दाढ़ी उगाने का तेल (जोजोबा ऑयल) बियर्ड के विकास के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। जोजोबा ऑयल दाढ़ी को मॉस्चराइज और कोमल बनाता है। इससे दाढ़ी चमकदार और ग्रूम्ड नजर आती है। कई बार दाढ़ी के नीचे की त्वचा सूख जाती है, जिससे दाढ़ी में खुजली और जलन पैदा होती है। इस स्थिति में दाढ़ी के बाल गिरने लगते हैं। जोजोबा ऑयल दाढ़ी की त्वचा पर एक रक्षात्मक परत के रूप में कार्य करता है। यह स्किन से नमी के निकलने को रोकता है। इससे बैक्टीरियल इन्फेक्शन, मुंहासे और रूसी को रोकने में सहायता मिलती है।
दाढ़ी से करता बैक्टीरिया खत्म
दाढ़ी उगाने का तेल जोजोबा ऑयल में एंटीमाइक्रोबायल और एंटीफंगल गुण होते हैं। हालांकि, प्रयोगशाला परीक्षण यह बताते हैं कि यह सभी बैक्टीरिया या फंगल की प्रजातियों नहीं मारता है। हालांकि यह कुछ चुनिंदा बैक्टीरिया और फंगी को मार देता है, जो सालमोनेला (salmonella), और केनडिडा (candida) फैलाते हैं।
पॉल्यूशन से बचाता है
दाढ़ी उगाने का तेल (जोजोबा ऑयल) कई तरह से बीयर्ड के लिए फायदेमंद होता है। बाहर मौजूद पॉल्यूशन और विषैले पदार्थ दाढ़ी की ग्रोथ को रोक सकते हैं। जोजोबा ऑयल में विटामिन ई प्राकृतिक अवस्था में पाया जाता है। यह एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है। यह बाहर पॉल्यूशन में मौजूद विषैले पदार्थों को दाढ़ी को नुकसान पहुंचाने से बचाता है।
और पढ़ें: हेयर सीरम (Hair Serum) के फायदे
नारियल तेल (Coconut Beard Oil)
दाढ़ी उगाने के लिए नारियल तेल एक बेहतर विकल्प है। नारियल तेल में लॉरिक एसिड (Lauric acid) होता है। इसके चलते यह आसानी से त्वचा में प्रवेश कर जाता है। नारियल तेल में बालों को कंडिशनिंग करने के गुण होते हैं। यह दाढ़ी के बालों की जड़ों में जाकर उन्हें हेल्दी और कोमल बनाता है।
नारियल तेल बॉडी को मॉस्चराइज करता है। इसमें विटामिन्स, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम व फाइबर जैसे कई पोषक तत्व भी होते हैं। नारियल तेल को एंटीऑक्सीडेंट का एक प्रमुख स्रोत माना जाता है। यह इनफ्लेमेशन को कम करता है।
नारियल तेल के फायदे
स्किन को रखता है हाइड्रेट
नारियल तेल के गुण चेहरे की दाढ़ी को हाइड्रेट और कोमल रखते हैं। इससे रूखापन खत्म हो जाता है। कई बार शैंपू से त्वचा अपनी नमी खो देती है। ऐसे में दाढ़ी उगाने के तेल के रूप में नारियल तेल एक उम्दा विकल्प माना जाता है। यह दाढ़ी की खोई हुई नमी को हाइड्रेशन के जरिए लौटाता है। नारियल तेल में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं। यह गुण आपकी दाढ़ी को हमेशा हेल्दी रखते हैं।
और पढ़ें: नारियल तेल में छुपा है खूबसूरती के खजाने
नारियल तेल बढ़ाता है दाढ़ी की ग्रोथ
कई अध्ययनों पता चला है कि नारियल तेल हेयर डैमेज को रोकता है। यह दाढ़ी की ग्रोथ को बढ़ाता है। इसका मतलब यह हुआ है कि आप दाढ़ी की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए एक नैचुरल ऑयल के रूप में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। नारियल तेल इस्तेमाल करने से दाढ़ी के बालों का नुकसान कम हो जाता है। बालों को सॉफ्ट बनाने के साथ-साथ यह दाढ़ी के बालों को पोषण देता है और चमकदार बनाता है।
अंत में हम यही कहेंगे दाढ़ी बढ़ाने का तेल का चुनाव सावधानीपूर्वक करें। किसी भी तेल का इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से सलाह अवश्य लें।