ऊपर वाले ने हमारे शरीर के बारे में कुछ ऐसी बातें भी बना रखी हैं, जो बहुत कम लोग समझ पाते हैं। इसमें से एक फैक्ट यह भी है कि जब किसी व्यक्ति के पार्टनर की मृत्यु हो जाती है तो उसे हार्ट अटैक (Heart attack) आने की संभावना कई गुना ज्यादा बढ़ जाती है। यह बात कई शोध पर आधारित है जिसमें कुछ लोगों के पति या पत्नी की मौत के बाद उनमें दिल की बीमारियों और हार्ट अटैक की संभावना को पाया गया। इसे समय रहते कंट्रोल करने से जान बचाई जा सकती है।
मुंह में बनती है एक लीटर लार
शरीर के बारे में सबसे हैरान करने वाला फैक्ट यह है कि हर दिन हमारे मुंह में करीब एक लीटर लार बनती है। हमें यह अहसास कभी नहीं होता होगा लेकिन खाना चबाने से लेकर पाचन तक में यही लार हमारी मदद करती है।
और पढ़ें : मुंह से जुड़े 10 अजीबो गरीब तथ्य, शायद ही जानते होंगे आप
शरीर के बारे में शॉकिंग फैक्ट्स: हमारा दिमाग इतना बड़ा है?
हमारे शरीर के बारे में सबसे हैरान करने वाला फैक्ट यह है कि एक वयस्क मनुष्य के दिमाग में मौजूद ब्लड वेसल्स पृथ्वी को भूमध्य रेखा से चार बार घेर सकती है। अगर इन्हें खींचा जाए तो ये करीब 1 लाख 60 हजार किलोमीटर तक फैल सकती हैं। हम उम्मीद करते हैं कि आपको ये शरीर के बारे में शॉकिंग फैक्ट्स (Human body facts) जरूर पसंद आएगा।
[mc4wp_form id=”183492″]
हड्डियां क्यों कम हो जाती हैं
शरीर के बारे में एक और मजेदार फैक्ट यह है कि जन्म के दौरान शरीर में 300 हड्डियां होती हैं, जो घटकर 206 हो जाती हैं। यानी बच्चों में ज्यादा हड्डियां होती हैं, जो बड़े होते-होते कम होने लगती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वे उम्र के साथ सहायक हड्डियों (Bone) में जुड़ जाती हैं।
और पढ़ें : ये सिगरेट कहीं आपको नपुंसक न बना दे, जानें इससे जुड़ी हैरान करन देने वाली बातें