स्मॉल इंटेस्टाइन के बारे में बहुत कम लोग गौर करते हैं कि इसमें हमारी सेहत के लिए जरूरी बैक्टीरिया होते हैं। इन्हीं बैक्टीरिया को हेल्दी बैक्टीरिया कहा जाता है। ये बैक्टीरिया कार्बोहाइड्रेट के पाचन में मददगार एनजाइम्स बनाते हैं। स्मॉल इंटेस्टाइन के बारे में यह भी बताया गया है कि यह पानी सोखती है, जिससे जरूरी पोषक तत्व शरीर तक पहुंचें, वहीं खाने के पाचन के लिए शरीर से पानी भी यहां तक पहुंचाती है।
स्मॉल इंटेस्टाइन के बारे में जरूरी बात
स्मॉल इंटेस्टाइन और लार्ज इंटेस्टाइन शरीर के बेहद जरूरी अंग हैं। बहुत कम लोग स्मॉल इंटेस्टाइन के बारे में ये जानते होंगे कि इनका डाेनेशन और ट्रांसप्लांट भी किया जाता है। ट्रांसप्लांट किए जाने वाले अन्य अंगों की तरह इन्हें भी शरीर में बदला जा सकता है। अगर किसी व्यक्ति की इंटेस्टाइन खराब हो जाती हैं, तो उसके जीवन में संकट उत्पन्न हो जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इंटेस्टाइन जरूरी पोषक तत्वों को अवशोषित करने में नाकामयाब हो जाती है। जबतक इंटेस्टाइन ट्रांस्प्लांट नहीं होता, तबतक व्यक्ति को जीवित रखने के लिए बाहरी लिक्विड डायट दी जाती है। जिससे शरीर को जरूरी पोषण मिलते रहें और उसकी कार्यप्रणाली प्रभावित न हो।
अब तो आप स्मॉल इंटेस्टाइन के बारे में जुड़े सवालों के जवाब जान ही गए होंगे। शरीर के अन्य अंगों से जुड़े ऐसे ही रोचक तथ्य जानने के लिए आप हमारी वेबसाइट के फन फैक्ट्स सेक्शन में जा सकते हैं। हैलो हेल्थ के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आप हमारे होम पेज पर भी क्लिक कर सकते हैं।