backup og meta

क्या वेट्स के साथ सैर करने से अधिक कैलोरी खर्च होती है?

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. हेमाक्षी जत्तानी · डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


Anu sharma द्वारा लिखित · अपडेटेड 29/10/2021

    क्या वेट्स के साथ सैर करने से अधिक कैलोरी खर्च होती है?

    मोटापा या वजन का बढ़ना आजकल की सबसे बड़ी समस्या है। हर तीसरा इंसान मोटापे से परेशान है। पैदल चलने या सैर करने को वजन कम करने का सबसे अच्छा तरीका माना जाता है। यही नहीं, वेट ट्रेनिंग को अपने वर्कआउट में शामिल करने से भी स्वास्थ्य को बहुत लाभ होते हैं। फिर चाहे आप वेट्स के साथ शोल्डर प्रेस करें, डेडलिफ्ट्स करें या कोई और कसरत करें। इससे शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, शरीर सुडौल बनता है और हमारी हड्डियों के लिए भी यह लाभदायक है। आजकल वेट्स के साथ वॉक करना बहुत चलन में है। वेट्स के साथ सैर करना वजन कम करने में मदद करता है। अब सवाल यह उठता है कि क्या सच में वेट्स के साथ सैर से वजन कम होता है या नहीं? आइए, जानें इस तरीके और इसके फायदे और नुकसान के बारे में विस्तार से, ताकि आप पा सकें इस सवाल का जवाब।

    वेट्स के साथ सैर करने के फायदे

    आपने आज तक सैर करने के बहुत फायदे सुने होंगे। आइए जानते हैं कि वेट्स के साथ वॉक करने से क्या-क्या फायदे होते हैं:

    वेट्स के साथ सैर करने से होता है पूरे शरीर का व्यायाम हो जाता है

    सैर करते हुए वजन उठाने का सबसे पहला फायदा यह है कि इस एक्सरसाइज में मांसपेशियों को मूव करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है। अगर आप थोड़ा-सा भी वजन उठाते हैं, तो आपके दिल की धड़कन बढ़ जाती है, जिससे ऑक्सिजन की खपत भी पांच से 15 प्रतिशत तक बढ़ जाती है। यानी पूरे शरीर का अच्छे से व्यायाम होता है।

    वजन कम होता है वेट्स के साथ सैर करने से

    विभिन्न अध्ययनों के अनुसार इस एक्सरसाइज में शरीर का ऊपरी हिस्सा अधिक कार्य करता है, जिससे अधिक ऑक्सिजन की खपत होती है और अधिक कैलोरी खर्च होती है। जिससे वजन जल्दी कम होने में मदद मिलती है। इससे हर मिनट आपकी कैलोरी बर्न होती है।

    और पढ़ें : पुरानी एक्सरसाइज से हो गए हैं बोर तो ट्राई करें केलेस्थेनिक्स वर्कआउट

    वेट्स के साथ सैर से पाएं मजबूत बाजुएं

    इस एक्सरसाइज में आपको वजन उठाना पड़ता है और इसमें बाजुएं अच्छे से मूव करती हैं, जिससे बाजुएं मजबूत होती हैं। बाजुओं को जोर-जोर से हिलाने से अच्छी कसरत होती है। तो बाजुओं को मजबूत बनाने के लिए आप इसका सहारा ले सकते हैं।

    मसल्स के लिए लाभदायक है वेट्स के साथ सैर करना

    वजन उठाकर कसरत करने से ऊपरी शरीर के मसल्स मजबूत होते हैं। इसलिए, अधिक वजन उठाने से आपके मसल्स की मजबूती बढ़ती है और शरीर के निचले हिस्से भी मजबूत होते हैं। तो सोच क्या रहे हैं कल से वेट्सके साथ सैर करना शुरू कर दें।

    और पढ़ें : मांसपेशियां बनाने के दौरान महिलाएं करती हैं यह गलतियां

    वेट्स के साथ सैर करने से पहले इन बातों के बारे में जरूर सोच लें

    इस एक्सरसाइज का सबसे बड़ा लाभ यही है कि इसे करने से शरीर का अच्छा व्यायाम होता है, जिससे अधिक कैलोरी खर्च होती है और वजन कम होता है। सामान्य गति में सैर करना स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। इससे हमारी मांसपेशियों, जोड़ों और पूरे शरीर को लाभ होता है। अगर आप अपनी सामान्य सैर में वेट्स को भी शामिल कर लेते हैं, तो आपको अधिक फायदे मिलते हैं। लेकिन, एक शोध के अनुसार ऐसे कई कारण हैं, जिनके कारण आपको यह एक्सरसाइज को करने से पहले एक बार सोच लेना चाहिए। क्योंकि इससे आपको कुछ नुकसान भी हो सकते हैं जैसे:

    वेट्स के साथ सैर करने के नुकसान

    • सबसे पहले वजन उठाकर अपनी भुजाओं को आगे और पीछे करने से आपकी मांसपेशियां असंतुलित हो सकती हैं। इससे मसल्स में दर्द, ऐंठन या कोई चोट भी लग सकती है, जिससे आपकी कलाई, कोहनी, कंधे और गर्दन में जोड़ों आदि को नुकसान होगा। 
    • इससे आपके क्वाड्रिसेप्स और हैमस्ट्रिंग में भी समस्या आ सकती है, जो बाद में गंभीर भी हो सकती है। इसलिए सावधान रहें। एक अध्ययन के अनुसार, हाथों में छोटे डंबल को उठाने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है।

    इस एक्सरसाइज के लाभ और हानियां जानने के बाद ही आप यह निर्णय लें कि आपको इस एक्सरसाइज को करना है या नहीं। इसके साथ ही इन चीजों का खास ध्यान रखें।

    • इस बात का ध्यान रखें कि आपकी कलाई का भार अधिक न हों।
    • आप जो वजन उठाएंगे, वो डेढ़ किलो से अधिक न हो।
    • सही वजन को चुनें।

    और पढ़ें : क्या प्रेग्नेंसी के दौरान वजन कम करना सुरक्षित है?

    वेट्स के साथ सैर करते वक्त कौन से वजन चुनें?

    अगर आप वजन के साथ सैर करने के बारे में सोच रहे हैं, तो आप डंबल या वेटेड बॉल्स को चुन सकते हैं। इन्हे अपने हाथों में पकड़ें या अपनी कलाई में बंद लें। इसके फायदे और नुकसान दोनों हैं लेकिन, यह आपकी क्षमता पर निर्भर करता है। कितना वजन आपको उठाना है, इस एक्सरसाइज में इस चीज का भी खास ध्यान रखना चाहिए। यानी वजन उतना उठाएं, जितना आप उठा पाएं। इसमें आपका फिटनेस लेवल भी महत्व रखता है लेकिन, अपनी क्षमता से अधिक वजन न उठाएं। सैर करते हुए वेट्स को उठाना आपकी ऊपरी शरीर के हिस्सों को मूवमेंट मिलता है। 

    और पढ़ें : बच्चे की उम्र के अनुसार उसकी लंबाई और वजन कितना होना चाहिए?

    संक्षेप में कहा जाए, तो वजन कम करने के लिए यह अच्छा व्यायाम हैं। इस एक्सरसाइज के और भी कई लाभ हैं। हाथ में वजन उठाकर कसरत करने से आप एक ही बार में कई कार्य करते हैं। इससे आपका समय बचता है, अर्थात एक ही कसरत में आपको कई लाभ मिलते हैं। बिना वजनों के सैर करने से आपके शरीर के निचले हिस्से को तो लाभ होता है लेकिन, बाजुओं को कुछ खास लाभ नहीं होता। वहीं, वजन के साथ सैर करने से आपकी बाजुओं की मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं और टांगे भी सुडौल बनती हैं। इसलिए, वजन कम करना चाहते हैं, तो इस एक्सरसाइज को करना न भूलें।

    इस लेख में हमने आपको वेट्स के साथ सैर करने के फायदो के बारे में बताया है। यदि आपको इससे जुड़ी अन्य कोई जानकारी चाहिए तो आप कमेंट सेक्शन में पूछ सकते हैं। हम आशा करते हैं आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा। यदि आप पहली बार वेट्स के साथ सैर करने जा रहे हैं तो किसी एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। डंबल्स का प्रयोग किसी एक्सपर्ट से पूछकर ही करना चाहिए क्योंकि इनके गलत या ज्यादा इस्तेमाल से हाथों की नसों में खिंचाव हो सकता है।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. हेमाक्षी जत्तानी

    डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


    Anu sharma द्वारा लिखित · अपडेटेड 29/10/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement