इससे स्किन अच्छी तरह मॉश्चराइज रहती है और रूखी नहीं होती है। इसका इस्तेमाल लगातार करने से फर्क आसानी से समझा जा सकता है।
    • कैस्टर ऑयल के फायदे बालों को भी होते हैं। कैस्टर ऑयल को नारियल तेल के साथ मिलाकर बालों की मसाज करने से बाल, मजबूत, घने और लंबे होते हैं। कुछ रिसर्च के अनुसार यह एलोपेशिया के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है अगर इसका इस्तेमाल ठीक तरह से किये जाएं तो।

    बच्चों के लिए भी है फायदेमंद 

    कैस्टर ऑयल बच्चों की सेहत के लिए भी अच्छा है क्योंकि इसमें एन्टी-बैक्टिरीयल गुण होते हैं। इसी लिए हमारे बूढ़े बुज़ुर्ग हमेशा कैस्टर ऑयल की सलाह देते हैं। ये बच्चो की त्वचा को नमी प्रदान करता है, उनके बालों को घाना और मजबूत बनता है।इसी के साथ ही उनके शरीर पर हो जाने वाले रैशेस की समस्या को भी ठीक करने में प्रभावकारी साबित हो सकता है। 

    [mc4wp_form id=’183492″]

    कैस्टर ऑयल के फायदे समझने के बाद समझने की कोशिश करते हैं इससे होने वाले नुकसान क्या हैं?

    हर चीज के अपने कुछ फायदे होते हैं, तो कुछ नुकसान भी होते हैं। कैस्टर ऑयल के इस्तेमाल से पहले ये जान लेना बहुत जरूरी है की इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं,जैसे कि-

    • कैस्टर ऑयल को बालों या शरीर पर इस्तेमाल करने से पहले उसे हल्का सा हाथ पर लगाकर टेस्ट कर लें, अगर आपको जलन या खुजली हो रही है तो इसका इस्तेमाल न करें। 
    • ज्यादा मात्रा में कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल दस्त का कारण भी बन सकता है। 
    • यह बहुत गर्म होता है, इसलिए इसका इस्तेमाल ठीक नहीं है।  
    • गर्भवती महिलाओं को इसका इस्तमाल न करने की सलाह दी जाती है। इसके सेवन से वक्त से पहले लेबर पेन होने का खतरा बना रहता है।  
    • कुछ लोगों को कैस्टर ऑयल से एलर्जी होती है, उन्हें त्वचा पर लाल रंग के चकत्ते हो जाते हैं। इसलिए अगर इसे लगाने से स्किन से जुड़ी कोई परेशानी महसूस होती है तो ऐसी में तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।   

    अगर आप कैस्टर ऑयल के फायदे से जुड़े किसी तरह के कोई सवाल का जवाब जानना चाहते हैं तो विशेषज्ञों से समझना बेहतर होगा। हैलो हेल्थ ग्रुप किसी भी तरह की मेडिकल एडवाइस, इलाज और जांच की सलाह नहीं देता है।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    Dr. Pooja Bhardwaj


    Priyanka Srivastava द्वारा लिखित · अपडेटेड 10/07/2020

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement